केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगी। यह बजट हम सभी के लिए जरूरी होता है। इससे यह जानकारी मिलती है कि कितना टैक्स बढ़ा या घटा, किस कार्य पर कितना पैसा खर्च किया जाएगा, कौन सी चीजें सस्ती होंगी और कौन सी चीजें महंगी होगी आदि। आपको बता दें कि सरकार की तरफ से लॉन्च किए गए एक ऐप की मदद से आप इस यूनियन बजट को पढ़ पाएंगी और इसे आसानी से समझ भी पाएंगी। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे इस ऐप की मदद ले सकती हैं।
कैसे यूज करें यूनियन बजट मोबाइल ऐप?
आपको बता दें कि पिछले साल सरकार के द्वारा यूनियन बजट मोबाइल ऐप को लांच किया गया था। अगर आप भी बजट को इस ऐप के जरिए जानना चाहती हैं तो आप इस ऐप को इस लिंक से डाउनलोड कर सकती हैं।(डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें)
यूनियन बजट मोबाइल ऐप पर आसानी से आप बजट 2023 को पढ़ पाएंगी। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2023 पेश करने के तुरंत बाद ही आप इस ऐप पर अपनी पसंद की हिंदी या फिर अंग्रेजी भाषा में देख भी सकेंगी।(Budget 2023: ये 5 कारण बनाते हैं इसे आपके लिए जरूरी)
इस ऐप पर आप बजट से जुड़े सभी 14 डॉक्युमेंट्स देखने को मिलेंगे। इसमें आप फाइनेंस बिल और डिमांड फॉर ग्रांट्स रिपोर्ट को भी देख पाएंगी। इस ऐप पर आपको बजट से जुड़ा पूरा भाषण और प्रजेंटेशन भी मिल जाएगा। इस ऐप को ऐसे डिजाइन किया गया है कि आप स्मार्टफोन स्क्रीन पर आसानी से बजट को पढ़ पाएंगी।
इसे भी पढ़ेंः आजादी के कई साल बाद कैसे बनीं निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री, जानिए इनकी इंस्पायरिंग स्टोरी
क्या हैं इस ऐप के फीचर्स?
यूनियन बजट मोबाइल ऐप पर आप सिर्फ इस साल का ही बजट नहीं बल्कि पिछले दो सालों का भी बजट देख पाएंगी। इस ऐप में key to budget का फीचर भी है। इसमें आपको महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे क्या चीजें महंगी हुई, कितना टैक्स बढ़ा या घटा, सरकार क्या कार्य करेगी, आदि के बारे में आपको ऐप में पता चल जाएगा।(आखिर क्यों अलग होता है अंतरिम बजट और आम बजट)
ऐप की खास बात है कि इसमें आपको बजट हाइलाइट भी मिल जाएगी। जिसमें बजट से जुड़ी जरूरी घोषणाएं, लेटेस्ट डेवलपमेंट बिल्कुल आसान भाषा में नजर आती है।
इसे भी पढ़ेंः किसने पेश किया था पहला बजट और अब तक इसमें क्या-क्या हुआ बदलाव
इस ऐप की मदद से आप आसानी से कही पर भी सिर्फ अपने फोन पर यूनियन बजट ऐप की मदद से बजट 2023 से जुड़ी हुई सारी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
image credit- twitter