आखिर 3 साल के इंतज़ार के बाद 'कॉफी विद करण' का नया एपिसोड लाइव हो ही गया। यकीन मानिए इस शो के जितने दीवाने हैं वो इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इस शो के पहले गेस्ट बनें और दोनों ने ही बहुत ही इंटरेस्टिंग तरीके से बातें की। शायद आपको पता ना हो, लेकिन आलिया और रणवीर सिंह की दोस्ती बहुत ही गहरी है और इन दोनों ने एक दूसरे को निकनेम भी दे दिए हैं। आलिया भट्ट रणवीर सिंह को टूटू बुलाती हैं तो रणवीर सिंह आलिया को लुलु।
इन दोनों ने 'सखी' शब्द से अपने रिश्ते को डिफाइन किया है। आलिया और रणवीर दोनों ने ही अपनी-अपनी शादी की भी बात की और बहुत कुछ कहा।
आलिया और रणवीर को अपनी-अपनी शादी के बाद हुई ये दिक्कतें
आलिया और रणवीर सिंह दोनों ने ही अपनी-अपनी शादी के एक्सपीरिएंस पर बात की। उनका कहना है कि शादी के बाद किसी और परिवार के साथ बॉन्डिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है। सबसे पहले रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी फैमिली टिपिकल सिंधी फैमिली है और वो बहुत ही ज्यादा शो ऑफ में यकीन करते हैं। वहीं, पादुकोण परिवार बहुत ही साधारण और सिंपल है और शुरुआत में जब रणवीर दीपिका की मां से मिले थे तो उनकी मां को रणवीर पसंद नहीं आए थे।
इसे जरूर पढ़ें- Koffee With Karan 7 में मस्ती करते दिखेंगे ये स्टार्स
रणवीर कहते हैं कि वो अभी भी जब बेंगलुरु जाते हैं तो साधारण कपड़े पहनते हैं। ऐसे ही आलिया भट्ट का कहना था कि उनका परिवार काफी छोटा और अपने आप में रहने वाला परिवार था और जहां तक कपूर परिवार की बात है तो वो हर चीज़ एक साथ करते हैं। एक किस्से को याद करते हुए आलिया ने बताया कि ऋषि कपूर ने एक बार फेस टाइम पर पूजा देखी थी और कपूर परिवार हर फंक्शन को एक साथ ही मनाता है। ऐसे में उन्हें ये सब कुछ नया-नया सा लगता है।
इन एक्ट्रेसेस को स्टॉक करते हैं रणवीर सिंह और आलिया भट्ट
इस शो के दौरान एक सवाल करण जौहर ने किया कि, 'आपने आखिरी बार किस एक्ट्रेस के स्टॉक किया है', इस बारे में रणवीर सिंह का कहना था कि उन्होंने कियारा आडवाणी को स्टॉक किया था और आलिया ने इस सवाल के जवाब में जाह्नवी कपूर का नाम लिया। आलिया का कहना था कि वो एक बार अगर किसी की तस्वीर देख लेती हैं तो वो लगातार उसे ही स्टॉक करती रहती हैं।
रणबीर की एक्स से आलिया की है अच्छी दोस्ती
आलिया भट्ट ने इस शो में ये भी खुलासा किया कि रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड्स आलिया की बहुत अच्छी दोस्त भी हैं और वो आलिया का ख्याल भी रखती हैं। आलिया ने कहा कि, 'बाकियों के बारे में तो मुझे पता नहीं, लेकिन दो के बारे में मैं जानती हूं और दोनों ही मुझे बहुत रिस्पेक्ट करती हैं और मैं भी उनकी बहुत रिस्पेक्ट करती हूं।'
Recommended Video
रणवीर हैं बॉलीवुड की 'पम्मी आंटी'
इस शो में ये भी बताया गया कि रणवीर सिंह बॉलीवुड की पम्मी आंटी की तरह हैं और उन्हें हर बात जाननी होती है। अगर आलिया भट्ट की उनकी हाउस हेल्प से लड़ाई हुई है तो उसके बारे में भी रणवीर इंटरेस्टेड होंगे। इंडस्ट्री में किसी की शादी हो रही है तो उसके बारे में भी वो जानना चाहेंगे और अगर किसी का किसी से अफेयर भी हो रहा है तो वो उसके बारे में जानना चाहेंगे। उन्हें गॉसिप से जुड़ी हर बात पता होनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- कॉफी विद करण के यह थे सेलेब्स के सबसे कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स
आलिया भट्ट का प्रपोजल था बहुत ही ज्यादा खूबसूरत
इस शो में आलिया भट्ट के प्रपोजल के बारे में भी बात हुई जो बहुत ही प्राइवेट मूमेंट था। आलिया ने कहा कि वो डिटेल्स तो नहीं बताएंगी, लेकिन ये हुआ बहुत ही रोमांटिक जगह 'मसाई मारा' में था। रणबीर कपूर ने गाइड को फोटोज लेने को भी कहा था और रणबीर ने इसके दौरान हर छोटी से छोटी बात का ख्याल रखा था।
आलिया और रणवीर सिंह दोनों के इस एपिसोड में ऐसी ही बातें हुईं। आपने ये एपिसोड देखा? अगर हां तो हमें कमेंट बॉक्स में अपना एक्सपीरियंस बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।