अगर आप उत्तर भारत में रहती हैं तो ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी आपको परेशान कर रखा होगा। जनवरी का महीना चल रहा है और इस महीने में ठंड का प्रकोप कई लोग झेलते हैं। पूरा उत्तर और मध्य भारत कोहरे की चपेट में आ जाता है। घरों में सीलन की बदबू आने से लेकर लड़की का फूलना, कपड़ों पर धूल की परत जमना, खिड़कियों के शीशों पर भाप जम जाना जैसी कई परेशानियां इस मौसम में आती हैं। कोहरे के समय घरों में ना सिर्फ ज्यादा सफोकेशन महसूस होता है बल्कि समस्याएं भी ज्यादा होती हैं।
ऐसे समय में अगर किसी को अस्थमा या सांस लेने में दिक्कत होती है तब तो समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए ये जरूरी है कि आप कोहरे को घर के अंदर आने से रोकें। ऐसे में आप अपने घर को कोहरे के प्रकोप से कैसे बचाएं उसके टिप्स आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
1. खिड़कियों को करें कवर
सबसे पहले तो आपको खिड़कियों को कवर करके रखने की जरूरत होगी। सिर्फ खिड़कियां बंद करके रखना काफी नहीं है। आपको खिड़कियों के नीचे के हिस्से हो भी कवर करके रखना होगा। इस काम के लिए मार्केट में विंडो और डोर स्टॉपर्स भी आते हैं, लेकिन अगर आपको उनका इस्तेमाल नहीं करना है तो आप कपड़ा भी यूज कर सकती हैं। खिड़कियों और दरवाजों के नीचे के हिस्से को अच्छी तरह से कपड़ों से कवर कर लें। ऐसा करना जरूरी है ताकि कोहरा घर के अंदर आसानी से ना घुसे।
ऐसा करने से आपके घर में ठंडक भी कम होगी।
इसे जरूर पढ़ें- जनवरी की ठंड से बचने के लिए ऐसे रखें अपने घर को गर्म
2. खिड़कियों के कांच रखें साफ
इस दौरान कोहरा हमेशा कांच पर जम जाता है, लेकिन इसे साफ रखना जरूरी है। आपको कांच पोंछने की जरूरत इसलिए होगी क्योंकि कोहरा बार-बार खिड़की पर जमकर पानी की शक्ल ले लेता है। अगर आप कई दिनों तक कांच नहीं पोंछेंगी तो पानी के निशान भी बन जाएंगे और धूल भी ज्यादा होगी। इसके साथ ही खिड़की के आस-पास की लकड़ी फूलने का खतरा होगा। दिन में एक बार या दो दिन में एक बार कांच की सफाई जरूर कर लें। बहुत ज्यादा साफ करने की जरूरत नहीं बस कपड़े से पोंछ दें।
3. घर की ह्यूमिडिटी का रखें ध्यान
कोहरे के समय घर के अंदर का माहौल काफी अजीब होने लगता है। घर के अंदर की हवा में नहाने, खाना पकाने, कपड़े धोने और सफाई आदि के कारण मॉइश्चर क्रिएट होता है जो घर के माहौल को अच्छा करता है, लेकिन सर्दियों के समय अगर बाहर कोहरा होता है तो बार-बार दरवाजा खोलने से बाहर की ड्राई और डस्ट भरी हवा अंदर आती है। ऐसे में अंदर का माहौल काफी खराब होता है।
बाजार से एक अच्छे ह्यूमिडिफायर और एयर प्यूरीफायर को खरीदें। ये आपके घर की ह्यूमिडिटी कम करने का काम करेगा। कुछ गैजेट्स में इन्वेस्ट करना ठीक होता है।
4. लकड़ी की अलमारी को थोड़ी देर खोलकर रखें
इस मौसम में लकड़ी की अलमारी में फफूंद लगने की समस्या भी आ जाती है। अलमारी, दरवाजे आदि के अंदर से बदबू भी आती है। सर्दियों में धूप की कमी का असर इन पर होता है और ऐसे में अजीब सी स्मेल भी इनके अंदर से आने लगती है। कोहरा सोने पर सुहागा इसे खराब कर देता है। तो आपको करना ये चाहिए कि लकड़ी की अलमारी को थोड़ी देर खोलकर रख देना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दी के मौसम में फ्लू और खांसी से बचाते हैं ये नुस्खे, जरूर आजमाएं
5. पर्दों का करें इस्तेमाल
कोहरा जिस समय ज्यादा होता है उस समय अपने घरों में पर्दे डालकर रखें। ये तरीका कोहरे और डस्ट पार्टिकल्स को घर के अंदर आने से भी थोड़ा रोकेगा। सर्दियों के समय अगर घरों में मोटे पर्दे रहेंगे तो ये हवा को भी अंदर आने से रोकेंगे। इससे घर थोड़ा ज्यादा गर्म रह सकता है।
अगर आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है तो मास्क पहन कर रखें और अस्थमा जैसी कोई समस्या है तो डॉक्टर से बात जरूर करें। कोहरे की वजह से घर का गार्डन भी खराब होता है और ऐसे में आपको पौधों को भी इससे बचाने की जरूरत होगी। पर उसके बारे में फिर कभी बात करेंगे।
आपकी सर्दियों की सबसे बड़ी दिक्कत क्या है इसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।