Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    ये 8 चीजें होती हैं मराठी दुल्‍हन के श्रृंगार में बहुत खास

    शादी से जुड़े हुए रीति-रिवाज अलग-अलग होते हैं। शादी में दुल्‍हा व दुल्‍हनों का श्रृंगार भी अलग प्रकार से होता है। चलिए जानते हैं मराठी दुल्‍हन के श्रृ...
    author-profile
    Published - 23 Feb 2023, 10:00 ISTUpdated - 24 Feb 2023, 23:15 IST
    marathi bride wedding essential items in hindi

    हर राज्य में,शादी में दुल्‍हा व दुल्‍हन का श्रृंगार अलग-अलग तरह से होता है। मराठी शादियों में दुल्‍हन को विशेष प्रकार से सजाया जाता है। सिल्क की साड़ी से लेकर सोने के गहने तक मराठी दुल्‍हनों के श्रृंगार में कई चीजों को शामिल किया जाता है।

    1मुंडावलया

    marathi bride wedding items

    मुंडावलया एक ज्‍वेलरी होती है जो मोतियों से बनी हुई होती है। इसे दुल्हन को अपने माथे पर पहनना होता है। मुंडावलया को मराठी दुल्‍हन के श्रृंगार में सबसे खास माना जाता है। 

    2सिल्‍क की साड़ी

    silk saree for marathi bride

    मराठी दुल्‍हन को सिल्‍क की साड़ी पहनना अनिवार्य होता है। आपको बता दें कि मराठी शादियों में दुल्हन को पीली, लाल या औरेंज कलर की साड़ी को ही प्राथमिकता दी जाती है। मराठी चलन में लाल साड़ी पहनने की परंपरा बहुत पुरानी है। सिल्‍क की साड़ी को मराठी दुल्‍हन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। 

    इसे भी पढ़ेंःशादी के आखिरी सप्ताह में इन चीजों को एक बार जरूर करें रिचेक

    3हरे रंग का चूड़ा

    wedding checlist for bride

    हमारे देश में कई राज्यों के लोग लाल रंग का चूड़ा पहनते हैं। मराठियों में हरे रंग का चूड़ा पहना जाता है। साथ ही इसे पहनना दुल्हन के लिए जरूरी माना जाता है। 

     

    4नथ

    maharashtrian bride look

    वैसे तो नथ सभी दुल्हनों के लिए खास होती है। हर दुल्‍हन के श्रृंगार में नथ को सबसे प्रमुख भी माना जाता है। आपको बता दें कि मराठियों में नथ थोड़े अलग प्रकार की होती है। इस नथ को मोतियों से बनाया जाता है। यह दिखने में बहुत सुंदर होती है और इसे मराठी दुल्‍हन के श्रृंगार का सबसे जरूरी हिस्सा भी माना जाता है। 

    इसे भी पढ़ेंःदुल्हन बनने से पहले जान लें ये खास बातें

    5तनमानी

    bride wedding look of maharashtra bride

    आपको मार्केट में अलग-अलग डिजाइन के तनमानी मार्केट में आपको मिल जाएंगे। यह एक प्रकार का मोतियों का नेकलेस होता है। आपको बता दें कि इसे मराठी दुल्‍हन को शादी के दिन अवश्‍य पहनाया जाता है। 

    6चांद बिंदी

    marathi bride look

    मराठियों में चंद्र आकार की बिंदी अवश्‍य लगाई जाती है। माना जाता है कि इससे मराठी दुल्‍हन के पति की आयु लंबी होती है और इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। 

    7खोपा

    bridal look of maharashtra

    आपको बता दें कि दुल्‍हन के बालों को कसकर जूड़ा बना दिया जाता है और उसे विभिन्‍न प्रकार से सजाकर उसमें खोपा लगाया जाता है।(दुल्हन सामिया की ज़ुबानी उनकी अनोखी शादी की कहानी) इसे मराठी दुल्‍हन के श्रृंगार में महत्वपूर्ण माना जाता है। 

     

    8वाकी

    what are essential items of maharshtrian bride

    भुजाओं पर पहने जाने वाले गहनों को वाकी कहते हैं। इसे दोनों हाथों की बाजुओं में पहना जाता है लेकिन इन दिनों दुल्हन इसे एक ही बाजू में पहनती हैं। मराठी दुल्‍हन के श्रृंगार में इसे बेहद खास माना जाता है। 

    आपको इन सभी चीजों के बारे में जानकर कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
     
    image credit- facebook