करिश्मा कपूर भले अब फिल्मों में नजर नहीं आती हैं लेकिन वह अपने इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक जमाने में अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वही आज भी अभिनेत्री की काफी अच्छी फैंन फोलोइंग है। सभी जानते हैं कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन एक जमाने में एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते थे। वहीं काफी कम लोग जानते हैं कि करिश्मा कपूर का नाम अभिषेक बच्चन के अलावा भी कई अन्य एक्टर के साथ जुड़ चुका हैं। चलिए जानते हैं अभिनेत्री से जुड़े कुछ खास बातें।
करिश्मा प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। बात अफेयर की हो या फिर तलाक की करिश्मा कपूर का नाम अक्सर सुर्खियों में बना रहता हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको करिश्मा के अफेयर के बारें में कुछ खास बातें बताने वाले हैं, जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
अजय देवगन
90 के दशक में करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप अभिनेत्रियों में से एक रहीं थीं। वहीं सबसे पहले अभिनेत्री का नाम अजय देवगन के साथ जोड़ा गया था। करिश्मा ने अजय के साथ साल 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम भी किया था। वहीं कहा जाता हैं कि दोनों को फिल्मों में काम करते- करते ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते थे। वहीं दोनो की लव लाइफ काफी सुर्खियों में भी रही थीं। यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला।
इसे जरूर पढ़ें- काजोल और अजय देवगन की शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी ये 5 दिलचस्प बातें जानिए
अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर एक जमाने में एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते थे। इतना ही नहीं अभिनेत्री अक्षय खन्ना से शादी भी करना चाहती थीं। करिश्मा के पिता रणधीर कपूर भी चाहते थे कि करिश्मा की शादी अक्षय खन्ना से हो जाएं और वह खन्ना परिवार की बहू बने। शायद करिश्मा कपूर के नसीब में यह था ही नहीं। करिश्मा कपूर की मां बबीता को अक्षय खन्ना नहीं थे पसंद इसके कारण दोनो की शादी नहीं हुई।
इसे जरूर पढ़ें- Happy Anniversary: पहली नज़र में ही अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना से प्यार हो गया था
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।