भारत में दिल टूटे आशिकों की कोई कमी नहीं है। कभी इन्हें प्यार में धोखा मिल जाता है, तो कभी जालिम दुनिया वाले इन प्रेमी पक्षियों को एक नहीं होने देते। सच कहें तो भारतीय आशिकों की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। इस बात का प्रमाण हमारे देश में बनी ऐतिहासिक इमारतें चीख-चीख कर देती हैं। जहां सोनू लव्स प्रिया और काजल लव्स राहुल जैसे कई नाम बेहद बारीकी से उकेरे गए हैं।
खैर इमारतों की सुंदरता बढ़ाने के बाद आशिकों ने अपने दर्द, प्यार और दुख को जाहिर करने के लिए अलग-अलग चीजों का सहारा लिया है। आज के आर्टिकल के आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही खास लिखे नोट्स के बारे में बताएंगे, जो आज भी लोगों के बीच मीम बने हुए हैं। प्यार और बेवफाई से जुड़े इन लिखे मैसेज को देखकर आप शायद अपनी हंसी न रोंक पाएं। तो देर किस बात की आइए नजर डालते हैं इन नोटों पर-
विशाल मेरी शादी 26 को है-
सोशल मीडिया पर आजकल एक नाम बेहद फेमस हे ‘विशाल’ जिसकी प्रेमिका की शादी किसी और होने वाली है। बता दें कि इस वक्त एक नोट की तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिस पर एक लड़की की तरफ से अपने प्रेमी को संदेश दिया गया है। यह मैसेज 10 रुपये की नोट पर भेजा गया है
। नोट पर कुसुम नाम की लड़की ने लिखा है कि ‘विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है, मुझे भगाकर ले जाना’। नोट पर लिखा यह मैसेज इस वक्त लोगों के बीच मीम बन गया है। ऐसे में यूजर्स ये मैसेज कुसुम के प्यार विशाल तक पहुंचने में लग गए हैं। अब विशाल उसे बचाने पहुंचता है या नहीं, ये बात तो वो ही जाने।
सोनम गुप्ता बेवफा है-
सोनम गुप्ता की बेवाफी के चर्चे दुनिया भर में फेमस हैं। क्या सोनम गुप्ता सच में बेवफा है? ये सवाल ही रह गया, हालांकि एक समय था जब यह सवाल हर हिंदुस्तानी की जुबान पर था। सिक्कों से लेकर 2000 के नोट तक एक ही बात लिखी नजर आती थी ‘ सोनम गुप्ता बेवफा है’। नोट पर लिखा यह मैसेज बड़ी ही तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद सोनम नाम की दूसरी लड़कियों की वफादारी पर सवाल खड़े हो गए।
उस साल लोगों के पास केवल 2 सवाल ही थे, पहला कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा और दूसरा क्या सोनम गुप्ता सच में बेवफा है।साल 2021 में इस नाम पर फिल्म भी बनाई गई, जिसमें सुरभि ज्योति ने सोनम गुप्ता का किरदार निभाया था। फिल्म ने खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन सोनम नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।
इसे भी पढ़ें- किसी ने एक-दूसरे पर मारी वरमाला, तो किसी का शादी का सेहरा हुआ वायरल, देखें मजेदार वेडिंग ब्लूपर्स
बेवफा चाय वाला-
प्यार में धोखा खाने के बाद लोग अक्सर गलत कदम उठा लेते हैं। लेकिन बिहार के नवादा में एक प्रेमी ने धोखा खाने के बाद चाय की दुकान खोल ली। बता दें कि प्रेमी लड़के नाम मंटन कुमार था, जो एक लड़की से प्रेम संबंध में था। लेकिन बेरोजगारी के कारण एक दिन प्रेमिका ने खुद मंटन को छोड़ दिया। जिसके बाद मंटन ने चाय दुकान लगाई और उसका नाम बेवफा चाय वाला रखा।
दुकान के आगे मंटन कई शायरियों के बैनर भी लगाता था, जिस कारण दिल टूटे आशिक उसके पास चाय पीने आने लगे। मंटन जहां प्रेमी जोड़ों को 15 रुपये की चाय पिलाते थे, वहीं धोखा खाए हुए आशिकों को केवल 10 रुपये की चाय देते थे। यही कारण था उनकी दुकान दिल टूटे आशिकों का अड्डा बन गई।
इसे भी पढ़ें- कहीं दुल्हन तो कहीं दूल्हे को शादी वाले दिन भी करना पड़ा 'वर्क फ्रॉम होम', देखें तस्वीरें
सोनम की तरह बेवफा हुई राशि-
साल 2022 में वैलेंटाइन वीक खत्म होने के बाद किसी एक और बेवफा का नाम बड़ी तेजी से फैला। जिसका नाम राशि था। माना जा रहा था कि प्यार में फेल होने के बाद एक आशिक ने अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसका नाम 20 रुपये के नोट पर लिख कर उसे बेवफा कह दिया। जिसके चलते यह नोट लोगों के सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और मीम्स का हिस्सा बन गई। अब राशी बेवफा थी य नहीं इस बात का पता कभी नहीं चल पाया।
तो ये थे कुछ ऐसे नोट्स जो भारतीय प्रेमी और प्रेमिकाओं ने बेहद अंतरंगी जगहों पर लिखे हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image credit- twitter and facebook
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।