House Drainage: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर एक वस्तु के लिए नियम और दिशा तय किये गए हैं। वहीं, घर की नाली भी घर का हिस्सा ही होती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में घर की नाली से जुड़े नियमों का भी उल्लेख मिलता है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि घर की नाली एक ऐसा स्थान है जो अगर सही दिशा में हो तो सकारात्मकता का निरतंर संचार करती रहती है लेकिन अगर इसकी दिशा या इससे जुड़े नियमों की अनदेखी की जाए तो इससे घर में भयंकर नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है।
इसी कारण से घर की नाली को लेकर वास्तु और ज्योतिष दोनों ही शास्त्रों में सतर्कता बरतने की बात कही गई है। क्योंकि नाली से उपजी नकारात्मकता घर के लोगों और खासतौर पर बच्चों पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं नाली से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।
- जो नाली टॉयलेट या बाथरूम की है उसका मुंह हमेशा पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। साथ ही, नाली के आस पास एक आउटलेट भी बनाना चाहिए।
- वहीं, किचन की नाली पूर्व (पूर्व दिशा के वास्तु नियम) या उत्तर-पूर्व दिशा में हो तो उत्तम माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिशा स्वास्थकारी वातावरण को घर में लेकर आती है। साथ ही, बीमार व्यक्ति के मन में भी सकारात्मकता पनपने लगती है।

- घर की नाली किसी भी कीमत पर दक्षिण दिशा में नहीं होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिशा को यम की दिशा माना जाता है। इस दिशा में नाली का मुख होने से नकारात्मकता हमेशा घर पर हावी रहती है और यही नकारात्मक ऊर्जा घर के सदस्यों की तरक्की में बाधा बनती है।

- अगर आप दक्षिण दिशा में बनी नाली को तुड़वा नहीं सकते हैं और उसका पुनः निर्माण संभव नहीं तो ऐसे में रोजाना दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में जरूर रखें ये चीजें) की ओर बनी नाली पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- वैसा तो ऐसा अब के घरों में होता नहीं है लेकिन अगर आपके घर में नाली किसी कमरे के अंदर से होते हुए बाहर जाती है तो इसका मात्र एक ही उपाय है कि उस नाली को परमानेंटली बंद कर दें। कमरे से सटकर बनी नाली या कमरे में बनी नाली बीमारी के दोषों को उत्पन्न करती है।
तो ये थे नाली से जुड़े वास्तु नियम। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।