साल 2022 कई मामलों में खास रहा है। जहां एक ओर कोविड रिस्ट्रिक्शन्स हटने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शादी कर ली वहीं दूसरी ओर इस साल कई जोड़े अलग भी हो गए। कुछ ने सालों की शादी तोड़कर अपने अलग-अलग रास्ते पर जाना सही समझा। हालांकि, इस लिस्ट में शामिल एक जोड़ा धनुष और ऐश्वर्या तलाक फाइल करने के बाद अब दोबारा अपनी शादी को एक मौका देने के बारे में सोच रहे हैं। कम से कम रिपोर्ट्स तो इस समय यही कह रही हैं और इसलिए उन्हें हमने अपनी लिस्ट से हटा दिया है।
तो चलिए आपको बताते हैं कि किन सेलेब्स ने इस साल अपने लॉन्ग टर्म पार्टनर से अलगाव कर लिया।
1. राकेश बापट - शमिता शेट्टी
राकेश और शमिता शेट्टी की जोड़ी बिग बॉस ओटीटी के सीजन 1 से शुरू हुई थी। इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और फैन्स ने इन्हें 'शारा' कहकर पुकारना शुरू कर दिया था। उनकी केमेस्ट्री भी शो में काफी ज्यादा पसंद की गई थी।
राकेश ने इस साल जुलाई में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि 'शमिता और मैं अब साथ नहीं हैं। किस्मत ने हमारे रास्ते मिलाए हैं और आप सभी का शारा परिवार के लिए धन्यवाद।' राकेश ने ये भी लिखा था कि वो इस बारे में पब्लिक अनाउंसमेंट नहीं करना चाहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि उनके फैन्स के लिए ये जानना जरूरी है।
शमिता ने भी इसी तरह की एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। ये दोनों आपसी सहमति से अलग हुए थे।
इसे जरूर पढ़ें- Year Ender: इस साल बॉलीवुड में हुई हैं ये सेलिब्रिटी वेडिंग
2. सोहेल खान-सीमा सजदेह
1998 में शादी के बाद सीमा सजदेह और सोहेल खान का बेटा निर्वाण सन 2000 में पैदा हुआ था। इसके बाद इस जोड़े ने सरोगेसी से 2011 में योहान को जन्म दिया। इन दोनों का तलाक भी शादी के 24 साल के बाद हुआ है।
इसकी खबरें तभी से आने लगी थीं जब सीमा खान ने अपना इंस्टाग्राम नाम सीमा किर सजदेह कर दिया था। इन दोनों के तलाक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई और इनके तलाक की प्रोसीडिंग्स 1 साल पहले से ही शुरू हो गई थी।
3. इमरान खान- अवंतिका मलिक
इमरान खान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक से 2011 में शादी की थी। ये दोनों उस वक्त लगभग 8 साल से डेट कर रहे थे। इन दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम है इमारा जो अब 7 साल की हो गई है। इन दोनों के अलग होने की खबरें काफी लंबे समय से चल रही थीं। 2021 से ही ये दोनों अलग रह रहे थे, लेकिन फिर ये खबरें आई थीं कि दोनों अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते हैं। पर मई 2022 तक ये आधिकारिक हो गया था कि दोनों अलग हो रहे हैं।
4. सना अमीन शेख और एजाज शेख
चर्चित टीवी एक्टर सना अमीन शेख ने टेलिवीजन डायरेक्टर एजाज शेख से अपनी शादी इस साल सितंबर में तोड़ दी। ये जोड़ा पिछले 6 साल से एक साथ था और इससे पहले इनके अलग होने की कोई खबर भी नहीं आई थी, लेकिन अचानक ये इन्होंने अपने तलाक की घोषणा कर दी।
5. हनी सिंह और शालिनी तलवार
चर्चित सिंगर और रैपर हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार के साथ अलगाव कर लिया। इन दोनों ने अपनी 11 साल पुरानी शादी को तोड़कर आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। कुछ समय पहले शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और इसके साथ ही दोनों के बीच कुछ लीगल डिस्प्यूट भी चल रहा था।
इन दोनों की शादी 23 जनवरी 2011 को हुई थी। खबरें तो ये भी आई हैं कि हनी सिंह ने इस शादी के टूटने पर 1 करोड़ रुपये एलिमनी के तौर पर दिए हैं।
6. रफ्तार और कोमल वोहरा
रैपर रफ्तार ने अपनी पत्नी कोमल वोहरा के साथ अपनी 6 साल पुरानी शादी को तोड़ने का फैसला ले लिया। 2016 में इनकी शादी हुई थी और इन्होंने अपने तलाक की अर्जी 2020 में ही दे दी थी। पैंडेमिक के कारण इनका तलाक भी लेट हो गया और ये दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Year Ender: साल 2022 में इन एक्ट्रेसेस ने दी गुड न्यूज, घर में गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारियां
7. आमिर अली और संजीदा शेख
आमिर अली और संजीदा शेख के तलाक की आधिकारिक घोषणा जनवरी 2022 में हुई थी। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो ये 9 महीने पहले 2021 में ही अलग हो गए थे। आमिर अली और संजीदा शेख 9 सालों की शादी को निभा रहे थे। 2012 में इन दोनों ने शादी की थी और इसके बाद इनके अलग होने की खबरें 2020 से ही चल रही थीं।
हालांकि, दोनों ने सरोगेसी से एक बेटी को जन्म भी दिया था जिसकी कस्टडी अब संजीदा के पास है। संजीदा और आमिर दोनों की अपने अलगाव को लेकर काफी खामोश रहे हैं और उन्होंने पब्लिकली इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
8. नितीश भारद्वाज और स्मिता गाटे
नितीश भारद्वाज ने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि 'तलाक मौत से भी ज्यादा दुखदाई है।' इस साल महाभारत के श्री कृष्ण रह चुके नितीश भारद्वाज ने अपनी IAS पत्नी स्मिता गाटे से तलाक ले लिया था। हालांकि, ये जोड़ा 2019 से ही अलग रह रहा था।
2019 में ही मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी थी, लेकिन इसे फाइनल होने में तीन साल लग गए। इन दोनों की शादी 2009 में हुई थी और दोनों की दो जुड़वां बेटियां हैं।
9. राखी सावंत और रितेश
अब ये अंतिम नाम तो हमारी लिस्ट में होना जरूरी ही है। उनकी शादी भी कॉन्ट्रोवर्सी ही थी और इसे पूरी तरह से पीआर मैरिज बताया जा रहा था। पर आधिकारिक तौर पर तो राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट की थी कि ये दोनों अलग हो गए हैं।
तो ये थे इस साल हुए सेलिब्रिटी ब्रेकअप्स। इनमें से आप किसके फैन थे हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।