क्या आप जेमस्टोन में भरोसा करते हैं? क्या आप मानते हैं कि इन्हे पहनने से जीवन में कुछ बदलाव आता है? साथ ही अक्सर आपने आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक को जेमस्टोन पहने हुए देखा होगा। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि सेलेब्स यह जेमस्टोन क्यों पहनते हैं? उन्हें जेमस्टोन पहनने की क्या जरूरत है? जबकि उनके पास तो सब कुछ है।
हालांकि, आपको बता दें कि हर जेमस्टोन का अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यही नहीं कहा जाता है कि इन जेमस्टोन्स में कई तरह की शक्तियां होती हैं जो किसी इंसान के करियर बनाने से लेकर खुशहाल जिंदगी तक में मदद करते हैं। इसके साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि इन जेमस्टोन का प्रभाव केवल उन्हीं लोगों पर पड़ता है जो इसमें विश्वास रखते हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स इन पर भरोसा करते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-से हैं ये सेलेब्स को जेमस्टोन्स में विश्वास रखते हैं।
शिल्पा शेट्टी
आपने शिल्पा शेट्टी को जेमस्टोन पहने हुए जरूर देखा होगा और कि शिल्पा उन सेलेब्स में से एक हैं जो जेमस्टोन पर विश्वास रखती हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि शिल्पा शेट्टी ने खुद इस बारे में बताया है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि आज वह जो कुछ भी हैं और उन्होनें जो सफलता हासिल की है,यह सब जेमस्टोन के कारण हुआ है। इसके साथ ही शिल्पा ने बताया था कि जेमस्टोन पहनने का सुझाव उन्हें उनकी मां ने दिया था। इसी के बाद से उन्होनें पन्ना की अंगूंठी पहनना शुरू कर दिया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन
मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन भी इन जेमस्टोन में विश्वास रखती हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐश्वर्या को अक्सर उल्टे हाथ की बीच की उंगली में नीली नीलम की अंगूठी पहने हुए देखा गया है। बता दें कि हीरे और नीलम का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि हीरा वीनस का जेमस्टोन है और नीलम सैटर्न का जेमस्टोन है। ऐसा माना जाता है कि नीलम की अंगूठी पहनने से करियर और पर्सनल लाइफ हमेशा स्टेबल रहती है।
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान भी जेमस्टोन पहनती हैं। अक्सर बेबो को लाल मूंगा की अंगूठी पहने हुए देखा गया है। वह पार्टी से लेकर इंवेट तक कभी भी इस अंगूठी को पहनना नहीं भूलती हैं। बता दें कि लाल मूंगा मार्स से संबंधित है और माना जाता है कि इसे पहनने से करियर में सफलता मिलती है और यह कहना गलत नहीं होगा कि करीना ने अपने बॉलीवुड के करियर में खुब सफलता पाई है।
इसे भी पढ़ें: जानिए करीना कपूर के जीवन से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी जेमस्टोन पहनना पसंद करते हैं। वह चांदी के ब्रेसलेट में लगा फिरोजा जेमस्टोन को हमेशा अपने सीधे हाथ में पहनकर रखते हैं और यह शुरुआत से ही सलमान खान के फैशन स्टेटमेंट का हिस्सा रहा है। सलमान खान हमेशा इसे एक ब्रेसलेट के साथ अपने हाथों में पहनते हैं। ऐसा माना जाता है कि जेमस्टोन सलमान खान की सफलता के मुख्य कारणों में से एक है। यही नहीं एक बार सलमान खान ने इस बात का खुद खुलासा किया था कि यह ब्रेसलेट उन्हें उनके पिता सलीम खान द्वारा गिफ्ट में मिला था और वह इस ब्रेसलेट को अपना लकी चार्म मानते हैं। यही कारण है कि भाईजान कभी भी इस ब्रेसलेट को उतारते नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें: 5-6 दिन पहले ही कैंसिल कर दी थी शादी, सलमान का नहीं था ब्याह रचाने का मूड
एकता कपूर
एकता कपूर भी उन सेलेब्स में शामिल हैं जो जेमस्टोन को अपने लिए अच्छा मानते हैं। यही कारण है कि वह हमेशा अपने उंगलियों में कई तरह के जेमस्टोन वाली अंगूठी पहनती हैं। एकता कपूर के पास लाल मूंगा से लेकर पन्ना और पीला नीलम तक कई जेमस्टोन्स हैं। इसके साथ ही एकता कपूर ने यह बात खुद स्वीकार की है कि इन जेमस्टोन का उनके जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहा है।
तो क्या आप भी जेमस्टोन में विश्वात रखते हैं? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Google.Com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।