एक नया हफ्ता शुरू हो चुका है और हफ्ते के साथ ही लोगों के मन में यह जानने की व्याकुलता भी बढ़ गई है कि आने वाला सप्ताह उनके लिए क्या नया लेकर आएगा। यह सप्ताह करियर, रिलेशनशिप, नौकरी, व्यापार और सेहत के लिहाज से कैसा बीतने वाला है। यह सभी जानना चाहते हैं।
हमने इस सप्ताह का भविष्यफल जानने के लिए पंडित मनीष शर्मा से बातचीत की। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है, तो आपको भी यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- मई के महीने में कुछ राशियों को रहना होगा सतर्क, जानें ज्योतिष के अचूक उपाय
मेष
प्रसन्नता पूर्वक सप्ताह की शुरुआत होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में सुधार होगा। राशि में चंद्रमा की स्थिति आय के मामलों को बेहतर बनाए रखेगी।
- शुभ एवं अशुभ दिन- बुध एवं गुरुवार को कोई चौकाने वाली खबर प्राप्त हो सकती है। शुक्रवार को लोगों के मध्य व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा। परिवार से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। शनिवार सफलता दिलाने वाला दिन रहेगा।
- प्रोफेशन-व्यापार में सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी एवं नौकरी में वर्चस्व कायम रहेगा।
- शिक्षा-पूर्व से बेहतर करने में सक्षम रहेंगे एवं परिणाम पक्ष में रहेंगे।
- स्वास्थ्य-आंखों में समस्या हो सकती है। शारीरिक दुर्बलता से भी दिक्कत हो सकती है।
- प्रेम- प्रेम प्रकट करने का सही समय है, कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा।
- क्या करें-श्री हनुमान जी को धूप-दीप वस्त्र आदि अर्पित करें।
वृषभ-
इस सप्ताह अपने आवेश पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा नुकसान होने की संभावना रहेगी। आय के मामले चिंताजनक हो सकते हैं। घरेलू विवाद होने की संभावना है एवं निजता भंग हो सकती है।
- शुभ एवं अशुभ दिन- बुध एवं गुरुवार का समय अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी एवं विवादों में सुलह होने की संभावना है। शुक्रवार का दिन भी अच्छा रहेगा। शनिवार को अज्ञात भय एवं चिंता रहेगी।
- प्रोफेशन-कार्यस्थल पर तनाव बन सकता है। नौकरी में बदलाव का विचार आएगा।
- शिक्षा-योग्यता में वृद्धि के साथ सम्मान मिलेगा। परिणाम बेहतर प्राप्त होने की संभावना है।
- स्वास्थ्य-कंधे में दर्द या चोट की संभावना हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
- प्रेम-साथी से नाराजगी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता की कमी रहेगी।
- क्या करें-श्री महादेव-पार्वती को मोगरे के पुष्प अर्पण करें।

मिथुन-
यह समय चिंताओं की समाप्ति का है। आपको नए कार्य प्राप्त होंगे एवं आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। कठिन लक्ष्यों को भी साधने में आप सफल होंगे। विरोधी पक्ष में रहेंगे एवं विवादों में पक्ष मजबूत होगा।
- शुभ एवं अशुभ दिन-गुरु एवं शुक्रवार को संभलकर रहना है। कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है। सुख में कमी आएगी एवं वाहन को नुकसान हो सकता है। शनिवार को मांगलिक कार्य संपन्न होंगे एवं प्रभाव बढ़ेगा।
- प्रोफेशन-नए बिजनेस का विचार उत्तम रहेगा। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी।
- शिक्षा-आर्थिक परेशानियों का अंत होगा एवं आगे पढ़ने वालों की रुकावट दूर होंगी।
- स्वास्थ्य-एलर्जी संबंधी शिकायत हो सकती है। अनिद्रा की समस्या भी रहेगी।
- प्रेम-जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। प्रेम में सफलता प्राप्त होगी।
- क्या करें-श्री दुर्गाजी को हलवा और पूड़ी का प्रसाद चढ़ाएं।
कर्क-
चंद्र का गोचर राशि के लिए सभी प्रकार से लाभ की स्थिति बनाकर रखेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं लक्ष्य प्राप्त होंगे। आय बेहतर बनी रहेगी। कानूनी मामलों में भी सफलता की प्राप्ति होगी। सप्ताह मध्य में भी अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। कार्य समय पर होते रहेगे। परिवार का संबल मिलेगा एवं पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
- शुभ एवं अशुभ दिन- अचानक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। शनिवार को आय के मामलों में कुछ कमी हो सकती है।
- प्रोफेशन-कारोबारी यात्रा सफल होने के योग है एवं नौकरी में बदलाव संभव है।
- शिक्षा-शिक्षक के साथ तालमेल बैठाने में सफल रहेंगे।
- स्वास्थ्य-हाथ की उंगलियों में चोट लगने की संभावना है। नींद की अधिकता रहेगी।
- प्रेम-साथी के साथ विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
- क्या करें-श्री कृष्ण जी के मंदिर में दूध-मिश्री का भोग लगाएं।

सिंह-
इस सप्ताह आय की प्राप्ति होगी एवं मन प्रसन्न रहेगा। सारे कार्य समय पर होंगे।
- शुभ एवं अशुभ दिन- बुध एवं गुरुवार को बेहतरीन फलों को प्राप्त करने की संभावना है। शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य का साथ बना हुआ है। किसी बड़े कार्य के बनने की संभावना है। शुक्र एवं शनिवार के दिन भी पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं भाईयों का सहयोग प्राप्त होगा।
- प्रोफेशन-नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में कर्मचारी दिक्कतें खड़ी कर सकते हैं।
- शिक्षा-प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रहेंगे।
- स्वास्थ्य-रोग में लाभ होगा एवं सिर पर चोट लगने का भय भी है, संभलकर रहें।
- प्रेम-प्रेम प्रकट करने पर नकारात्मक उत्तर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव समाप्त होगा।
- क्या करें-श्री गणेश जी को फलों का भोग लगाएं।
कन्या-
इस सप्ताह आपको अकेले ही विजय प्राप्त करनी होगी। शुरुआत में कुछ कठिनाई हो सकती है। आय में भी कमी आएगी एवं दूसरों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा नहीं रहेगा। बुधवार से स्थितियों में सुधार संभव है। वैचारिक रूप से मजबूत रहेंगे, किंतु आर्थिक मामलों को संभालना पड़ेगा।
- शुभ एवं अशुभ दिन-गुरुवार से आर्थिक सुधार होगा एवं जोखिम लेने से अभी बचें तो बेहतर होगा। शनिवार अच्छा दिन रहेगा।
- प्रोफेशन-नौकरी में अधीनस्थों से परेशानी हो सकती है। व्यापार के लिए यात्रा का योग है।
- शिक्षा-कार्य व्यवस्थित रहेंगे एवं मनचाहे विषयों को प्राप्त करने में सफल होंगे। रिजल्ट बेहतर रहेंगे।
- स्वास्थ्य-मानसिक क्लेश रहेगा एवं अनावश्यक भय बना रहेगा।
- प्रेम-साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा।
- क्या करें-श्री महाकाली जी को श्रीफल भेंट करें।

तुला-
- इस सप्ताह समय चंद्र के अनुकूल होने से आपको लाभ प्राप्त होगा। राजपक्ष से लाभ होगा एवं अटके कार्य संपन्न होंगे। विरोधी पर विजय प्राप्त करने में आप सफल होंगे।
- शुभ एवं अशुभ दिन-सोम एवं मंगलवार को धन की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार चिंता में डालने वाले दिन होंगे। कार्य में बाधा आएगी एवं सहयोग करने वाले पीछे हटेंगे। शुक्रवार की सुबह से समय अनुकूल हो जाएगा। आय बढ़ेगी एवं बाधाएं समाप्त होंगी। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा।
- प्रोफेशन-वाहन विक्रेता, बिल्डर्स, किराना, तेल एवं स्वर्णकार को लाभ होगा। नौकरी में अच्छे मौके प्राप्त होंगे।
- शिक्षा-प्रोजेक्ट में सफलता एवं बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
- स्वास्थ्य-दांतों में तकलीफ तथा पेट में अचानक कोई समस्या आ सकती है। बाहर भोजन नहीं करें।
- प्रेम-साथी के साथ विवाद समाप्त होगा एवं प्रेमपूर्ण वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन में सहयोग प्राप्त होगा।
- क्या करें-श्री शिवजी को खीर का भोग लगाएं।
वृश्चिक-
यह समय बिना विचलित हुए कार्य संपन्न करने का है। विघ्न कई आएंगे, किंतु प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है। स्थायी संपत्ति से लाभ होगा।
- शुभ एवं अशुभ दिन-मंगल एवं बुधवार को कार्य की अधिकता होगी एवं लाभ भी बढ़ेंगा। विवादों में विजय की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार आय के लिए सबसे अच्छे दिन होंगे। शनिवार को आय में कमी आ सकती है। नुकसान भी होगा।
- प्रोफेशन-निवेश से बचें एवं उधार किसी को नहीं दें। नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे।
- शिक्षा-परिणाम पक्ष के रहेंगे तथा शिक्षकों से सहयोग प्राप्त होगा।
- स्वास्थ्य-पैरों में दर्द रहेगा एवं संतान को रोग संबंधी चिंता हो सकती है। मानसिक तनाव रहेगा।
- प्रेम-साथी के साथ विवाद हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर कलह नहीं करें।
- क्या करें- श्री हनुमानजी को सुगंधित पुष्पों की माला अर्पण करें।

धनु-
यह सप्ताह नौकरी एवं संतान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सोमवार से इनसें जुड़ी बातें पूरे सप्ताह अच्छी रहने की संभावना है। आय में उतार-चढ़ाव होगा। विरोधियों का शमन होगा एवं विवादों में विजय की प्राप्ति होगी। यात्राओं के योग टलने की संभावना है। सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी।
- शुभ एवं अशुभ दिन-गुरु एवं शुक्रवार को धनागम होगा। संतान से सहायता प्राप्त होगी। शनिवार भी सबसे अच्छा दिन रहेगा।
- प्रोफेशन-कारोबारी सफलताएं प्राप्त होंगी एवं पुराने निवेश से लाभ होगा। कमीशन वालों को ज्यादा फायदा होगा।
- शिक्षा-अभ्यास नहीं करने से समस्याएं उत्पन्न होंगी। नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे।
- स्वास्थ्य-पेट एवं कमर में समस्याएं होंगी, साथ ही मुंह में चोट लग सकती है।
- प्रेम-नए साथी की खोज पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव समाप्त होगा।
- क्या करें-श्री राधा-कृष्ण जी को केसर मिश्रित घी का दीपक लगाएं।
मकर-
सोम एवं मंगलवार को राशि में कुछ कठिनाई बनी रहेगी। कार्य समय पर नहीं हो पाएंगे एवं आय में कमी रहेगी। बुधवार से सुधार होगा एवं गुरुवार से आनंददायक समय रहेगा, चिंताओं का अंत होगा एवं सुख की वृद्धि होगी। काम में मन लगेगा और सब ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी।
- शुभ एवं अशुभ दिन- शनिवार को सफलता एवं आय प्राप्त होगी ।
- प्रोफेशन-कारोबार में विस्तार एवं नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने की संभावना है।
- शिक्षा-योग्यता दिखाने के मौके पर पीछे नहीं हटे एवं दूसरों के कार्य में दखल देना बंद करें तो सफलता प्राप्त होगी।
- स्वास्थ्य-पुराने रोगों में लाभ होगा। पेट में समस्या आ सकती है। सिरदर्द रहेगा और नींद की कमी रहेगी।
- प्रेम-साथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा एवं प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय हो सकता है।
- क्या करें-श्री हनुमानजी के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ-
यह समय सब प्रकार से आपके लिए उपयुक्त एवं सफलता दिलाने वाला है। चंद्र की गति आगे बढ़ने से आपको सहायता प्राप्त होगी। नए लोगों से लाभदायक संपर्क होगा एवं विदेश जाने की इच्छा करने वालों को कोई बाधा नहीं होगी। धन की आवक श्रेष्ठ रहेगी। अटके कार्य संपन्न होंगे। विवादों में विजय प्राप्त होगी।
- शुभ एवं अशुभ दिन- गुरु एवं शुक्रवार को समय प्रतिकूल हो सकता है। आय में कमी के साथ तनाव भी रहेगा। दुखद समाचार ज्ञात होगा। अनावश्यक व्यय हो सकते हैं। शनिवार को पुन: स्थितियां पक्ष की हो जाएंगी।
- प्रोफेशन-केमिकल, अनाज, कृषि, तेल, फैशन एवं रत्नों का कार्य करने वालों को विशेष लाभ होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी।
- शिक्षा-उलझनें सुलझेंगी एवं परिणाम को पक्ष में करने में आप सफल होंगे। पढ़ाई में मन लगेगा।
- स्वास्थ्य-गले में समस्याएं हो सकती हैं। ह्रदय रोगी सचेत रहें।
- प्रेम-प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा एवं तनाव समाप्त होगा।
- क्या करें-श्री गणेश जी को घी का दीपक अर्पण करें।
Recommended Video
मीन-
चंद्र की गति राशि को दृढ़ता प्रदान करेगी और स्वयं के प्रयास से कार्य सफल होंगे। किसी विशेष काम में सफलता प्राप्त होगी। सोम एवं मंगलवार को निराशा रहेगी पर कार्य में सफलता मिलेगी।
- शुभ एवं अशुभ दिन- बुध एवं गुरुवार आय के मामले बहुत ही अच्छे रहने वाले हैं। बाधाएं भी समाप्त होंगी। मित्रों से मुलाकात होगी। शनिवार को आय के मामलों में कमी आ सकती है एवं संतान से कोई चिंताजनक समाचार प्राप्त हो सकता है।
- प्रोफेशन-कारोबारी विस्तार संभव है। नौकरी में परेशानी खड़ी हो सकती है।
- शिक्षा-शिक्षक कुछ नाराज रह सकते हैं। अपनी बात मनवाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
- स्वास्थ्य-दांत एवं कमर में दर्द की समस्या रह सकती है। अनावश्यक चिंता भी रहेंगी।
- प्रेम-साथी के द्वारा अपमान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा।
- क्या करें-श्री पार्वती जी को सुगंधित पुष्प एवं फल अर्पण करें।
तो ये था इस हफ्ते का राशिफल, जिसे पढ़कर आप आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रह सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।