पद्म पुरस्कार 2020 का समारोह आज यानी 8 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजन हुआ। इस समारोह में 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस लिस्ट में ना सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि विभिन्न क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने वाली तमाम हस्तियां भी शामिल हैं। 119 लोगों में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए। खास बात है कि इस बार पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में 29 महिलाएं हैं।
सामने आई समारोह की तस्वीरों में उन तमाम हस्तियों को देखा जा सकता है। बात करें मनोरंजन के क्षेत्र की तो कंगना रनौत, करण जौहर, एकता कपूर, अदनान सामी, दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस कंगना रनौत और अदनान सामी पुरस्कार पाने के लिए राष्ट्रपति भवन में उपस्थित थे। वहीं एकता कपूर और करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए पुरस्कार पाने की खुशी व्यक्त की है।
सामने आई समारोह की तस्वीरों में उन तमाम हस्तियों को देखा जा सकता है। बात करें मनोरंजन के क्षेत्र की तो कंगना रनौत, करण जौहर, एकता कपूर, अदनान सामी, दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस कंगना रनौत और अदनान सामी पुरस्कार पाने के लिए राष्ट्रपति भवन में उपस्थित थे। वहीं एकता कपूर और करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए पुरस्कार पाने की खुशी व्यक्त की है।
कंगना रनौत
Actor Kangana Ranaut receives the Padma Shri Award 2020. pic.twitter.com/rIQ60ZNd9i
— ANI (@ANI) November 8, 2021
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को आज पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। इस पुरस्कार के मिलने से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय सरकार और लोगों का आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने कहा कि एक अदाकारा होने के नाते इस सम्मान को पाकर काफी खुश हैं। पुरस्कार लेते वक्त एक्ट्रेस ने राष्ट्रपति भवन के सभागार में मौजूद सभी लोगों को अभिवादन किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें बधाई दी। इस समारोह में उनकी बहन भी मौजूद थीं, जो उनके लिए तालियां बजा रही थीं। वहीं इस अवार्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस साड़ी लुक में नजर आईं, गोल्ड ज्वेलरी और बन लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं। बता दें कि पिछले महीने ही कंगना को उनकी फिल्म पंगा और मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी के लिए नेशनल अवार्ड मिला था।
View this post on Instagram
एकता कपूर

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी पद्म श्री अवार्ड मिला है, हालांकि अवार्ड सेरेमनी में वह शामिल नहीं हुई थी। पद्मश्री मिलने पर एकता कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए अभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ''मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा तब बनी थी, जब मैं सिर्फ 17 साल की थी। इस दौरान लोगों के ताने भी सुने, लोग उन्हें छोटा बच्चा या फिर कच्चा बच्चा कहते थे। कई साल बाद मैंने महसूस किया कि अपने सपने को पूरा करने के लिए इस तरह के शब्द कोई मायने नहीं रखते। जैसा कि आज मुझे सर्वोच्च नागरिक सम्मान-पद्मश्री से सम्मानित किया गया है, इसके लिए मैं विनम्र हूं।''
इसे भी पढ़ें:
DDLJ की शूटिंग के दौरान हुआ था एक हादसा, क्लाइमैक्स सीन से इसलिए गायब थीं हिमानी शिवपुरी
अदनान सामी

सिंगर और कंपोजर अदनान सामी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री अवार्ड प्रदान किया है। अवार्ड सेरेमनी में कंगना रनौत के साथ अदनान सामी भी मौजूद थे। इस दौरान सिंगर के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं, जो उनके लिए काफी खुश नजर आईं। वहीं राष्ट्रपति से पुरस्कार लेते वक्त सिंगर काफी खुश दिखाई दिए। इस दौरान अदनान ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आए। पुरस्कार देने के बाद राष्ट्रपति ने अदनान सामी को बधाई भी दी।
Recommended Video
करण जौहर
डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर को पद्म श्री अवार्ड मिला है। इस खुशी के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने सरकार और लोगों का आभार व्यक्त किया है। पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा-काश उनके पिता होते तो वह भी इस यादगार पल को देखने के बाद खुश होते। करण जौहर इस वक्त अपनी नई फिल्म तख्त की शूटिंग को लेकर बिजी चल रहे हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह इटली में थे, तब उन्हें जानकारी मिली कि उन्हें पद्मश्री अवार्ड मिलने वाला है। इस खबर से वह बहुत खुश हुए और यह खुशबरी तुरंत अपनी मां को दी।
वहीं बॉलीवुड के अलावा अन्य क्षेत्र से भी लोगों को पद्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आपको यह स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
Disclaimer
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।