Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    न मांग में स‍िंदूर भरा, न हुए 7 फेरे फिर भी विधवा की तरह काटी जिंदगी

    आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारें में बताने वाले हैं जिसके बारें में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगी।
    author-profile
    Updated at - 2023-03-10,11:38 IST
    Next
    Article
    When Nanda and Manmohan Desai got engaged

    गुजरे जमाने की एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने ना कभी मांग में सिंदूर भरा, न हुए 7 फेरे इसके बावजूद भी वह अपनी पूरी जिन्दगी विधवा की तरह काटी है। हम बात रेखा की नहीं कर रहे हम बात बीते जमाने की एक्ट्रेस नंदा कर्नाटकी की कर रहे हैं।

    नंदा कर्नाटकी की जिदंगी

    नंदा कर्नाटकी ने जिंदगी भर प्यार से दूरी बनाए रखी थी। वहीं जब उन्हें किसी से प्यार हुआ तो प्यार भी उन्हें नसीब नही हुआ था। शायद यही वजह थी कि बिना दुल्हन बने ही इस एक्ट्रेस ने जिंदगी भर एक विधवा की तरह रहने का फैसला कर लिया था।  

    नंदा कर्नाटकी किसी पहचान की मोहताज नही है

    life story of actress nanda karnataki

    बता दें कि बीते जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस नंदा कर्नाटकी किसी पहचान की मोहताज नही है। नंदा के पिता व‍िनायक दमोदर कर्नाटकी है। उनके पिता मास्टर व‍िनायक के नाम से प्रसिद्ध थे। आप जानकर हैरान हो जाएंगी कि पिता के एक फिल्म में काम करने के लिए अभिनेत्री ने महज 5 साल की उम्र में फिल्मों में एंट्री मार दी थी। हीरोइन बनकर नंदा ने राजेश खन्ना, शशि कपूर, मनोज कुमार जैसे कई सितारों के साथ काम क‍िया था। उनको काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई थीं। (रीना राय और रेखा की कैट फाइट

    इसे जरूर पढ़ें- एक्टिंग से बचने के लिए सेट से गायब थीं रेखा, जानें उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

    52 साल की उम्र में नंदा ने मनमोहन देसाई संग रचाई थी सगाई

    वही इन सबसे बीच नंदा को एक शक्स काफी ज्यादा प्यार करते थे। ये थे निर्देशक मनमोहन देसा। वही मनमोहन से नंदा भी काफी ज्यादा प्यार करती थीं। इसके बावजूद भी वह कभी उनसे प्यार का इजहार नही कर पाएं। वहीं मनमोहन देसाई और नंदा फ‍िर करीब आए और 1992 में 52 साल की उम्र में नंदा ने मनमोहन देसाई से सगाई की थी।

    इसे जरूर पढ़ें- जानिए क्यों सुनील दत्त ने अपनी पहली ही फिल्म के ऑफर को कर दिया था मना

    कपल की लव स्टोरी 

    शायद दोनों की लव स्टोरी कभी भी अमर नही होने वाली थी। ऐसे में दोनों की सगाई होने के कुछ महीने बाद ही मनमोहन का घर की बालकनी से गिरने के बाद मृत्यु हो गया। इसके घटना के बाद से नंदा ने खुद को घर में बंद कर लिया था। वही जब भी वह नजर आती थी तो वह सफेद साड़ी में ही नजर आती थी। 

    इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।   

     

    Image Credit- freepik

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi