भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी एवं पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी का 7 जुलाई को जन्मदिन होता है। इस वर्ष धोनी 39 साल के हो जाएंगे। क्रिकेट के मैदान में धोनी जितना शानदार खेल का प्रदर्शन करते हैं, रियल लाइफ में भी वह उतनी ही खूबसूरती के साथ अपनी सारी भूमिकाओं को अदा करते हैं। धोनी एक लाजवाब लाइफपार्टनर हैं और बहुत ही जिम्मेदार पिता भी। धोनी की बेटी जीवा अब 5 वर्ष की हो चुकी है। अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का धोनी एक भी मौका नहीं छोड़ते। यह बात धोनी और जीवा दोनों के इंस्टाग्राम पेज पर की गईं पोस्ट को देख कर ही जाहिर हो जाती है कि धोनी को बेटी जीवा के साथ वक्त बिताना कितना पसंद है। बेस्ट क्रिकेटर होने के साथ ही धोनी बेस्ट फादर भी हैं। आज धोनी के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बेटी जीवा के साथ उनके कुछ बेस्ट और क्यूट मोमेंट्स की झलक दिखाएंगे।
All Images Credit: Ziva Singh Dhoni/Instagram
बचपन में रेत का घर बनाने वाला खेल हम सभी ने खेला है। बच्चों के बीच आज भी यह खेल उतना ही लोकप्रिय है। इस तस्वीर में बेटी जीवा के साथ धोनी भी इस खेल में शामिल दिख रहे हैं। वह बेटी को रेत से घर बनाना सिखा रहे हैं। दोनों ही इस तस्वीर में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में धोनी और उनकी बेटी जीवा दोनों ही अपने-अपने टैब के साथ बिजी हैं। पिता-बेटी दोनों ही इस तस्वीर में एक दूसरे की कार्बन कॉपी दिख रहे हैं।
धोनी बेशक कितना ही बिजी क्यों न हों मगर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का वह एक भी मौका नहीं छोड़ते। खासतौर पर जब बात बेटी जीवा के साथ टाइम स्पेंड करने की हो तो धोनी कैसे भी वक्त निकाल ही लेते हैं।
एमस धोनी अपनी बेटी को इस तस्वीर में स्विमिंग सिखाते नजर आ रहे हैं। एक आम पिता की तरह धोनी बेटी जीवा को स्ट्रॉन्ग बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। इस तस्वीर में पिता-बेटी की बॉन्डिंग लाजवाब लग रही है।
बच्चों के साथ बच्चा बनना ही पड़ता है तब ही आप उनके साथ अच्छा बॉन्ड बना सकते हैं। एमएस धोनी इस बात को अच्छी तरह समझते हैं। शायद यही वजह है कि बेटी जीवा के साथ फन मोमेंट क्रिएट करने के लिए वह उसकी नकल कर रहे हैं। दोनों ही इस तस्वीर में बहुत क्यूट दिख रहे हैं।
इस तस्वीर में धोनी अपनी गाड़ी साफ कर रहे हैं और इसमें उनकी मदद उनकी बेटी जीवा कर रही है। बच्चों के साथ वक्त बिताने के लिए आप भी धोनी से 'वर्क विद फन' का पैंतरा सीख सकते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि बेटियां पिता को बहुत प्यारी होती हैं। धोनी और जीवा की तस्वीरों को देख कर यह बात साबित भी हो जाती है। जीवा अपनी मां साक्षी सिंह से ज्यादा पिता धोनी के साथ नजर आती हैं। धोनी भी बेटी जीवा पर जान छिड़कते हैं। इस तस्वीर में भी जीवा पिता धोनी की गोद में बैठी हैं और बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।
मां के साथ-साथ पिता की भी बच्चों के प्रति कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। इस बात का अंदाजा धोनी को बहुत अच्छी तरह है। इस तस्वीर से ही यह बात साबित हो जाती है कि क्रिकेट ग्राउंड में वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और घर पर एक आदर्श पिता। इस तस्वीर में धोनी बेटी जीवा के बालों को सेट कर रहे हैं। पिता-पुत्री की यह तस्वीर भी बेहद प्यारी है।
स्कूल का एनुअल डे सभी बच्चों के लिए खास होता है। अगर वह स्कूल का पहला एनुअल डे हो तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। बेटी जीवा के स्कूल के पहले एनुअल डे को यादगार बनाने के लिए धोनी भी उनके साथ मौजूद थे। यह तस्वीर जीवा के स्कूल के पहले एनुअल डे की ही है।