सभी राशि के लोग दूसरी राशि के साथ मिले-जुले संबंध रखते हैं। जहां कुछ राशियां दूसरों को पसंद करती हैं, वहीं कुछ उन्हें नापसंद भी कर सकती हैं। हम पिछले कुछ दिनों से टैरो कार्ड के अनुसार सभी राशियों के आपसी रिश्तों के बारे में बात कर रहे हैं।
खासतौर पर जब बात मिथुन राशि के लोगों की है तो वो अलग राशि के साथ एक ऐसा रिश्ता कायम करते हैं जो कभी अनुकूल हो सकता है तो कभी प्रतिकूल। मिथुन राशि के लोग दोहरे स्वभाव वाले, जिद्दी, उधम और बुद्धिमान होते हैं। आम तौर पर वे दोस्त के रूप में अच्छे होते हैं लेकिन वे केवल यही चाहते हैं कि उनके दोस्त उनका अनुसरण करें या उनके पीछे भागें।
आइए आज यहां मिथुन राशि के लोगों के कन्या राशि के साथ कैसा रिश्ता होता है, इस बारे में टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से विस्तार से जानें। अगर आपकी राशि इन दोनों में से एक है तो ये आपके जीवन से जुड़े अनुमान हो सकते हैं।
कैसे दोस्त होते हैं मिथुन और कन्या राशि के लोग
एक मित्र के रूप में मिथुन और कन्या (कन्या राशिफल 2023) आपस में अनुकूल रिश्ता रखते हैं। वे दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हैं और एक-दूसरे के जीवन में हस्तक्षेप नहीं करना सही समझते हैं, जिसकी वजह से उनकी दोस्ती लंबे समय तक चल सकती है।
वे दोनों लक्ष्य के प्रति सचेत होते हैं। हो सकता है कि वे अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक-दूसरे का समर्थन करें। वे दोनों ही मनी माइंडेड होते हैं जिसके कारण वे एक दूसरे की मानसिकता को आसानी से समझ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: साल 2023 में कैसी रहेगी मिथुन राशि के जातकों की सेहत
कैसे पार्टनर होते हैं मिथुन और कन्या राशि के लोग
मिथुन और कन्या पार्टनर के रूप में अनुकूल नहीं होते हैं क्योंकि वे दोनों अपने पार्टनर से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं जो इनके रिश्ते को खराब कर सकता है। वे दोनों ही पैसे के प्रति जागरूक होते हैं और भावनात्मक रूप से वे एक-दूसरे के प्रति अधिक झुकाव नहीं रखते हैं।
उनका यह स्वभाव है जो कि, इनके रिश्ते को एक-दूसरे के अनुकूल नहीं बनाता है। वे दोनों ही समाज के बारे में बहुत चिंतित होते हैं और हो सकता है कि वे एक-दूसरे का अधिक समर्थन करने में सक्षम न हों।
माता-पिता और बच्चे के रूप में मिथुन और कन्या राशि का रिश्ता
मिथुन और कन्या में माता-पिता और संतान के रूप में अच्छी अनुकूलता होती है। माता-पिता के रूप में कन्या राशि मिथुन राशि (मिथुन राशिफल 2023) की संतान को स्वतंत्रता देती है और मिथुन माता-पिता भी कन्या राशि की संतान को यह तय करने देते हैं कि वे क्या चाहते हैं। वे पेशेवर रूप से एक-दूसरे का मार्गदर्शन करने में अच्छे होते हैं और वे निजी जीवन से जुड़े मामलों में भी एक-दूसरे की मदद करते हैं।
Recommended Video
बॉस और एम्प्लॉई के रूप में मिथुन और कन्या राशि का रिश्ता
बॉस और एम्प्लॉई के रूप में मिथुन और कन्या एक दूसरे के साथ अच्छी अनुकूलता रखते हैं। वे दोनों पेशेवर होते हैं जो करियर के लिए अच्छा होता है। वे एक दूसरे को सुनते हैं, भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करते हैं और एक साथ काम करते हैं। जब पेशे की बात आती है तो वे व्यावहारिक होते हैं। उनके आपस में बीच-बीच में छोटे-मोटे विवाद या झगड़े हो सकते हैं लेकिन यह आसानी से सुलझ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Gemini Love Horoscope 2023: कैसा होगा प्यार के मामले में मिथुन राशि वालों का साल 2023
कुल मिलाकर मिथुन और कन्या राशि के लोग आपस में मिले-जुले रिश्ते रखते हैं। एक मित्र के रूप में भले ही ये अनुकूल न हों, लेकिन एक बॉस और एम्प्लॉई के रूप में बहुत अच्छे रिश्ते साझा करते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।