पूजा के दौरान दिये से लेकर मोमबत्ती, फूल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में टेबल पर बिछा कपड़ा घी से लेकर अन्य चीजों से काफी ज्यादा गंदा हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप पूजा टेबल के कपड़े को आसान तरीके से साफ कर सकते है।
तेल या घी के धब्बे
अगर पूजा टेबल के कपड़े पर तेल या घी के धब्बे लग गए है तो इसे साफ करना आसान नही होता है। ऐसे में ये देखने में काफी ज्यादा खराब लगता है। इसके बाद डिशवॉश लिक्विड की कुछ बूंद सीधे-सीधे दाग़वाली जगह पर टपकाएं और 5 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दे। कुछ देर के बाद इस बर्श की मदद से साफ करें।
मोमबत्ती के मोम और दाग
कपड़े से मोम के दाग़ को हटाने के लिए सबसे पहले कपड़े पर जहां मोम लगी है उसे चाकू की मदद से कुरेदें। फिर मोमबत्ती के मोम और दाग को आप किसी भी डिशवॉश लिक्विड की मदद से साफ कर सकते है। कपड़े को साफ पानी से धोएं ऐसा करने से कपड़ा साफ हो जाएंगा।
इसे भी पढ़ेंः पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को कैसे साफ करें, जानें कुछ आसान तरीके
फूल के दाग
कई बार फूल काफी दिनों तक रखा रह जाता है। ऐसे में कपड़े पर फूल के दाग लग गाते है। ये धब्बे ऐसे होते है जिसे साफ करना बेहद मुश्किल होता है। इसे छुड़ाने के लिए सबसे पहले बाउल में 2 चम्मच सफेद विनेगर, 2 चम्मच पानी और 2 चम्मच लिक्विड डिशवॉश डालें और इन्हें अच्छी तरह मिलाएं। फिर आप इस घोल की मदद से कपड़े की सफाई कर सकते है।
इसे भी पढ़ेंः पुरानी बेडशीट से इस तरह बनाएं खूबसूरत टेबल कवर, जानिए कैसे
चंदन- कुमकुम के दाग
कपड़े से चंदन के दाग को मिटाने के लिए बाउल में 2 चम्मच विनेगर, 2 चम्मच पानी और 2 चम्मच लिक्विड डिशवॉश डालकर मिलाएं। अब दाग वाले हिस्से को बाउल में 30 मिनट के लिए भिगोकर रखें। अब इस नार्मल पानी से साफ करें ऐसा करने से कपड़ा बिल्कुल साफ हो जाएंगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।