सभी राशि के लोग दूसरी राशि के साथ किसी न किसी तरह का रिश्ता साझा करते हैं। कई बार लोगों में अनुकूलता होती है तो कभी वो एक दूसरे के विपरीत स्वभाव के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि राशियों के बीच की अनुकूलता उनके राशि के स्वामी ग्रह पर निर्भर करती है।
पिछले कुछ दिनों से हम हर एक राशि की अनुकूलता दूसरी राशि के साथ कैसी होती है इस बात की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप भी अपनी राशि का दूसरी राशि के साथ कोई भी रिश्ता तय कर सकें। आइए आज उसी क्रम में टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें मिथुन और सिंह राशि के लोगों के आपसी रिश्तों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में।
मिथुन राशि के लोगों का स्वभाव
मिथुन राशि के लोग दोहरे स्वभाव वाले, जिद्दी, उधम मचाने वाले, बुद्धिमान, तेज तर्रार, दबंग, भ्रमित और बाहर की दुनिया को पसंद करने वाले होते हैं। आम तौर पर ये एक दोस्त के रूप में सबसे बेहतर होते हैं, लेकिन वे केवल यही चाहते हैं कि उनके दोस्त उनका अनुसरण करें या उनके पीछे भागें।
वे अपने साथी, माता-पिता और भाई-बहन की बहुत ज्यादा परवाह करते हैं। परिवार के सदस्यों की बात करें तो वे उन पर ज्यादा ध्यान देते हैं जो उन्हें लाड़-प्यार करते हैं। वे अपने साथी पर हावी होते हैं और बच्चों के साथ अच्छे संबंध रखते हैं।
इसे भी पढ़ें: कैसा होता है मेष और मिथुन राशि का रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें
मित्र के रूप में मिथुन और सिंह की अनुकूलता
मिथुन (मिथुन राशिफल 2023) और सिंह मित्र के रूप में अच्छा बंधन शेयर करते हैं। जब दोस्ती की बात आती है तो उनमें अच्छी अनुकूलता होती है। वे दोनों स्वभाव से समान होते हैं और एक दोस्त के रूप में एक दूसरे के साथ अच्छी तरह से तालमेल बैठाते हैं।
उन दोनों का एक-दूसरे के प्रति केयरिंग रवैया होता है जिससे उनकी दोस्ती लंबे समय तक चलती है। आवश्यकता पड़ने पर वे एक-दूसरे की मदद करते हैं लेकिन साथ ही दूरी भी बनाए रखते हैं।
पार्टनर के रूप में मिथुन और सिंह की अनुकूलता
मिथुन और सिंह एक दूसरे के साथ ज्यादा अनुकूल नहीं होते हैं। यदि वे एक-दूसरे की गलतियों को नजरअंदाज करते रहें तो उनका विवाह या रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है। वे दोनों आपस में बहस करते हैं या एक-दूसरे से चिढ़ भी सकते हैं क्योंकि वे दोनों बिना वजह जवाब नहीं देते हैं या बातें साझा नहीं करते हैं। वे दोनों अपने-अपने क्षेत्र में सक्षम होते हैं जो आमतौर पर उनके रिश्ते में गड़बड़ी का कारण बनता है।
माता-पिता और बच्चे के रूप में मिथुन और सिंह की अनुकूलता
मिथुन और सिंह के बीच माता-पिता और बच्चे के रूप में एक अच्छा बंधन होता है क्योंकि वे दोनों भावनात्मक होते हैं लेकिन साथ ही वे आपस में बहस कर सकते हैं और एक दूसरे से कभी-कभी दूर भी भाग सकते हैं।
कई बार ये एक-दूसरे के सवालों का जवाब नहीं देना चाहते हैं और माता-पिता के रूप में बच्चों पर हावी रहते हैं जिसके कारण मिथुन और सिंह राशि (सिंह हेल्थ राशिफल 2023) का बच्चा उनके साथ खुलकर बात करने से डरता है।
इसे भी पढ़ें: कैसा होता है मिथुन और कर्क राशि का रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें
Recommended Video
बॉस और एम्प्लॉई के रूप में मिथुन और सिंह राशि की अनुकूलता
मिथुन और सिंह राशि के लोग बॉस और एम्प्लॉई के रूप में एक दूसरे के साथ मध्यम अनुकूलता रखते हैं। वे दोनों पेशेवर होते हैं जो करियर के लिए अच्छे होते हैं। ये दोनों ही राशियों के लोग एक दूसरे को सुनते हैं अंकुर संभावनाओं पर चर्चा करते हैं और एक धारा के रूप में काम करते हैं। जब पेशे की बात आती है तो वे व्यावहारिक होते हैं। बीच-बीच में इनका विवाद या लड़ाई हो सकती है लेकिन यह बाद में सुलझ सकती है।
अगर आपकी राशि मिथुन या सिंह है तो आप अपनी राशि के लिए अनुकूलता जरूर जान गए होंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।