सोफा घर की सुंदरता को बढ़ाता है। खासतौर पर सफेद सोफा। हालांकि, यह देखने में बेहद अच्छा लगता है। लेकिन इसे नया और साफ जैसा बनाए रखने में बेहद मेहनत लगती है। अगर सोचिए सोफा पर कॉफी का दाग लग जाए? फिर क्या होगा। घबराएं नहीं आप जिद्दी से जिद्दी दाग को भी आसानी से हटा सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स के बारे में पता होना चाहिए। दाग को हटाने के लिए आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं सोफा पर से कॉफी का दाग हटाने का तरीका।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
व्हाइट सोफा पर लगे दाग को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसलिए ज्यादातर लोग इसका उपयोग घर की साफ-सफाई से लेकर अन्य कामों में किया जाता है।
आवश्यक सामग्री
- बेकिंग सोडा
- पानी
विधि
- एक बाउल में बेकिंग सोडा और पानी मिलाएं।
- इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इसके बाद दाग वाली जगह को गीले कपड़े से रगड़ लें।
- फिर बेकिंग सोडा के पेस्ट को उस जगह पर लगाएं जहां दाग लगा हुआ है।
- करीब 15-20 मिनट बाद एक साफ गीले कपड़े से सोफा को पोंछ लें।
- आप पाएंगी कि कॉफी का दाग अब हट चुका है।
सिरका आएगा काम
अगर आपके व्हाइट सोफा पर कॉफी का दाग लग गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं। सिरका की मदद से दाग चुटकियों में साफ हो जाएगा।
आवश्यक सामग्री
- 1/3 कप सिरका
- 2/3 कप गुनगुना पानी
- लॉन्डरी डिटर्जेंट
विधि
- एक बाउल में बराबर मात्रा में सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- अब इस मिश्रण में एक साफ कपड़े को भिगो लें।
- फिर कपड़े से दाग वाली जगह को रगड़ लें। (बेकिंग सोडा का इन तरीकों से करें इस्तेमाल)
- कुछ मिनट बाद ठंडे पानी से सोफा को साफ कर लें।
- सिरका के इस्तेमाल से कॉफी का दाग हट जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Easy Tips: इन टिप्स से मिनटों में साफ़ करें व्हॉइट लेदर फर्नीचर में लगे जिद्दी दाग
Recommended Video
डिश सोप से हटाएं दाग
जिस तरह डिश सोप से बर्तन साफ और चमक जाते हैं। उसी तरह आप इसकी मदद से किसी भी तरह के दाग को आसानी से हटा सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- डिश सोप
- गुनगुना पानी
विधि
- एक बाउल में 2-3 चम्मच गुनगुना पानी और थोड़ा सा डिश सोप डालें।
- इसके बाद दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब एक साफ कपड़े को इस पेस्ट में भिगोएं।
- फिर सोफा पर जहां कॉफी का दाग लगा है, उस जगह को रगडें।
- करीब 2-5 मिनट तक ऐसा करें।
- कुछ समय बाद आप देखेंगी कि दाग अब हल्का होने लगा है। (घर पर बनाएं फ्लोर क्लीनर)
- इस प्रक्रिया को 2-3 बार दोहराएं।
- आप पाएंगी कि अब आपका व्हाइट सोफा दागरहित हो गया है।
इसे भी पढ़ें: घर पर ऐसे करें अपने लेदर फर्नीचर की सफाई, लंबे समय तक रहेंगे सुरक्षित
इन बातों का रखें ध्यान
- अक्सर लोग यह गलती करते हैं कि वह दाग को हार्ड होने के लिए छोड़ देते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। जिस वक्त सोफा पर दाग लगे उसी वक्त साफ करें।
- दाग को हमेशा पहले गीले कपड़े से पोंछना चाहिए। इससे दाग से छुटकारा पाने में आसानी होती है।
- खासतौर पर व्हाइट सोफा पर बैठकर आपको कुछ भी नहीं खाना चाहिए। जाने- अनजाने में चीजें गिर ही जाती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।