बिग बॉस कोई सामान्य शो नहीं है। यही कारण है कि इसमें बॉलीवुड के साथ-साथ विदेशी सितारे भी हिस्सा लेते हैं। शायद आपको यकीन न हो, लेकिन यह सच है। क्या आप जानना चाहते हैं कौन-कौन हैं ये इंटरनेशनल स्टार जिन्होंने शो में आजमाई अपनी किस्मत।
1पामेला एंडरसन

बिग बॉस सीजन 4 में पामेला एंडरसन आई थीं। हालांकि, वह घर में ज्यादा दिन तक नहीं रही लेकिन उनकी एंट्री ने बिग बॉस को जमकर टीआरपी दी थी। जितने दिन वह घर के अंदर रहीं उन्होंने खाना बनाया, डांस किया और कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छा टाइम स्पेंड किया।
2अब्दु रोजिक

अब्दु रोजिक बिग बॉस के 16वे सीजन में नजर आएं। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस शो में उन्हें रातों रात स्टार बना दिया है। वह आखिर तक शो में बने रहते लेकिन उन्हें अपने काम की वजह से घर से बाहर जाना पड़ा।
3वीना मलिक

भला वीना मलिक को कौन भूल सकता है। वीना पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। अश्मित पटेल के साथ वीना के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वीना बिग बॉस की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक थीं।
4एली एवराम

बिग बॉस सीजन 7 में एली एवराम ने हिस्सा लिया था। एली स्वीडिश ग्रीक एक्ट्रेस हैं। शो में रहते हुए उन्होंने जनता के साथ साथ सलमान खान का भी दिल जीता। एली बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें: ये हैं बिग बॉस शो के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवाल
5मंदना करीमी

बिग बॉस के सीजन 9 में एक इंटरनेशनल स्टार ने एंट्री ली थी। इनका नाम मंदना करीमी है। मंदना ईरानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। बिग बॉस के घर में मंदना ने जमकर लड़ाइयां की। उन्होंने शो में रहते हुए काफी अच्छा गेम खेला।
इसे भी पढ़ें: जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी
6विदा समदजई

विदा समदजई मिस अफगानिस्तान रह चुकी हैं। विदा पहली अफगान महिला हैं जिन्होंने 1974 में हुए इंटरनेशनल ब्यूटी पीजेंट में हिस्सा लिया था। घर में रहते दौरान विदा और शक्ति कपूर का बॉन्ड देखने को मिला।
7जेड गुडी

अगर आपको याद हो तो जेड गुडी ने बिग ब्रदर में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ रेसिस्ट रिमार्क दिया था। उनकी इस स्टेटमेंट से वह हेडलाइन का हिस्सा बन गई थीं। बिग ब्रदर के बाद जेड बिग बॉस के दूसरे सीजन में दिखीं। हालांकि, मेडिकल रीजन के कारण उन्हें घर से जाना पड़ा।
8नताशा स्तांकोविक

नताशा स्तांकोविक एक सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। नताशा ने बिग बॉस के सीजन 8 में एंट्री ली थी। हालांकि, नताशा ज्यादा समय तक घर में नहीं टिक पाईं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram