Diwali 2022: दिवाली का त्योहार पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को किसी भी काम के लिए बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि दिवाली के दिन हम घर के लिए नई-नई चीजें खरीदते हैं और अपने रिश्तेदारों के घर जाकर भी उन्हें उपहार देते हैं।
बता दें कि इस दिन दोस्त और रिश्तेदारों के अलावा और भी कई लोगों को गिफ्ट देना बहुत शुभ माना जाता है। अब आपके मन में सवाल आ सकता है कि दोस्त और रिश्तेदारों के अलावा हम किन्हें गिफ्ट दे सकते हैं? चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।
सर्वेंट को दें मिठाई और गिफ्ट्स
घर, दुकान और ऑफिस में काम करने वाले सर्वेंट की हमारी लाइफ में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यही कारण है कि दिवाली पर बहुत से दफ्तरों में बोनस दिया जाता है। ऐसे में आप भी कोशिश करें की आप अपने सर्वेंट को दिवाली पर कुछ ना कुछ जरूर दें। गिफ्ट देने का मतलब है कि आप उनके काम और योगदान की सराहना कर रहे हैं।
किन्नरों को भी करें खुश
कहा जाता है कि किन्नरों के मुंह से निकली हुई हर एक बात सच होती है। दिवाली का दिन बहुत शुभ होता है। ऐसे में आप इस दिन किन्नरों को मिठाई जरूर दें। किन्नरों को मिठाई और पैसे देकर उनसे 1 रुपये का सिक्का लेने का उपाय भी बहुत अच्छा माना जाता है। (दिवाली पर रंगोली बनाना होता है शुभ)
जरूरतमंद लोगों की करें मदद
जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही उनके लिए असली गिफ्ट है। कोशिश करें कि सड़क के किनारे और आश्रमों में मौजूद तमाम लोगों के लिए आप दिवाली के दिन कुछ ना कुछ जरूर करें। इससे उनकी मदद भी हो जाएगी और वो आपको आर्शीवाद भी देंगे।
इसे भी पढ़ेंः घर की Maid को दें ये खास तोहफे, हो जाएंगी खुश
शादी के लिए करें मदद
शादी के दौरान होने वाला खर्च उठाना हर किसी के बस की बात नहीं है। महंगाई के दौर में बहुत से पेरेंट्स को शादी के दौरान परेशानी होती है। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि लड़की की शादी में मदद करना बहुत अच्छा होता है। किसी भी जरूरतमंद की शादी में मदद करके भी आप ढेर सारी दुआएं और आर्शीवाद ले सकते हैं। (दिवाली पर बनती हैं ट्रेडिशनल रेसिपीज)
उम्मीद है आपको दिवाली से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। किसी की जरूरतमंद की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। इससे आपको दुआएं भी मिलेगी और उन लोगों की दिवाली भी खुशनुमा हो जाएगी। अगर आप दिवाली से जुड़ी किसी और प्रश्न की जानकारी लेना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: HerZindagi
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।