पीरियड्स के दौरान महिलाओं के पैर, पेट ना जाने कहां-कहां दर्द होता है। लेकिन सबसे ज्यादा महिलाओं को लीकेज का खतरा सताता है। अक्सर वह बार-बार यह चेक करती हैं कि कहीं उनके पैंट पर दाग तो नहीं लग गया है? खासतौर पर रात के दौरान ब्लड लीक की समस्या सबसे ज्यादा होती है। जब वह सोकर सुबह उठती हैं तो बेडशीट पर दाग नजर आता है। लीकेज के कारण वह रात भर चैन से सो भी नहीं पाती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस समस्या से ज्यादातर महिलाएं जूझती हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको वह तरीके बताएंगे जिनसे रात में लीकेज की समस्या नहीं होगी। चलिए जानते हैं इस बारे में।
रात में ही क्यों ज्यादा होती है लीकेज समस्या?
अक्सर यह देखा गया है कि रात के दौरान लीकेज की समस्या ज्यादा हो जाती है। जिसके कारण नींद भी पूरी नहीं हो पाती है । लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? क्या हैं इसके कारण, चलिए जानते हैं।
गलत पोजीशन में सोना
गलत पोजीशन में सोना भी लीकेज का एक कारण है। सोते समय अक्सर हमारी पोजीशन बदलती रहती है, जिसके कारण पैड भी मूव होता है। जिससे लीकेज की समस्या हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि आप सोते समय एक एक ही पोजीशन में सोएं। इससे लीकेज होने की संभावना कम रहती है।
खराब क्वालिटी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना
कई बार ऐसा होता है कि हम पीरियड्स के दौरान गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लेते हैं। यानी ऐसे पैड का यूज करना, जिसमें अब्सॉर्बेंजी का लेवल कम हो। जिसके कारण लीकेज हो जाती है। इसलिए हमेशा अच्छे मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स का ही उपयोग करें।
टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप का गलत इस्तेमाल
आजकल महिलाएं पीरियड्स के दौरान टैम्पोन और मेंस्ट्रूअल कप का उपयोग करने लगी हैं, जो कि काफी हद तक ब्लड को होल्ड करने में काफी फायदेमंद है। लेकिन गलत तरीके से इनका इस्तेमाल लीकेज की समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए आपको सही तरीके से इन्हें वियर करना आना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान पैड्स के लीक होने की समस्या को इस तरह करें दूर
ओवरनाइट पैड से नहीं होगी लीकेज
नॉर्मल पैड से लीकेज होने की संभावना बनी रहती है, क्योंकि यह साइज में छोटे और कम कवरेज वाले होते हैं। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए आपको पीरियड्स के दौरान रात में सोने से पहले ओवरनाइट पैड पहनना चाहिए। यह पैड लंबे और बैक इन फुलर होते हैं। जिससे जब आप लेटेंगी तो आपको एक्सट्रा कवरेज मिलेगी। इसलिए नॉर्मल पैड की जगह इस पैड का इस्तेमाल करें। यह पैड अल्ट्रा जेल बेस्ड टेक्नोलॉजी से बने होते है, इसलिए हैवी फ्लो होने के बावजूद भी आपको भारी महसूस नहीं होगा। (पीरियड्स पैड्स से जुड़े हैक्स जानें)
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान बदबू से बचने और फ्रेश फील करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
सोने से पहले पैड बदलें
ज्यादातर महिलाएं सोने से पहले पैड नहीं बदलती हैं, जिसके कारण ब्लड लीकेज हो जाती है। क्योंकि पैड पहले से ही इतना खून अवशोषित कर चुका होता है कि फ्लो हैवी होने पर लीकेज होने लगती है। इसलिए आपको रोजाना सोने से पहले पैड बदलना चाहिए। अगर आप रात को उठ जाएं तो उस समय पैड बदलना न भूलें। (मेंस्ट्रुअल कप को इस्तेमाल करने का तरीका)
पीरियड पैंटी पहनें
यह कहा जा सकता है कि पीरियड पैंटी महिलाओं के लिए वरदान है। क्योंकि यह एक ऐसी चीज है जिससे महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी दूर हो जाती है। यानी खून का दाग लगना। पीरियड पैंटी में दो कपड़ों से बना पैड होता है, जिसके कारण लीकेज नहीं होती है। इसलिए आप सोते वक्त इस पैंटी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik.Com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।