दुनिया में कई ऐसे देश है जो अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं, मगर कुछ ऐसे देश भी जो अपनी खुशहाली के लिए जाने जाते हैं। पिछले 10 सालों से दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची तैयार की जाती है, जहां सूची को तैयार करते वक्त खुशियों के आकलन के अलावा आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी ध्यान में रखा जाता है। खुशहाल देशों की गड़ना में पिछले तीन सालों के आकलन को लिया जाता है, साथ ही खुशहाली को 0 से 10 अंकों के बीच नापा जाता है।
साल 2022 की हैपिनेस रिपोर्ट 19 मार्च को रिलीज की गई, जिसमें दुनिया के कई देश टॉप पर रहे। हालांकि कुछ देश ऐसे भी थे, जो इस लिस्ट में काफी पीछे नजर आए। आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया के 5 सबसे खुशहाल देशों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आप शायद न जानते हों, तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन सबसे खुशहाल देशों के बारे में-
फिनलैंड-
वर्ल्ड हैप्पीनेस 2022 की टेबल पर सबसे ऊपर फिनलैंड देश नजर आया है, जो कि लगातार 5 सालों से खुशहाल देशों की सूची में पहले पायदान पर खड़ा नजर आया है। खूबसूरत जंगलों और झीलों से भरा देश फिनलैंड अपनी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय, सामाजिक समर्थन, कम भ्रष्टाचार और बेहतर माहौल के लिए जाना जाता है, यही वजह है कि 150 देशों में भारत पहले पायदान पर नजर आता है।
डेनमार्क-
यूरोप का डेनमार्क देश इस साल खुश रहने के मामले में तीसरे नंबर पर है। इतना ही नहीं डेनमार्क की गिनती दुनिया के सबसे शांत देशों की सूची में भी शामिल है। हालांकि इस देश की जनसंख्या भारत या अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है, जिस कारण यहां पर आपसी विवाद न के बराबर हैं। यही वजह है कि डेनमार्क के लोग बेहद खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
आइसलैंड-
उत्तर पश्चिम यूरोप का देश आइसलैंड दुनिया का तीसरा सबसे खुशहाल देश है। अपने शांत माहौल के चलते आइसलैंड में हर साल लाखों सैलानी यहां घूमने आते हैं। बता दें कि जंगली प्रकृति जैसे कि झरने, हिमनद, ज्वालामुखी और जीजर यहां के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक हैं।
इसे भी पढ़ें- भारत की इस जगह पर सुबह 4.30 बजे ही निकल जाता है सूरज, जानें ऐसी ही 10 बातें
स्विट्जरलैंड-
साल 2022 में स्विट्जरलैंड सबसे खुशहाल देशों की सूची में 4थे स्थान पर रहा है। बता दें कि आपने इस देश को कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा। यह देश अपनी खूबसूरत वादियों( देश की सबसे खूबसूरत वादियां) के लिए जाना जाता है, इतना ही नहीं यहां पर स्थित 60 प्रतिशत जगह आल्प्स पर्वतों से ढकी हुई है, जिस कारण यह देश और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। पिछले काफी समय यह देश टॉप 5 खुशहाल देशों की सूची में गिना जाता है। यहां की लाइफ स्टाइल दुनिया की सबसे शानदार और रॉयल लाइफस्टाइल में से एक है।
निदरलैंड
बता दें कि इस सूची में नीदरलैंड 5वें नंबर पर है। अन्य 4 देशों की तरह नीदरलैंड भी बेहद शांत और खूबसूरत देश है। हालांकि इस देश की जनसंख्या भी काफी कम है, जिस वजह से यहां का माहौल काफी अच्छा है।
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी जानना चाहते हैं विभिन्न देशों की ये अजीबो-गरीब बातें?
भारत और पड़ोसी देशों यह है स्थान-
बता दें खुशहाल देशों में भारत 136वें स्थान पर है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान ने 121 वीं रैंक पर अपनी जगह बनाई है। चीन की बात करें तो इस लिस्ट में उसका 92 स्थान है, ऐसे में भारत के पड़ोसी देश हमसे आगे नजर आते हैं।
इन देशों में सबसे ना-खुश हैं लोग-
ये थे वो 5 टॉप देश जहां लोगों के बीच काफी खुशहाली है। मगर कुछ ऐसे देश भी हैं, जो हैप्पीनेस इंडेक्स की सूची पर बेहद नीचे नजर आते हैं। बता दें कि तालिबान के कब्जे बाद अफगानिस्तान देश का माहौल काफी खराब है, ऐसे में इस इंडेक्स में अफगानिस्तान आखिरी पायदान पर नजर आता है। वहीं आर्थिक मंदी से जुझने वाला देश जिम्बाब्वे 143वें नंबर पर नजर आता है। बता दें कि यह रिपोर्ट यूक्रेन और रूस के युद्ध के पहले की है, इस वजह से दोनों इस सूची में नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर युद्ध के कारण हालात बदलते हैं तो इस सूची में फेरबदल जरूर देखने को मिलेगा।
तो ये थी हैपिनेस रिपोर्ट से जुड़ी जरूरी जानकारियां, आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इस लाइक और शेयर करें। इसके अलावा ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- google searches
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।