ज्यादातर लोगों को गार्डनिंग करने का शौक होता है। लेकिन अगर आपको इसके बारे में पर्याप्त ज्ञान न हो तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गार्डनिंग की सबसे बड़ी समस्या है कि पौधों को कितना पानी दिया जाए? यह एक सामान्य समस्या है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक पौधे की जरूरतें इस आधार पर भिन्न हो सकती हैं कि आप इसे कैसे उगाते हैं, पर्यावरण, मिट्टी का प्रकार आदि। हालांकि, पौधे को कितना पानी चाहिए यह एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। लेकिन कुछ सामान्य चीजें हैं, जिनकी मदद से आप यह पता लगा सकती हैं कि आपके पौधे को कितने पानी की आवश्यकता है।
क्या आपके भी पौधे जल्दी खराब या मुरझा जाते हैं? पौधे को पर्याप्त पानी देने के बावजूद भी पौधा अच्छे से उग नहीं रहा है? लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप यह पहचान कर सकती हैं कि पौधे को कितना पानी कितना पानी देना चाहिए । इसलिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
तापमान के हिसाब से दें पानी
पौधों को कितना पानी देना चाहिए, यह बात तापमान पर निर्भर करती है। यानी अगर आप ड्राई लोकेशन वाली जगह पर रहते हैं तो फल और सब्जी के पौधों को अधिक पानी देने की आवश्यकता होगी। इसी तरह अगर आप ट्रॉपिकल एनवायरमेंट में रहते हैं तो आपको फल और सब्जी वाले पौधों को ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए। वहीं अगर आप टैंपरेट एनवायरमेंट में रह रहें हैं तो आपको बेहद सोच समझकर पौधे को पानी देना चाहिए। इसके लिए अच्छे से पहले रिसर्च कर लें।
मॉइश्चर चेक करें
अगर आपको यह जांचना है कि आपके पौधे को कितने पानी की जरूरत है तो आपको मॉइश्चचर का पता लगाना होगा। इसके लिए अपनी उंगली को मिट्टी में डालें। इसके बाद अगर आपको धूल ठंडी, नम और मॉइस्ट महसूस होती है तो इसका मतलब है कि आपको इसे ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर मिट्टी सूखी है, तो पौधे को अधिक पानी की आवश्यकता है। यह पानी की अवश्यकता को पहचानने का सबसे आसान तरीका है। आपको समय- समय पर ऐसा करते रहना चाहिए। ताकि आपका पौधा कभी भी मुरझाए नहीं।
मिट्टी का रखें ध्यान
अगर आपने पौधे को किसी नए पॉट या बगीचे में लगाया है तो उसी समय पौधे के जड़ों को पानी से भिगो दें। पहले हफ्ते में हर दूसरे दिन पौधे में पानी डालें। एक हफ्ते के बाद यह देखें कि क्या पौधे की मिट्टी नम है? लेकिन अगर मिट्टी सूखी है तो इसे अधिक पानी दें। खासतौर पर गर्मियों के दिनों में आपको दिन में कम से कम दो बार पौधों में पानी डालना चाहिए। (तुलसी का पौधा लगाने का तरीका)
इसे भी पढ़ें: पुदीना के पौधे की देखभाल करने का तरीका जानें
डीप इरिगेशन सिस्टम
यदि आपके पास ऐसे पौधे हैं जिनके शैलो रूट्स हैं तो आपको डीप इरिगेशन सिस्टम का उपयोग करना चाहिए। यह सिस्टम एक लंबे पीरियड के दौरान पौधों में धीरे-धीरे पानी रिलीज करता है। ऐसे में जिन पौधों की जड़ें शैलो होती हैं, उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। इस सिस्टम का उपयोग फल और सब्जी वाले पौधे जैसे टमाटर, शिमला मिर्च के लिए किया जाता है। हालांकि, इसके लिए आपको किसी प्रोफेशनल की जरूरत पड़ेगी।(एलोवेरा का पौधा लगाने का तरीका)
इसे भी पढ़ें: बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए
एक्सपर्ट से लें सलाह
अगर आपका पौधा जल्दी खराब हो जाता है तो आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। नर्सरी एंप्लोई.. और प्लांट बायोलोजिस्ट आपको यह अच्छे से बता पाएंगे कि पोधे को कितना पानी देना चाहिए। (मनी प्लांट केयरिंग टिप्स)
प्लांट्स के बारे में पढ़ें
आपको पौधा उगाने से पहले उसके बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कर लेनी चाहिए। इससे आपको भविष्य में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। आप किसी वेबसाइट या बुक से पौधों के बारे में जान सकते हैं। मान लें कि आपको यह जानना है कि टमाटर के पौधे को कितना पानी दिया जाए तो इसके लिए आपको टमाटर पर लिखी गई बुक पढ़नी चाहिए।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- आपको अपने पौधों को सेट शेड्यूल के आधार पर पानी नहीं देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार धूप बेहद ज्यादा होती है तो कभी ठंड। इसलिए आपको
- इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि मौसम कैसा है। सेट शेड्यूल को हमेशा फॉलो न करें। इससे आपका पौधा जल्दी खराब हो सकता है।
- हर पौधे की पानी की आवश्यकता अलग-अलग होती है। इसलिए आपको सभी पौधों को बराबर मात्रा में पानी नहीं डालना चाहिए। इससे ओवरवाटरिंग की समस्या हो सकती है।
- यह भी ध्यान रखें कि आपका पौधा इंडोर प्लांट या है आउटडोर।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।