हम सभी अपने घर की खुशहाली और सफलता के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। घर में खुशियां बनाए रखने के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। ज्योतिष और वास्तु कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे आप घर की समृद्धि के लिए अनगिनत उपाय आजमाते हैं और उनसे जीवन में आगे बढ़ते हैं।
ऐसा माना जाता है कि अगर आप अपने घर के वास्तु को सही क्रम में रखते हैं तो घर में किसी भी नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं हो सकता है। यही नहीं वास्तु आपके घर की खुशहाली बनाए रखने और धन लाभ में भी मदद करता है।
हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व बताया गया है और इस महीने में कोई भी शुभ काम को करने की मनाही है। वहीं इस महीने पूजा -पाठ और वास्तु का अपना विशेष महत्व है। खरमास का आरंभ 16 दिसंबर को हो चुका है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें इस महीने आपको कौन सी वास्तु टिप्स आजमानी चाहिए जिससे आपकी किस्मत चमक जाए।
मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं
खरमास के दौरान आपको घर के मुख्य द्वार पर तोरण जरूर लगानी चाहिए। वास्तु की मानें तो यदि आप दरवाजे पर ताजे आम के पत्तों का तोरण लगाएंगी तो आपके परिवार के लिए विशेष रूप से फलदायी हो सकता है। वास्तु के अनुसार मुख्य दरवाजे पर लगा बंधनवार घर में माता लक्ष्मी के आगमन का संकेत देता है।
इसे भी पढ़ें: खरमास में भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है नुकसान
अपने घर को व्यवस्थित रखें
वैसे तो घर को हमेशा ही साफ़ रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन मुख्य रूप से यदि आप खरमास के दौरान अपने घर को साफ, स्वच्छ और अव्यवस्था और से मुक्त रखेंगे तो ये आपके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए कारगर हो सकते हैं।
आप अपने रिश्तों, स्वास्थ्य और वित्त को कैसे संभालते हैं, इसके लिए घर से बहने वाली ऊर्जा जिम्मेदार है, इसलिए सुनिश्चित करें कि मुख्य रूप से आपका लिविंग रूम अव्यवस्था मुक्त हो। इसके अलावा आप घर की खिड़कियों और दरवाजों को साफ रखें।
तुलसी का पौधा लगाएं
खरमास (खरमास के ज्योतिष उपाय) में आप घर में एक नया तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। तुलसी के पौधे को हमेशा वास्तु नियमों के अनुसार ही लगाना चाहिए। इससे आपके घर में समृद्धि के द्वार खुल सकते हैं। तुलसी के पौधे को हमेशा घर के ऐसे स्थान पर लगाएं जहां साफ़ सफाई रहती हो। यदि आप इसे घर के ईशान कोण पर लगाएंगी तो ये बहुत शुभ होगा।
Recommended Video
नमक का पोछा लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक को ऐसा तत्व माना जाता है जो सभी नकारात्मक तत्वों को अवशोषित करता है। यदि आप खरमास के पूरे महीने में नमक का पोछा घर में लगाएंगी तो आपके घर के सभी वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Kharmas 2022: अशुभ खरमास में भी कर सकते हैं ये काम, मिलेगा शुभ परिणाम
फूलों की रंगोली बनाएं
खरमास में घर के मंदिर में फूलों की रंगोली बनाएं और मुख्य द्वार को भी फूलों की पंखुड़ियों से सजाएं। इसके साथ ही यदि आप प्रवेश द्वार के पास गणपति की मूर्ति रखेंगी तो आपके जीवन में समृद्धि आ सकती है।
वास्तु के नियमों के अनुसार गणपति की प्रतिमा आपकी प्रगति के लिए बहुत शुभ मानी जाती है और खरमास (खरमास में रुक जाती हैं शादियां) के दौरान यदि आप उनकी पूजा करते हैं तो विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
गरीबों को दान दें
ज्योतिष और वास्तु दोनों में ही दान-पुण्य को विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप खरमास के महीने में जरूरतमंदों को भोजन कराते हैं और दान में उन्हें आवश्यक चीजें देते हैं तो घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
खरमास के दौरान यदि आप यहां बताई आसान वास्तु टिप्स को आजमाएंगी तो आपके घर में पूरे साल खुशहाली और समृद्धि बनी रह सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।