महिलाओं की जिंदगी की हमसफर बनी HerZindagi ने हाल ही में दो साल पूरे कर लिए। HerZindagi ने महिलाओं की हेल्थ, फिटनेस से लेकर खानपान, फैशन, रिलेशनशिप और ट्रेवलिंग जैसे तमाम विषयों पर उनकी जरूरतों को समझा और उनके लिए उपयोगी और रोचक आर्टिकल्स दिए। इस प्लेटफॉर्म पर महिला सशक्तीकरण के साथ कई ऐसे विषयों को भी उठाया गया, जिन पर पहले दबी जुबान में ही चर्चा होती थी। इससे महिलाओं का कॉन्फिडेंस बढ़ा और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी। इसमें कोई दोराय नहीं कि HerZindagi आज के समय में महिलाओं की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है, उनकी खुशियों और आकांक्षाओं की साथी बन चुकी है।
एनिवर्सरी में शामिल हुईं वुमन सेलेब्रिटीज
HerZindagi के दो साल पूरे होने पर दिल्ली के फाइव स्टार होटल Crown Plaza में ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर खास मेहमान कार्यक्रम में शामिल हुए, इनमें इन्फ्लुएंसर और विनोद दुआ की पत्नी चिन्ना दुआ, Miam Patisserie की फाउंडर बानी नंदा, वीलिंग हैप्पिनेस की फाउंडर देविका मलिक और भारतीय वायुसेना में रहीं विंग कमांडर अनुपमा जोशी जैसी इंस्पिरेशनल महिलाएं शामिल हुईं। इन कामयाब महिलाओं ने अपनी लाइफ के स्ट्रगल्स शेयर करने के साथ महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए।
Joanne बनीं HerZindagi Queen
कार्यक्रम के दौरान सबसे बड़ा अट्रैक्शन का HerZindagi Queen का सेलेक्शन और कार्यक्रम में शामिल महिलाएं इसके लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थीं। इस सेशन को रेडियो सिटी की फेमस आरजे दिव्या कंडक्ट कर रही थीं। रैंप पर कैटवॉक करते हुए महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। इसके बाद सेकेंड राउंड में कंटेस्टेंट्स की इंटेलिजेंस को परखने के लिए सवाल-जवाब का भी सेशन हुआ। इसमें पहले राउंड से चुनी हुई 5 महिलाओं ने अपने जवाबों से जजेज को काफी इंप्रेस किया। इस कार्यक्रम की विनर बनीं Joanne, उनके साथ कॉन्टेस्ट की फर्स्ट और सेकेंड रनर अप को VivelByITC, Clovia_Fashions और TinklingToes की तरफ से आकर्षक गिफ्ट हैंपर्स और वाउचर दिए गए। एनिवर्सरी के सभी खास पलों को एंजॉय करने के लिए जरूर देखें ये वीडियो।