अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आपको इंगेजमेंट पर कपल को क्या तोहफे में देना चाहिए तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे खूबसूरत और बेहतरीन गिफ्ट आइटम्स जो आप इंगेजमेंट पर कपल को गिफ्ट कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन सभी गिफ्ट ऑप्शन के बारे में।
1नेम फ्रेम

आप अगर कोई इंगेजमेंट सेरेमनी में जा रही हैं तो आप कपल को यह नेम फ्रेम दे सकती हैं। यह नेम फ्रेम दिखने में बहुत सुंदर लगता है क्योंकि इसमें आप कपल का नाम लिखवा सकती हैं। यह आप ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकती हैं। इसमें नाम के साथ-साथ आप कपल के लिए फ्रेम की बैक साइड में कोई स्पेशल मैसेज भी लिखवा सकती हैं।
2वेडिंग हूप

आपको बता दें कि आजकल वेडिंग हूप को गिफ्ट में देना एक ट्रेंड बन रहा है और यह गिफ्ट दिखने में बहुत यूनिक है क्योंकि इसमें हैंडवर्क होता है और यह दिखने में बेहद सुंदर लगता है। इसमें कपल का नाम भी लिखा होता है। यह आप मार्केट से किसी गिफ्ट शॉप में जाकर भी बनवा सकती हैं। इस तरह का गिफ्ट अगर आप कपल को देंगी तो वह उन्हें बहुत अच्छा लग सकता है और इसे वह अपने घर पर भी सजा सकते हैं।
3 कैरिकेचर करें गिफ्ट

अगर आपको क्रिएटिव गिफ्ट देना पसंद है तो आप कैरिकेचर गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे कैरिकेचर दिखने में बहुत सुंदर लगता है और आप अगर चाहें तो इसके साथ कोई हैंपर भी गिफ्ट कर सकती हैं।(बच्चों को नए साल पर खुश करने के लिए दें ये अमेजिंग गिफ्ट आइटम्स) आपको कई तरह के कैरिकेचर मार्केट में मिल जाएंगे। आप मार्केट से इन्हें बनवा भी सकती हैं। इसकी कीमत अमेजॉन पर 560 रुपये है।
4मैप फ्रेम

अगर आप कपल को उनकी इंगेजमेंट पर कुछ खास गिफ्ट करना चाहती हैं तो यह मैप फ्रेम एक परफेक्ट ऑप्शन होगा क्योंकि इसमें दो अलग-अलग मैप हबने हुए होते हैं जो आप सेलेक्ट करवा कर लगवा सकती हैं। एक मैप पर आप उनके घर का लोकेशन दिखा सकती हैं और दूसरे मैप पर वो जिस जगह जाना पसंद करते हैं वह मैप लगवा सकती हैं और इन्हें दिल के आकार में बनवाकर फ्रेम करवा सकती हैं। यह फ्रेम दिखने में बहुत खूबसूरत लगता और अगर आप इसे कपल को गिफ्ट करेंगी तो उनके लिए यह गिफ्ट बहुत यादगार भी बन जाएगा।
5पर्सनलाइज टी सेट

यह टी सेट दिखने में बहुत सुंदर लगता है क्योंकि इसमें कप और केतली पर लड़का और लड़की की फोटो बनी हुई होती है। अगर आप इसमें फोटो नहीं बनवाना चाहती हैं तो आप साधारण लड़का-लड़की के कार्टून का बना हुआ टी सेट भी दे सकती हैं। इस टी सेट का यूज भी कपल रोज कर पाएंगे और यह उनके लिए यादगार गिफ्ट बन जाएगा।
6मेमोरी वॉल क्लॉक

आप कई सारी कपल की फोटोज का मेमोरी वॉल क्लॉक बनवा सकती हैं। यह दिखने में बेहद सुंदर लगती है और इस गिफ्ट को कपल अपने घर की दीवार पर लगा सकते हैं। मेमोरी वॉल क्लॉक में आप एक फोटो को बीच में भी लगवा सकती हैं। यह दिखने में बहुत बेहतरीन और यूनिक लगती है।
इसे भी पढ़ें- त्यौहार में ऑफिस की महिलाओं को देना है गिफ्ट तो खरीदें ये खास तोहफा
7सिंपल कैरिकेचर

अगर आप सिंपल गिफ्ट करना चाहती हैं तो आप सिंपल कैरिकेचर भी गिफ्ट कर सकती हैं। इस कैरिकेचर को आप पर्सनलाइज बनवा सकती हैं और इसमें आप अलग डिजाइन के स्टैंड को भी ऐड करवा सकती हैं। आपको बता दें कि यह गिफ्ट आजकल बहुत ट्रेंड में है और अगर आप इस गिफ्ट को कपल को देंगी तो उन्हें भी बहुत स्पेशल लगेगा।
इसे भी पढ़ें-न्यू ईयर पर अपनों को इस बार गिफ्ट करें ये शानदार फोन
8कपल वॉलेट

कपल वॉलेट दिखने में बेहद सुदंर लगता है इसलिए आप इस गिफ्ट को इंगेजमेंट सेरेमनी में गिफ्ट कर सकती हैं। यह गिफ्ट दिखने में भी बहुत स्पेशल लगता है और अगर आप चाहें तो इसमें लड़का और लड़की का नाम भी लिखवा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit-amazon/gip