कहते हैं कि जो दिखता है, वो बिकता है। मसलन, आप किसी चीज को सफलता के किस मुकाम तक पहुंचाते हैं, यह मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसका प्रमोशन किस तरह से करते हैं। आज के समय में सेलेब्स भी अपने प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने के लिए कई यूनिक आइडियाज निकालते हैं। जहां कुछ आइडियाज को फैन्स द्वारा सराहा जाता है तो कभी वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं।
दरअसल, इन दिनों सेलेब्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कुछ बेहद ही यूनिक प्रमोशन तकनीक अपनाने लगे हैं। जिसके कारण कई बार फैन्स से लेकर अन्य सेलेब्स भी कन्फ्यूज़ हो जाते हैं। बाद में जब सच्चाई का पता चलता है तो हर किसी को बेहद ही निराशा होती है। इतना ही नहीं, उनकी प्रमोशन स्ट्रेटेजी को समझना भी आम दर्शकों की समझ से बाहर होता है। सेलेब्स इन दिनों प्रमोशन के लिए सगाई से लेकर बेबी बंप तक फ्लॉन्ट करने से गुरेज नहीं करते। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स और उनके पब्लिसिटी स्टंट के बारे में बता रहे हैं-
देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह
इस लिस्ट से सबसे पहला नाम आता है देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह का। हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह दोनों सगाई करते हुए नजर आए थे। इतना ही नहीं, तस्वीरों में देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी रिंग्स को भी किस करते हुए नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखा था इट्स ऑफिशियल। जिसे देखकर फैन्स को यही लगा था कि देवोलीना भट्टाचार्जी और उनके ऑन स्क्रीन देवर विशाल सिंह ने सच में सगाई कर ली। जिसके बाद फैन्स से लेकर उनके करीबियों ने उन्हें बधई देनी शुरू कर दी थी। लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही थी। बाद में देवोलीना ने सफाई देते हुए कहा कि यह महज उनका एक प्रैंक था। उनकी अपकमिंग म्यूजिक एल्बम का नाम है इट्स ऑफिशियल। इट्स ऑफिशियल में वह दोनों पहली बार साथ में म्यूजिक वीडियो करने जा रहे हैं। दोनों ने ना तो कोई सगाई की थी और ना ही वह रिलेशनशिप में हैं।
इसे भी पढ़ें: अपने कॉन्ट्रोवर्शियल बयानों के चलते काफी सुर्खियों में रहे थे यह सेलेब्स
नेहा कक्कड़
फेक प्रमोशन के मामले में नेहा कक्कड़ भी कम नहीं है। उन्होंने कुछ वक्त पहले अपने सोशल मीडिया पर अपने लवी-डवी रोहनप्रीत सिंह के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही थी। इस तस्वीर को देखकर हर कोई यह अंदाजा लगा रहा था कि नेहा जल्द ही गुड न्यूज देने वाली है। लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी। दरअसल, यह नेहा कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो का लुक था। अपने म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। बाद में जब लोगों को सच्चाई पता चली तो उन्होंने नेहा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Recommended Video
इसे भी पढ़ें: टूट गया राखी सावंत का दिल, पति से हुआ अलगाव
अली खान और सारा खान
बिग बॉस के सीजन 4 में अली खान और सारा खान नजर आए थे। इस सीजन में उन दोनों ने शादी कर ली थी। इस शादी के कारण बिग बॉस टीआरपी में भी जबरदस्त इजाफा हुआ था। इतना ही नहीं, शादी के दौरान उनके परिवार वाले भी शामिल रहे। हालांकि, बिग बॉस के खत्म होने के बाद उन दोनों की राहें अलग हो गईं। जहां सारा का यह कहना था कि उनके और अली के बीच में कुछ समस्याएं थीं। वहीं, अली खान ने यह माना था कि उन्होंने शो में सारा से सगाई पब्लिसिटी के लिए की थी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram,
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।