संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलिया की रासलीला रामलीला ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह फिल्म कई मायनों में खास थी। जहां इस फिल्म से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लवस्टोरी शुरू हुई थी, वहीं प्रियंका चोपड़ा के आइटम सॉन्ग ने धूम मचा दी थी। इतना ही नहीं, इस गाने को बनाने के लिए मेकर्स ने पैसा पानी की तरह बहाया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, महज इस गाने को बनाने में लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।
लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म के इस सुपरहिट गाने में पहले ऐश्वर्या राय काम करने वाली थी। हालांकि, कुछ वजहों के कारण उन्होंने इस फिल्म के गाने में काम करने से मना कर दिया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको उस खास वजह के बारे में बता रहे हैं, जिसकी वजह से ऐश्वर्या ने अपना हाथ खींच लिया था-
सलमान कनेक्शन के कारण ऐश्वर्या ने किया मना
इस फिल्म में यूं तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में नजर आए थे, लेकिन इस गाने का कनेक्शन कहीं ना कहीं सलमान खान से था। जिसके कारण ऐश्वर्या ने फिल्म में काम ना करना ही उचित समझा। एक वक्त में ऐश्वर्या और सलमान एक रिश्ते में थे, लेकिन इनका रिश्ता काफी बुरी तरह टूटा था। जिसकी कड़वाहट आज भी देखने को मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि अलग होने के बाद भी सलमान ने ऐश्वर्या का करियर बर्बाद करने की कोशिश की थी।
गाने के बोल ऐश्वर्या को नहीं थे पसंद
दरअसल, इस गाने में पहले कुछ ऐसे बोल रखे गए थे, जो सलमान खान की फिल्म दबंग के डॉयलॉग से काफी मिलते-जुलते थे। जिसके कारण ऐश्वर्या को इस गाने के लिरिक्स से आपत्ति थी। दरअसल, इस गाने में सलमान खान की फिल्म दबंग का ऑइकॉनिक डॉयलॉग “थप्पड़ से नहीं प्यार से डर लगता है” को भी शामिल किया गया था। ऐश्वर्या चाहती थी कि संजय लीला भंसाली इन शब्दों को बदल दें। उन्होंने संजय लीला भंसाली के सामने यह शर्त रखी थी कि गाने के बोल बदलने के बाद ही वह इस गाने को करने के लिए राजी होंगी।
इसे भी पढ़ें-इन सुपरहिट मूवीज को रिजेक्ट कर चुकी हैं काजोल, बाद में जरूर हुआ होगा मलाल
संजय लीला भंसाली ने नहीं मानी शर्त
वहीं, दूसरी ओर संजय लीला भंसाली ऐश्वर्या की इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं थे। जिसके कारण उन दोनों के बीच आपसी सहमति नहीं बनी और ऐश्वर्या ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। जिसके बाद, संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया और उन्होंने हां कर दी। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा के हां कहने के बाद संजय लीला भंसाली ने अपने गाने के बोल भी बदल दिए। संजय लीला भंसाली ने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में कोई नहीं जानता। खैर जो भी हो, लेकिन जब यह गाना रिलीज हुआ तो बेहद ही पॉपुलर हुआ। आज भी लोग इस गाने पर थिरकना बेहद पसंद करते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।