होली के त्यौहार में आपको अपने पालतू जानवर का भी खास ख्याल रखना चाहिए। होली रंगों का त्यौहार है लेकिन यह रंग अब लोगों को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं क्योंकि इनमें केमिकल मिलाया गया होता है। होली आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। क्या आपके पास पालतू जानवर है। आप उससे बेहद प्यार करें हैं और चिंतित हैं कि अपने पालतू जानवर की देखभाल कैसे करें और कैसे उनके साथ सेफ होली मनाएं।
अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो कर आपका पालतू जानवर होली के इस त्यौहार के दौरान एकदम सुरक्षित रहेगा। अपने पालतू जानवर की देखभाल करने का तरीका जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
इस तरह रखें त्वचा का ख्याल
होली के मौके पर पालतू जानवर की त्वचा का भी खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि रंगों के कारण उनकी स्किन पर इंफेक्शन हो सकता है। इस स्थिति में आपको अपने पेट के शरीर पर तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। बाजार में आपको पेट एनिमल्स के लिए बनाए गए खास तेल मिल जाएंगे। इसके उपयोग से पालतू जानवर की त्वचा हानिकारक रंगों के नुकसान से बची रहेगी। पूरे शरीर में अच्छे से तेल लगाएं। खासतौर पर फर पर तेल लगाना न भूलें।
नहलाना है जरूरी
कई लोग सोचते हैं कि जब बिल्ली या कुत्ते पर रंग लगाया ही नहीं गया तो उसे नहलाने की क्या जरूरत है। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं तो बता दें कि यह एक गलत आदत है। भले ही जानवर पर रंग ना लगा हो, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें नहाने की जरूरत नहीं है। होली खत्म होने के तुंरत बाद आपको पालतू जानवर को अच्छे से नहलाना चाहिए। अपने पेट को शैंपू से अच्छे से नहलाएं। खास तौर पर उनके फर को अच्छे से वॉश करें। (कुत्ते की देखभाल कैसे करें)
इसे भी पढ़ें: पालतू के साथ नए घर में शिफ्ट करते समय ये टिप्स आएंगे आपके काम
खाने पर दें ध्यान
होली के दौरान रंगो के अलावा आपको अपने पालतू जानवर के खाने पर भी ध्यान देना चाहिए। होली के मौके पर घर में मीठे पकवान बनाए जाते हैं। कुछ जानवरों की सेहत के लिए मीठा हानिकारक होता है। आपको यह चीजें अपने पेट को नहीं खिलानी है, क्योंकि यह उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके बजाय उन्हें उनका रेगुलर खाना दे। (बिल्ली की देखभाल कैसे करें)
इसे भी पढ़ें: जानिए, पालतू किस तरह बेहतर बना सकते हैं आपकी लाइफस्टाइल
यह काम भी करें
होली वाले दिन आप चाहें तो उन्हें एक अलग कमरे या एक अलग जगह पर रख सकते हैं। ऐसी जगह जहां कोई ना जाता हो। उनके लिए रूम में खिलौने और खाने का सामान रखें ताकि उन्हें अकेला और भूखा महसूस ना हो। साथ ही समय-समय पर दूर से ही उन्हें एक बार जरूर देखें कि क्या वह सही है या नहीं।
केवल रंग और खाना ही नहीं आपको लाउड म्यूजिक और शोर से भी उन्हें दूर रखना चाहिए, क्योंकि इसके कारण वह रेस्टलेस और अनकंफर्टेबल फील कर सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप ज्यादा आवाज में गाने ना चलाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
- अपने पालतू जानवर को पानी में न भिगने दें। इससे उनकी तबियत खराब हो सकती है।
- आपको अपने पेट की डाइट का भी खास ध्यान रखना चाहिए। वह बीमार न पड़े, इसके लिए उन्हें हेल्दी खाना दें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:freepik