कुछ समय पहले ही सूर्य ग्रहण निकला है और अब साल का पहला चंद्र ग्रहण भी आने वाला है। 16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। हालांकि, भारत में इसकी कोई भी धार्मिक मान्यता नहीं रहेगी क्योंकि इसे खग्रास चंद्र ग्रहण कहा गया है, जो भारत में नजर भी नहीं आएगा।
सह ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह 7 बजकर 2 मिनट में लगेगा और दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण वृश्चिक राशि पर लग रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को जीवन में कई प्रभाव देखने को मिलेंगे।
इस ग्रहण के कारण वृश्चिक राशि वालों का क्या हाल होने वाला है, इस पर हमने भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी जी से बातचीत की। वह कहते हैं, 'इस ग्रहण से जीवन में परिवर्तन जरूर आएंगे, मगर वह परिवर्तन अच्छे के लिए होंगे। आपको सही निर्णय लेना होगा, भाग्य आपके साथ होगा मगर यदि गलत निर्णय लिया तो उसके बुरे प्रभाव भी आपको देखने को मिल सकते हैं।'
इसे जरूर पढ़ें: जानें कब पड़ेगी बुद्ध पूर्णिमा, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
नौकरी और व्यापार पर असर
इस ग्रहण का आपकी नौकरी या फिर व्यवसाय पर भी असर पड़ेगा। जो जातक नौकरीपेशा हैं, उन्हें कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी को अपना मित्र न समझें, अपने कार्य पर ध्यान दें। 22 मई तक बुध ग्रह आप पर अपना प्रभाव बनाए रखेगा। आपको बता दें कि बुध ग्रह बुद्धि और कारोबार का कारक होता है। धार्मिक दृष्टि से बुध देव समृद्धि देने वाले होते हैं। ऐसे में आपको बुध को मजबूत करने के उपाय करने चाहिए। आपको बता दें कि बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व भगवान विष्णु करते हैं।
प्रेम एवं वैवाहिक संबंधों पर असर
प्रेम एवं वैवाहिक संबंधों पर इस ग्रहण का अधिक प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। जातकों के संबंध अपने साथी से बेहतर बने रहेंगे। हां, आप अपने साथी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान जरूर हो सकते हैं। ऐसे में अपने साथी की उचित देखभाल करें और उसके साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें।
इसे जरूर पढ़ें: क्या शुरू हो गई है 'शनि की महादशा'? इन 8 लक्षणों से पहचानें
निजी जीवन पर असर
निजी जीवन में आप खुद को बंधा हुआ महसूस करेंगे और स्वतंत्रता पाने के लिए आपके अपनों से ही विवाद हो सकते हैं। बुध ग्रह (ग्रहों की शांति के लिए भोजन ) आपकी कुंडली के 8वें स्थान पर है। ऐसे में आप 10 मई तक अपने जीवन में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अगर आप किसी कार्य को करने में सहज महसूस नहीं कर रहे हैं तो आप अपनी काबलियत को नजरअंदाज न करें।
वहीं बृहस्पति ग्रह आपकी कुंडली में छठवें स्थान पर होगा। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने स्वभाव को थोड़ा बदलें और अपनी नजदीकी लोगों को रिलेशनशिप में थोड़ी स्पेस दें, ऐसा करने से आपका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा।
Recommended Video
चंद्रमा को मजबूत बनाने के उपाय
- यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा पहले से ही कमजोर है, तो आपको 10 सोमवार भगवान शिव का व्रत रखना चाहिए।
- आहार में जितना हो सके सफेद चीजों को ग्रहण करें। आप घी, दूध, पनीर, दही आदि का सेवन कर सकते हैं।
- चंद्रमा को प्रबल बनाने के लिए आप रत्न में मोती को धारण कर सकते हैं। मोती पहनने के कई लाभ हैं, मगर पंडित जी से पहले सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपकी भी राशि वृश्चिक है तो आपको भी ऊपर बताए गए उपायों को एक बार जरूर आजमा कर देखें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।