अगर आपका लैपटॉप बैग पुराना हो गया है तो आप उसे एक बेहतरीन लुक दे सकती हैं। बेहतरीन लुक देने के लिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिन्हें आप अपने लैपटॉप बैग पर ट्राई करके उसे एक न्यू लुक को दे सकती हैं। इस लेख में हम आपको कई सारे डिफरेंट लुक बनाने के आइडियाज देंगे इसलिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।
1)अलग-अलग कपड़ों से दीजिए न्यू लुक
लैपटॉप बैग जब पुराना हो जाता है तो वह दिखने में अच्छा नहीं लगता है ऐसे में अगर आपके पास कपड़े का लैपटॉप बैग है तो आप न्यू लुक देने के लिए कई तरह के पुराने कपड़ों का यूज कर सकती हैं। आपको बता दें कि इस तरह का न्यू लुक देखने में बहुत अच्छा लगता है।
आप यह न्यू लुक क्रिएट करने के लिए सबसे पहले कुछ पैटर्न और अलग-अलग डिजाइन के कपड़ो को सेलेक्ट कर सकती हैं। इसके बाद उन सभी कपड़ों को आपको एक पैटर्न में करना होगा और फिर उसे लैपटॉप बैग के ऊपर लगाना होगा। आप इसके लिए सूई-धागे का उपयोग भी कर सकती हैं। इससे लैपटॉप बैग को एक न्यू लुक मिल जाएगा और दिखने में भी बहतरीन लगेगा।
2)पेंट से मिलेगा न्यू लुक
आप एक्रिलिक पेंट की मदद से लेदर के पुराने लैपटॉप बैग को न्यू लुक दे सकती हैं। आपको बता दें कि पेंट से न्यू लुक देने के लिए आपको सबसे पहले एक कपड़े से बैग को साफ करना होगा। इसके बाद आपको एक्रिलिक पेंट से कलर करना होगा।
कलर करने के लिए आप कोई एक तरह का पैटर्न फॉलो कर सकती हैं या फिर आप अलग-अलग तरह की डिजाइन भी बना सकती हैं। इससे बैग दिखने में बहुत यूनिक लगेगा। आपको बता दें कि एक्रेलिक पेंट बहुत जल्दी नहीं हटता है इसलिए इस पेंट से आप आसानी से कलर कर सकती हैं और कलर करने के लिए आप कई तरह के पेंट कलर का यूज करें ताकि थोड़ा डिफरेंट लुक क्रिएट हो सके।
इसे भी पढ़ें: पेन का लिखने के अलावा भी कई अन्य तरीकों से किया जा सकता है इस्तेमाल, जानें
3)ऐसे भी दे सकती हैं नया लुक
आप लैपटॉप बैग को सुंदर लुक देने के लिए साड़ी या सूट में यूज होने वाली लेस का भी यूज कर सकती हैं। कई सारी लेस का यूज करके आप लैपटॉप बैग का एक न्यू लुक क्रिएट कर सकती हैं। आपको एक सीधे पैटर्न में कई सारी लेस को लैपटॉप बैग पर सुई और धागे की मदद से अरेंज करना होगा। आप चाहे तो सिर्फ दो तरह की लेस से भी पैटर्न बना सकती हैं। दो तरह की लेस से भी कपड़े के लैपटॉप बैग को एक बहुत सुंदर लुक दिया जा सकता है।
तो इन तरीकों से आप अपने ऑफिस के लैपटॉप बैग को एक न्यू लुक दे सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
image credit-freepik/flickr
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।