Fortune India मैगजीन ने 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। फॉर्च्यून इंडिया की सबसे पावरफुल महिलाओं की सूची में टीवी क्वीन एकता कपूर का नाम भी जुड़ गया है। फॉर्च्यून इंडिया ने लिखा है कि 2 साल पहले तक एकता कपूर का नाम भारतीय टीवा चैनलों तक सीमित था पर धीरे-धीरे उन्होंने वीडियो स्ट्रिमिंग प्लेटफार्म पर भी अपनी पकड़ बना ली। सूची में एकता को 22वां स्थान मिला है। आपको बता दें कि पिछले साल वो इसी लिस्ट में 29वें स्थान पर थीं।
वहीं, इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रस अनुष्का शर्मा को भी जगह दी गई है। अनुष्का एक्ट्रस के साथ प्रोड्यूसर भी हैं। उन्हें फॉर्च्यून लिस्ट में 39वें स्थान पर रखा गया है। इसकी घोषणा करते हुए फॉर्च्यून इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, अनुष्का क्लॉथिंग लाइन नुश के साथ कई अन्य ब्रांड्स जैसे नीविया, एले 17, मिन्त्रा और लावी का एक चेहरा हैं। इसके साथ वह एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं।