कई बार कपड़े घर में काफी ज्यादा हो जाते हैं। ऐसे में इन कपड़ों को फेंकने के वजह हमें इन कपड़ों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा देना चाहिए। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें कपड़ों की काफी जरूरत होती हैं ऐसे में हमें फकने के जगह उन कपड़ों को सही तरीके से रखना चाहिए, और किसी संस्थान तक पहुंचना चाहिए।
गरीबों की बस्ती में करें दान
अगर आपके आस पड़ोस में कोई बस्ती है तो आप खुद उस बस्ती में जाकर कपड़ो को दान कर सकते हैं। कपड़ों को दान करने से पहले हो सके तो उन कपड़ो की सफाई कर ले। अगर आप उन जरूरतमंद लोगों को अपने पुराने कपड़े देते है तो उनकी काफी मदद हो जाएंगी।
आश्रम में करें दान
हर राज्य में आश्रम होता ही है। अगर आपके पास बच्चों के कपड़े है तो आप बच्चों के आश्रम जाकर खुद से कपड़ों के दान कर सकते हैं। ठंड के दिनों में उन्हें काफी ज्यादा कपड़ो की जरूरत होती है। ऐसे में आप उन्हें अपना पुराना कपड़ा दान कर सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- Vastu Tips: कपड़ों से जुड़े इन 5 वास्तु टिप्स का रखें ध्यान
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से करें दान
आप चाहे तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अपने कपड़ों को दान कर सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कपड़े दान करने से पहले कुछ चीजों का विशेष ख्याल रखें। कई बार हम फेक वेबसाइट पर अपने कपड़े भेज देते हैं। दान करने से पहले अच्छे से साइट के बारे मे पता लगा लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- पुरानी फटी और फेड जींस को इन आइडियाज से दें नया लुक
एनजीओ में भेजे कपड़े
आप अपने कपड़ों को एनजीओ में भी भेज सकते हैं। कई ऐसे लोग है जो एनजीओ चलाते है ऐसे में आप वहां का पता निकाल कर अपने पुराने कपड़े उन तक पहुंचा सकते हैं। क्योंकि कई ऐसे लोग आज भी हैं जिनके पास पहनने को कपड़े नहीं होते हैं।
कपड़े भेजने से पहले कपड़े कैसे करें चेक
- पुराने कपड़े को आप साफ करके भेजे।
- फटे कपड़े को ना भेजे।
- संस्थान में अपने कपड़े भेजने से पहले उसका सही तरीके से रखें ख्याल।
- आप पहले अपने आस- पड़ोस के लोगों को कपड़े दे।
- फुटपाथ के बच्चों को दान कर सकते हैं कपड़े।
- संस्थान की जगह आप स्कूल या फिर सरकारी अस्पताल में भी अपने पुराने कपड़े दे सकते हैं।
- ऑनलाइन कपड़े भेजने से पहले साइट को करें चेक।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।