Pitr Happines Astro Remedies In Hindi: हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या यानी कि मौनी अमावस्या 21 जनवरी को मनाई जाएगी। ऐसे में हमार ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें ऐसे अचूक उपाय बताये हैं जिन्हें करने से न सिर्फ आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल जाएगी बल्कि आपको आपके पितरों का भरपूर आशीर्वाद भी मिलेगा।
- सूर्य को दें अर्घ्य: मौनी अमावस्या के दिन सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा करने से पितृ, सूर्य देव और नव ग्रह (नव ग्रह शांति के उपाय) प्रसन्न होते हैं। ग्रह दोष से मुक्ति मिल जाती है और पितरों का आशीर्वाद बरसता है।
- दीपक जलाएं: मौनी अमावस्या के दिन घी का दीपक जलाने से यमफंद यानी कि मृत्यु के भय से मुक्ति मिल जाती है। यहां तक कि अकाल मृत्यु तक का योग नष्ट हो जाता है।
- गाय को खिलाएं दही: मौनी अमावस्या के दिन गाय को दही चावल खिलाने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और चंद्र दोष से भी मुक्ति मिल जाती है। साथ ही, मन भी सुदृढ़ बनता है।

- नाग की पूजा: मौनी अमावस्या के दिन चांदी के या जीवित नाग-नागिन की पूजा करने से काल सर्प दोष परेशान नहीं करता और जीवन में कभी भी सर्प दंश का भय नहीं सताता है।
- शंख और मां लक्ष्मी: मौनी अमावस्या के दिन घर में मौजूद शंख में चावल और कुमकुम डालकर मां लक्ष्मी (स्वास्थ्य के लिए मां लक्ष्मी मंत्र) को अर्पित करने से घर में मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है और धन में वृद्धि होती है।

- जीव को दें आहार: किसी भी जीव या जंतु को मौनी अमावस्या के दिन आहार जरूर दें। यानी कि कुछ खिलाएं अवश्य। इससे पुण्य की प्राप्ति होगी और अटका धन लौट आएगा।
- शिव मंत्र का करें जाप: मौनी अमावस्या के दिन शिव मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। ऐसे में भगवान शिव के मृत्युंजय मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे संकटों का नाश होगा।
- केसर का दूध चढ़ाएं: मौनी अमावस्या के दिन भगवान शिव को केसर का दूध चढ़ाने से न सिर्फ सेहत में सुधार होगा बल्कि अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होगी।
तो ये थे मौनी अमावस्या के कुछ अचूक उपाय जिन्हें करने से आपको निश्चित ही लाभ मिलेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।