नारियल और बांस से बने बर्तन दिखने में बेहद आकर्षक होते हैं। यह आपके किचन की सोभी को बढ़ा देते है। ऐसे में इसे अच्छे से साफ करना जरुरी हैं। अगर इनकी सही ढंग से देखभाल न की जाए तो इनमें फफूंदी लग जाती है और अजीब-सी गंध भी आती है। ऐसे में इनकी सही तरीके से सफाई के लिए इन घरेलू टिप्स को अपनाएं।
नमकीन पानी से करें सफाई
एक पतीले में 2 ग्लास गर्म पानी डालें, फिर इसमें 2 चम्मच नमक मिलाएं। अब नारियल और बांस के बर्तनों को इस घोल में 20 मिनट के लिए डुबोकर रखें। फिर उन्हें बाहर निकालें और सूखे कपड़े से तुरंत पोंछें। ऐसा करने से भी नारियल और बांस से बनें बर्तन साफ हो जाएंगे।
नींबू-मिला पानी का करें इस्तेमाल
आप नारियल और बांस से बने बर्तन को साफ करने के लिए छोटी बाल्टी में 2 ग्लास गर्म पानी डालें, फिर इसमें 2 नींबू का रस निचोड़ें। बाल्टी में लकड़ी के बर्तनों को 10 मिनट के लिए डुबोकर रखें। अब बाहर निकालें और सूखे कपड़े से पोंछें। ऐसा करने से बर्तन नए बर्तन की तरह ही चमकेगा।
इसे जरूर पढ़ें- तांबे के बर्तनों का रखें इस तरह से ख्याल, कभी नहीं होंगे खराब
विनेगर और शहद का करें इस्तेमाल
बाउल में 2 कप विनेगर लें, फिर इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। अब घोल में रुई का एक बड़ा टुकड़ा डुबोकर निचोड़ें। फिर इससे बर्तनों को साफ करें। अब बर्तनों को सादे पानी से धोएं और साफ कपड़े से पोंछें। इससे बर्तनों से आनेवाली गंध भी चली जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- किचन में काम को आसान बनाएंगे ये 5 टिप्स और बचेगा आपका बहुत सारा टाइम
बेकिंग सोडा और नींबू
बाउल में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और इसमें 2 नींबू का रस निचोड़ें। अब अच्छी तरह मिलाएं। तैयार मिश्रण को मुलायम स्पंज से बर्तनों पर रगड़ें और 2 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़े दें। अब गर्म पानी से बर्तन को धोएं और सूखे कपड़े से पोंछें।
तो इन आसान तरीको को अपना कर आप भी अपने घर में मौजूद नारियल और बांस से बनें बर्तन को आसानी से साफ कर सकते है। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।