सबसे शुभ हिंदू त्यौहारों में से एक, करवा चौथ का देश में अलग ही क्रेज रहता है। विवाहित महिलाएं ही नहीं, अविवाहित लड़कियां भी अच्छे वर के लिए यह व्रत रखती हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड में कोई भी त्यौहार कैसे मनाया जाता है, यह देखने के लिए सभी उत्सुक रहते हैं।
करवा चौथ पर भी सब अपने फेवरेट स्टार्स को सज-धजकर देखने की ख्वाहिश रखते हैं। बॉलीवुड की फेबुलस एक्ट्रेसेस और वाइव्स मिलकर और बड़ी आस्था से इस त्यौहार को मनाती हैं। इस बार भी कई एक्ट्रेसेस ने करवा चौथ का व्रत रखा और साथ ही कुछ का पहला करवा चौथ रहा।
करवा चौथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सदस्यों के बीच धूमधाम से मनाया जाता है। अपने चांद का दीदार करने के बाद फिल्म और टेलीविजन की हस्तियों ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट भी शेयर किए। कैटरीना कैफ, नताशा धवन, मौनी रॉय आदि का यह पहला करवा चौथ था। आइए उनकी शानदार तस्वीरों की एक झलक देखें।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के हॉटशॉट कपल में से एक हैं। जिस तरह दोनों की शादी की तस्वीरें देखने के लिए सब उत्सुक थे, उसी तरह करवा चौथ की तस्वीरें देखने के लिए सब बेताब थे। कैटरीना कैफ का तो यह पहला करवा चौथ था। चांद निकलने के बाद विक्की और कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की।
नताशा धवन और वरुण धवन
वरुण और नताशा का भी यह पहला करवा चौथ था। वरुण और नताशा ने शुरू से ही अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। जब दोनों की शादी की तस्वीरें आईं तो उनके फैंस बेहद खुश थे। करवा चौथ के बाद, वरुण ने अपनी और नताशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बेहद ही सादे ढंग से दोनों ने यह त्यौहार भी पूरा किया।
इसे भी पढ़े: श्रद्धा कपूर से लेकर दिशा पाटनी तक, इन बॉलीवुड बालाओं को पेट्स से है बेहद प्यार
मौनी रॉय और सूरज नांबियार
View this post on Instagram
एक्ट्रेस मौनी रॉय का भी यह पहला करवा चौथ था। मौनी रॉय और सूरज नांबियार इसी साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे थे। मौनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मेहंदी लगाते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं। अपने चांद का दीदार करते हुए मौनी ने खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
अंकिता और विक्की की शादी जितनी धूमधाम से संपन्न हुई थी, उतना ही गजब का उनका करवाचौथ था। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर पहले करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उनके साथ कई सेलिब्रिटीज जैसे दिव्यांका त्रिपाठी, पूजा बनर्जी, मोनालिसा आदि स्टार्स थे।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हर साल बड़ी खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर करती हैं। इस बार भी लाल रंग की साड़ी में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इतना ही नहीं वो और बॉलीवुड की अन्य सेलिब्रिटी वाइव्स जैसे, महीप कपूर, नीलम सोनी, भावना पांडे, सुनीता कपूर आदि ने एक साथ मिलकर करवा चौथ का त्यौहार मनाया।
इसे भी पढ़े: जानिए इन सेलिब्रिटीज ने कितनी बार रचाई है शादी
इस तरह रवीना टंडन, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह, श्रद्धा आर्या जैसे कई सेलिब्रिटीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बन-ठनकर तस्वीरें शेयर की हैं। आप उनके इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरीज के देख सकते हैं।
आपको किस सेलिब्रिटी को देखकर ज्यादा अच्छा लगा, हमें कमेंट कर बताइए। इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें। बॉलीवुड की ऐसी स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।