Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    March Tarot Prediction 2023: टैरो कार्ड जीविका शर्मा से जानें मार्च का राशिफल

    March Month Tarot Prediction 2023: अगर आप टैरो कार्ड से अपनी राशि के भविष्य के बारे में विस्तार से जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां मार्च महीने का राशिफल जरूर पढ़ें। 
    author-profile
    • Jeevika Sharma
    • Editorial
    Updated at - 2023-02-28,12:44 IST
    Next
    Article
    march month  tarot reading

    सभी राशियों के लिए आने वाले समय में कई बदलाव होने की संभावनाएं होती हैं, लेकिन भविष्य का पता लगा पाना मुश्किल होता है। हम सभी इस बात की जानकारी लेना चाहते हैं कि हमारे लिए समय अनुकूल होगा या कुछ प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं।

    आपकी सेहत से लेकर नौकरी तक की जानकारी टैरो और ज्योतिष से मिल सकती है। चूंकि भविष्य की जानकारी लेना आसान नहीं होता है, लेकिन टैरो कार्ड्स आपके आने वाले समय के बारे में बता सकते हैं। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि यदि व्यक्ति को अपने भविष्य की जानकारी हो तो उसके लिए चीजें ज्यादा बेहतर हो सकती हैं।

    अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा और इस पूरे महीने क्या उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, तो टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से इस महीने का राशिफल जानें। 

    मेष राशि 

    tarot card march prediction

    इस राशि के लोगों के लिए मार्च का महीना सामान्य रूप से कार्य, व्यवसाय या कार्य की योजना बनाने के लिए अच्छा होगा। कोई भी कार्य करने से पहले आप किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन जरूर लेंगे। आपको बड़ों के मार्गदर्शन से काफी मदद मिलेगी और काम में सफलता मिलेगी। 

    वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लोगों के लिए मार्च के महीने में बहुत अधिक धन या वित्तीय लाभ मिलेंगे। इस राशि वालों को अपने पेशे पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है  क्योंकि उन्हें इस महीने अपने धन को बढ़ाने के कई अवसर मिलेंगे।

    इसे जरूर पढ़ें: March Horoscope 2023: इस महीने कौन सी राशियां हैं सबसे ज्यादा लकी, जानें

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वाले लोग इस महीने कुछ लड़ाइयों में पड़ सकते हैं। बहुत से लोग आपका विरोध करेंगे। आपको ध्यान देना है कि आप किसी भी गैर-महत्वपूर्ण मामलों में अपनी कोई प्रतिक्रिया न दें। 

    कर्क राशि

    tarot reading march

    इस माह कर्क राशि (कर्क राशि हेल्थ होरोस्कोप 2023) वालों को चीजों को पूरा करने में विलंब का सामना करना पड़ेगा। यह निजी जीवन या पेशेवर जीवन से जुड़े मामलों में भी हो सकता है। वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको बहुत कड़ी मेहनत करने या अच्छी तरह से योजना बनाने की आवश्यकता है। मन लगाकर काम करें और आगे बढ़ें। 

    सिंह राशि 

    सिंह राशि वाले लोगों को मार्च के महीने में बहुत सारे काम के प्रस्ताव मिलेंगे जिससे उन्हें बहुत अधिक आर्थिक लाभ होगा। आपको बिना समय गंवाए प्रस्ताव को स्वीकार कर लेना चाहिए।

    इसे जरूर पढ़ें: मार्च के महीने में इन 5 राशियों पर आ सकती हैं समस्याएं, जानें ज्योतिषीय उपाय

    कन्या राशि 

    इस माह कन्या राशि के लोग कोई बड़ा निर्णय लेंगे और उस पर अडिग रहेंगे। यह व्यक्तिगत या पेशेवर जीवन से संबंधित हो सकता है। यह फैसला उनके लिए अच्छा रहेगा

    तुला राशि 

    मार्च के महीने में तुला राशि (तुला राशि होरोस्कोप 2023) के लोग दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे जैसा उन्हें करना चाहिए या वे जैसे व्यवहार के योग्य हैं। इसके अलावा, तुला राशि वालों को केवल वही मिलेगा जिसके वे अपने पिछले कार्यों और व्यवहार के आधार पर हकदार हैं।

    वृश्चिक राशि 

    march  tarot card prediction

    मार्च महीने में वृश्चिक राशि वालों के पेशेवर और निजी जीवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। चीजें वैसी ही रहेंगी जैसी पिछले महीने यानी कि फरवरी में थीं।

    धनु राशि

    इस महीने धनु राशि के लोग किसी चीज की योजना बनाएंगे और वे कोई भी कदम उठाने से पहले चीजों का विश्लेषण करेंगे। यह निर्णय उन्हें पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से विकास प्रदान करेगा। 

    मकर राशि 

    इस महीने मकर राशि का शासन रहेगा और समय आपके अनुकूल होगा।  आप सभी जिम्मेदारियों को बखूबी संभालेंगे। वे दूसरों को आज्ञा देंगे और दूसरे उसका पालन करेंगे।

    कुंभ राशि

    पूर्व में किए गए सभी कार्यों और इस महीने किए जाने वाले कार्यों से आपको आर्थिक लाभ होगा। सुनिश्चित करें कि आप दूसरों से प्रभावित नहीं होते हैं और अपने निर्णय पर टिके रहते हैं।

    मीन राशि

    march tarot readings

    इस महीने आप पिछले खराब समय  को याद करके परेशान रहेंगे। आपको वर्तमान समय में उपलब्ध नए विकल्पों और अवसरों पर गौर करने की सलाह दी जाती है। 

    सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। आने वाले समय के लिए योजनाएं बनाएं और आगे बढ़ते जाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

    Images: freepik.com

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi