Gemini Horoscope 2023: साल 2022 जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में हम सभी आने वाला साल कैसा रहेगा यह जानना चाहते हैं। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं हर राशि के जातकों से जुड़ी जानकारी।
आज हम आपको मिथुन राशि के जातकों की सेहत के बारे में बताएंगे। ज्योतिष एक्सपर्ट सौरभ त्रिपाठी ने नए साल में मिथुन राशि के जातकों की सेहत में क्या- क्या बदलाव आने वाले हैं इसके बारे बताया है।
ज्योतिष एक्सपर्ट सौरभ त्रिपाठी बताते हैं, "मिथुन राशि चक्र की तीसरी राशि है। इस राशि का स्वामित्व बुध ग्रह को प्राप्त है जिसे संचार का कारक माना जाता है।"
कैसी रहेगी मिथुन राशि के जातकों की सेहत?
मिथुन राशि के जातकों को साल 2023 की शुरुआत में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि राशि में श्री केतु महाराज पंचम भाव में विराजमान हैं। शनि देव जी के अष्टम भाव में मौजूद हैं और सूर्य देव जी सप्तम में। मंगल के द्वादश भाव में होने की वजह से भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही सालभर राहु-केतु की स्थिति के मुताबिक आपको उदर रोग होने की भी प्रबल संभावना रहेगी।
इसे भी पढ़ेंः साल 2023 में कैसी रहेगी वृषभ राशि की सेहत
इन बातों का रखें ध्यान
मिथुन राशि के जातकों को सेहत का ख्याल रखने के लिए हमेशा संजीदा रहने का सलाह है। साथ ही खानपान का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसा ना करने पर सेहत में गिरावट होती और मुश्किलें बढ़ेंगी। एक्सपर्ट की तरफ से हर रूप से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
मिथुन राशि के आठवें भाव में शनि की प्रतिकूल अवस्था में हैं जिस वजह से आपको घबराहट जैसी समस्या का शिकार करना पड़ सकता है। आपकी सेहत में कई उतार-चढ़ाव आने के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं के कारण नींद न आने की बीमारी से आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मंगल की स्थिति भी होगी कमजोर
मिथुन राशि के जातकों का 24 सितंबर, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक की अवधि के दौरान मंगल कमजोर स्थिति में होगा। ऐसे में आपका ध्यान नकारात्मक लक्षणों की ओर अधिक हो सकता है। इस वजह से पीठ दर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुल मिलाकर मिथुन राशिफल 2023 के अनुसार देखा जाए तो यह वर्ष आपकी सेहत के लिहाज से ठीक-ठीक रहने वाला है।
इसे भी पढ़ेंः साल 2023 में कैसी रहेगी मेष राशि की सेहत
उपाय
- शनिवार के दिन विकलांग लोगों को भोजन दान करें।
- भगवान गणेश के लिए हवन/यज्ञ करें।
- गुरुवार के दिन बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें।
आपको इस बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।