How to Repair Torn Money: पैसों के बिना आप शायद ही अपने जीवन की कल्पना कर पाएं। यही कारण है कि जब भी हमारा का कोई नोट फटता है तो हम बहुत परेशान हो जाते हैं। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से फटे हुए नोट को जोड़ सकते हैं।
दरअसल कई बार जाने-अनजाने में नोट फट जाते हैं लेकिन इन्हें कई ट्रिक की मदद से जोड़ा जा सकता है। चलिए हम भी जानते हैं फटे नोट को जोड़ने के कुछ शानदार हैक्स।
फटे नोट को कैसे जोड़ें
- फटे हुए नोट को जोड़ने के लिए हम लोग अक्सर टेप का इस्तेमाल कर लेते हैं जो गलत है। ना ही हम टेप लगा नोट लेना पसंद करते हैं और ना ही अन्य लोग।
- नोट जोड़ने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए फेविकोल का। सबसे पहले नोट जहां से भी फटा है उसे एक साथ ऐसा चिपका दें जैसे वो पहले था। अब नोट के ऊपर फेविकोल लगा दें और सुखने का इंतजार करें।
- इस ट्रिक की मदद से फेविकोल सुखने के बाद ना ही उसका निशान दिखता है और साथ ही नोट भी जुड़ जाता है। ध्यान रहे कि आप लिक्विड गम का इस्तेमाल करें क्य़ोंकि इसी नोट शानदार तरीके से चिपकता है।
कपड़े धोते वक्त गिला हो गया नोट तो करें ये
- कई बार हम वॉशिंग मशीन में कपड़े डाल देते हैं और कपड़ों में नोट होते हैं। ऐसा होने पर नोट गिला हो जाता है। गिले नोट को सही करने की कोशिश करेंगे तो वो तुरंत फट जाएगा। अब सवाल यह है कि उसे कैसे ठीक किया जाए?
- जवाब है सुखने का इंतजार करें। गिला नोट को धूप या पंखे के नीचे सुखने के लिए रख दें। ऐसा करने से नोट सुख जाएगा जिसके बाद आप उसे खोल कर देख सकते हैं और यूज भी कर सकते हैं।
यह तरीका भी जरूर जानें
ऐसा नहीं है कि बैंक फटे हुए नोट नहीं लेते। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक आप पूरी कीमत पर फटे हुए नोट एक्सचेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने आसपास के किसी भी बैंक में जाकर सारी जानकारी लेनी होग।
नोटः इस ट्रिक की आप थोड़ा सा नोट फटने पर मदद ले सकते हैं। जरूरत से ज्यादा नोट फटने पर आप उसे बैंक में वापिस दे दें।
आपको ये जानकाकी कैसी लगी? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। साथ ही अगर आप ऐसा ही कुछ और जानना चाहते हैं तो उसके बारे में भी बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: HerZindagi
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।