बिग बॉस के शो में केवल खेल देखने को नहीं मिलता है, बल्कि यह शो स्टाइल गेम के बारे में भी है। इस शो में कंटेस्टेंट्स के लुक भी मायने रखते हैं। इसलिए शो में पार्ट लेने वाले सदस्य ग्लैमर के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बिग बॉस के मोस्ट स्टाइलिश सदस्यों के बारे में बताएंगे।
1हिना खान

हिना खान बिग बॉस की सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। यह कहा जा सकता है कि बिग बॉस में हिना खान के लुक्स बेहद अमेजिंग थे। वह फैशन सेंस के मामले में सबसे अलग थीं। चाहे वह उनका एथनिक लुक हो या कैजुअल, वह हर आउटफिट में रॉक करना जानती हैं। क्या आप जानती हैं कि वह बिग बॉस के घर में 150 नाइट वियर,100 ड्रेस और करीब 50 शूज के पेयर लेकर गई थीं। पूरे 3 महीने में हिना खान ने एक भी आउटफिट रिपीट नहीं किया।
2हिमांशी खुराना

हिमांशी खुराना की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। वह बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने इतने खूबसूरत लहंगे और सूट पहनें थे, जिसे देख दर्शक दंग रह गए थे। उनका एथनिक कलेक्शन बेहद अच्छा है।
3रूबीना दिलैक

बिग बॉस 14 में बॉस लेडी के नाम से फेमस रूबीना दिलैक बिग बॉस के घर में बेहद स्टाइलिश आउटफिट्स में नजर आईं। पूरे शो में उन्होंने आउटफिट के साथ मैचिंग एक्सेसरीज कैरी की है। इसलिए उन्हें फैशनिस्टा भी कहा जाता है। चाहे गाउन हो या साड़ी वह हर लुक में परफेक्ट लगती थी।
4माहिरा शर्मा

भले ही माहिरा शर्मा अपने गेम से लोगों को इंप्रेस न कर पाई हों लेकिन उनके स्टाइल ने सभी का दिल जीत लिया था। शो के दौरान माहिरा शर्मा का बेहतरीन आउटफिट्स कलेक्शन देखने को मिला। वह शो में कैजुअल के साथ-साथ एथनिक लुक में नजर आईं।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस-13 के फैंन हैं तो घर के 5 सबसे महंगे कंटेस्टेंट के बारे में जान लें
5तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश भी स्टाइल के मामले में सबसे आगे हैं। पूरे सीजन में वह बेहद क्यूट नजर आई थीं। केवल ड्रेस ही नहीं तेजस्वी प्रकाश के हेयर स्टाइल भी काफी यूनिक होते थे। वह ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों ही लुक में खूब जंचती थीं।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस सीजन-15 की विनर तेजस्वी प्रकाश के बारे में कितना जानती हैं आप
6शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी एक बार नहीं बल्कि तीन बार बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वह भी बिग बॉस के मोस्ट स्टाइलिश सदस्य में से एक हैं। शमिता के स्टाइल की बात की जाए तो उनका ड्रेसिंग सेंस काफी अलग है। शो में वह डिजाइनर ड्रेस में ही नजर आईं।
7जैस्मिन भसीन

बिग बॉस के सीजन 14 में ग्लैमर का जमकर तड़का लगा था। इस सीजन में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेसेस ने पार्टिसिपेट किया था। जैस्मिन भसीन को दर्शकों का बेहद प्यार मिला। जैस्मिन भसीन अपनी अपीरियंस और हार्टवॉमिंग स्माइल के लिए जानी जाती हैं। गेम के साथ-साथ उनके स्टाइलिंग के तरीके को भी पसंद किया गया।
8निक्की तंबोली

बिग बॉस के 14वें सीजन में एक नहीं कई स्टाइल क्वीन ने हिस्सा लिया था। इनमें से एक थीं निक्की तम्बोली। निक्की तंबोली ने भले ही घर में सबकी नाक में दम दम कर रखा हो लेकिन उनका फैशन सेंस एक सबसे गलत था। शो में निक्की ने बेहद अच्छी वेस्टर्न ड्रेसेज पहनी थी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram