दिवाली हिन्दुओं का सबसे प्रमुख त्यौहार है लेकिन इसे न सिर्फ हमारे देश में बल्कि पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में लोग घर को दीयों और रोशनी से सजाते हैं और अलग -अलग रंगों के कपड़े पहनते हैं।
खासतौर पर महिलाएं अलग रंगों के कपड़ों से सलना पसंद करती हैं। आमतौर पर लोग इस दिन ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं जो त्यौहार से मेल खाते हुए दिखें। ज्योतिष की मानें तो इस दिन कुछ ख़ास रंगों के कपड़े आपके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।
ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन और लक्ष्मी पूजन के दौरान यदि राशि अनुसार वस्त्रों का चुनाव किया जाए तो ये जीवन में खुशहाली ला सकता है। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें आपकी राशि के लिए दिवाली में कौन सा रंग सबसे अच्छा हो सकता है, जिससे घर में माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे।
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है और मंगल को हमेशा लाल रंग आकर्षित करता है। इस दिवाली यदि आप लाल या इससे मिलते जुलते रंगों जैसे नारंगी, मैरून आदि का चुनाव करेंगी तो ये आपके जीवन में सदैव खुशहाली ला सकता है। यह रंग आपके घर में माता लक्ष्मी को भी आकर्षित करेगा, इसलिए पूजन के दौरान भी लाल रंग की साड़ी पहनें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए सबसे शुभ रंग नीला माना जाता है। यदि आप दिवाली में कपड़ों के सही रंगों को चुनना चाहती हैं तो नीला रंग आपके जीवन में शुभता ला सकता है। दिवाली में लक्ष्मी पूजन के दौरान भी इसी रंग की साड़ी पहनें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग स्वभाव से जीवंत होते हैं और नारंगी रंग हमेशा उनके व्यक्तित्व को परिलक्षित करता है। इसलिए यदि आप जीवन को खुशहाल बनाए रखना चाहती हैं तो दिवाली पूजन में नारंगी रंग को चुनें।
इसे जरूर पढ़ें: Diwali Horoscope 2022: राशि अनुसार जानें दिवाली का त्यौहार आपके लिए कैसा रहेगा
कर्क राशि
कर्क राशि वाले यदि दिवाली पूजन के दौरान हरे रंग के कपड़े पहनेंगे तो उनके जीवन में कभी भी तनाव की स्थिति नहीं आएगी और आर्थिक लाभ मिलेगा। हरा रंग बुध का कारक भी माना जाता है। इसलिए इस दिन हरा रंग पहनने से गणपति भगवान भी प्रसन्न होते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य को माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि सिंह राशि की महिलाएं दिवाली के दिन भूरे रंग के कपड़े पहनेंगी तो उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और माता लक्ष्मी की कृपा होती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग यदि दिवाली के दिन पीले रंग के कपड़े पहनेंगी तो ये जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने में मदद करेगा। पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है।
तुला राशि
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शुक्र खूबसूरती का ग्रह है। इसलिए यदि आप दिवाली के दिन सफ़ेद, सिल्वर या ग्रे कलर के कपड़े पहनेंगी तो ये आपके जीवन में समृद्धि का कारक बनेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह भी मंगल को माना जाता है इसलिए यदि वृश्चिक राशि की महिलाएं दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के समय लाल रंग की साड़ी पहनेंगी तो उनका जीवन खुशियों से भर जाएगा।
धनु राशि
धनु राशि की महिलाएं यदि दिवाली पूजन के दौरान बैंगनी रंग की साड़ी पहनेंगी तो ये आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद करेगा और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
मकर राशि
मकर राशि के लोग यदि दिवाली के दिन हल्के गुलाबी या हल्के बैंगनी रंग के कपड़े पहनेंगी तो ये उनके परिवार के लिए खुशहाली लाने में मदद करेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। इसलिए यदि आप दिवाली के दिन हल्के नीले या ग्रे रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लिए सबसे शुभ रंग गुलाबी है। यदि आप दिवाली के दिन गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर लक्ष्मी पूजन करती हैं तो ये आपके लिए समृद्धि के द्वार खोलने में मदद करेगा।
यदि आप अपनी राशि के अनुसार दिवाली के लिए सही रंगों का चुनाव करेंगी तो आपके जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।