100 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड और एशियाई खेलों में 2 रजत पदक अपने नाम कर चुकी दुत्ती चंद अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। बता दे कि वह पहली महिला है जिन्होंने इस बात को खुद से स्वीकारा था कि वह समलैंगिक रिश्ते में हैं। वहीं कहा अब यह भी जा रहा हैं कि वह जल्दी ही शादी करने वाली हैं।
बता दें कि बीते दिन उनकी बहन की शादी हुई हैं। उनकी बहन की शादी में उनकी गर्लफ्रेंड मोनालिसा भी मौजूद थीं। वहीं उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मोनालिसा के साथ एक तस्वीर शेयर किया है। जिसके दोनों साथ में काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फैंस उन्हें जल्द शादी करने की सलाह दे रहे हैं।
पुरुष होने के आरोप लगे हैं दुती चंद पर
View this post on Instagram
आपको बता दें कि कई बार पुरुष होने के आरोप लग चुके हैं दुत्ती चंद पर। साल 2014 की बात करें तो ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स ने उन्हें बैन कर दिया था। उस दौरान उन पर पुरुष होने का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्होंने लुसाने से अपील की थी। जिसके बाद खेल मध्यस्थता अदालत ने इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन ने फैसले को पलट दिया था।जिसके बाद दुती को रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने का इजाजत मिला।
खुद किया था समलैंगिक रिश्ते का खुलासा
अपने समलैंगिक रिश्ते का खुलासा करते हुए दुत्ती चंद ने कहा था कि- ‘मुझे इन चीजों से कोई भी फ्रक नही पड़ता की दूसरे मेरे बारे में क्या सोचते हैं, मेरा मानना यही है कि हमें अपना फ़ैसला ख़ुद से लेना चाहिए और मैं अपनी गर्लफ़्रेंड के साथ काफ़ी ख़ुश हूँ। मैं चाहती हूँ की तरफ़ से ही शादी करू।
इसे जरूर पढ़ें: दुती चंद ने 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर रचा था इतिहास, जानिए इनके बारे में
दुती चंद की लव लाइफ
साल 2017 में उनके जीवन में एक लड़की आई जिसके बाद से ही उन्होंने फैसला कर लिया था कि वह उस लड़की से ही शादी करेंगे। जिसके बाद से ही उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा। वह कहती हैं कि कल तक जो लोग उनकी तारिफ करते थे वहीं अब उनके खिलाफ हो गए लेकिन धीरे- धीरे उनके परिवार वालों ने उन्हें समझा और अब उन्हें दुनिया को लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सुचेता कदेथांकर, जिसने एशिया के सबसे बड़े रेगिस्तान को भी कर दिया पार
बचपन के प्यार का किया खुलासा
आपको बता दे कि उन्होंने अपने बचपन के प्यार का भी खुलासा किया था। वह जब 8वीं कक्षा में पढ़ती थीं तब उन्हें एक लड़के ने प्रपोज किया था। जिसके बाद करीबन 4 साल तक वह उस लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं।करीब पांच साल तक साथ रहने के बाद 2014 में हमारा ब्रेकअप हो गया।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।