नई नौकरी और नए शहर में जाना ये सब बस कहने और सुनने में रोमांचक लगता है। असल में, जब ऐसा मौका मिलता है, तो मन में कई सवाल आने लगते हैं और थोड़ा डर भी लगता है कि आगे का सफर कैसा होगा, क्या अच्छी ग्रोथ हो पाएगी, अकेले कैसे रहेंगे.. आदि न जाने कितने सवाल और ख्याल आने लगते हैं।
वास्तव में, एक नई जगह पर जाना और एक नए माहौल में ढलना आसान नहीं होता है। खासकर तब जब आप एक वर्किंग वुमन हों। महिलाओं के लिए शहर बदलना थोड़ा मुश्किल लगता है। अगर आपके पास कुछ ऐसी ही स्थिति है और दूसरे शहर में शिफ्ट होने के नाम से आपको थोड़ा डर लग रहा है, तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी तैयारी और पॉजिटिव सोच के साथ आप इस बदलाव को आसानी से मैनेज कर सकती हैं। आइए हम आपको खुद को सकारात्मक रूप से तैयार करने के कुछ आसान से टिप्स बताते हैं।
दूसरे शहर में शिफ्ट होने के लिए खुद को ऐसे करें तैयार
अपने मन के डर को करें स्वीकार
सबसे पहले तो आपको खुद को यह समझाना होगा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। मन में किसी नए चीज के लिए उत्साह के साथ डर का होना भी स्वाभाविक है। जब आप किसी नए माहौल में जा रही हैं तो थोड़ा डर लगना लाजमी है। हां पर, आपको इसे सकारात्मक रूप से लेना है। इसके लिए बहुत ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है।
नकारात्मक विचार को दूर कर सिर्फ सकारात्मकता के बारे में सोचें
डर के बजाय नई संभावनाओं पर ध्यान दें। यह सोचें कि आपको नए शहर में क्या-क्या सीखने को मिलेगा और कैसे आप अपने करियर में अच्छी ग्रोथ कर पाएंगी। आने वाले चैलेंजेज को कैसे हैंडल करना है, इसके बारे में भी सोचें।
ऑफिस और शहर के बारे में रिसर्च करें
नए शहर के बारे में जितना हो सके उतना जानकारी इकठ्ठा करें। वहां रहने के खर्च, यातायात, मनोरंजन के विकल्प आदि सबकुछ के बारे में पता करें। साथ ही, ऑफिस के कल्चर और आसपास के इलाके को लेकर भी थोड़ा रिसर्च करें। इससे आपके अंदर कॉन्फिडेंस आएगा और आप वहां जाकर अंजान महसूस नहीं करेंगी।
किसी व्यक्ति से संपर्क करने की करें कोशिश
पहले से ही रहने की जगह को ऑनलाइन ढूंढ सकते हैं। हो सके तो किसी ऐसे परिचित व्यक्ति से संपर्क करें जो पहले से उस शहर में रहता हो। आजकल, काम के सिलसिले में इतने कॉन्टैक्ट तो बन ही जाते हैं, कि आप किसी से मदद ले सकें।
खुद पर विश्वास रखें
अपने आप को बिल्कुल भी कमजोर न समझें। आप हर मुश्किल का सामना कर सकती हैं। ए शहर में जाना एक नई शुरुआत होती है। इसे एक रोमांचक अवसर के रूप में देखें और अपनी जिंदगी में एक नया अध्याय जोड़ने के लिए आगे बढ़ें। इसके लिए आपको बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों