ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट और फेमस कपल में से एक हैं और दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। दोनों एक-दूसरे का बेहद ख्याल रखते हैं। दिव्यांका और विवेक 8 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। दिव्यांका विवेक को आइडल पति मानती हैं और यही वजह है कि वह अपने पति के प्यार में हर दिन और डूबती जाती हैं। इन दोनों की शादी को चार साल हो चुके हैं और इस साल भी इन दोनों ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। दिव्यांका और विवेक दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अकसर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ फुर्सत के पल बिताते फोटो शेयर करते हैं। तो चलिए आज उनके बेस्ट कपल मोमेंट्स की बात करते हैं।
दिव्यांका और विवेक ने बीते दिनों अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर दिव्यांका ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है जिसमें दोनों लवबर्ड्स बने हुए हैं। अपनी चौथी ऐनिवर्सरी पर दिव्यांका ने पति के सामने इजहार-ए-इश्क किया। ऐनिवर्सरी को स्पेशल बनाने के लिए दिव्यांका ने लव बर्ड्स का एक डूडल बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। फोटो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा, 'छोटी लेकिन बड़ी चीजें जो एक व्यक्ति अपना प्यार एक्सप्रेस करने के लिए करता है।
दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया संग अपनी मैरिड लाइफ को हैप्पली एन्जॉय कर रही हैं और दोनों का बॉन्ड बेहद खास है। इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर दिव्यांका को अपने पति से एक सरप्राइज गिफ्ट मिला था, जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी थी। दिव्यांका ने लाल गुलाब के बुके के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा था 'वो मुझे प्यार करते हैं, मेरी इज्जत करते हैं, मुझे पैम्पर करते हैं। लेकिन जब वैलेंटाइन्स की बात आती है तो उनके लिए होता है कि प्यार हर दिन सेलिब्रेट होना चाहिए।'
दिव्यांका इस बात को पूरी तरह से मानती हैं कि 'पति के दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है।' वैसे भी दिव्यांका एक परफेक्ट वाइफ और होममेकर हैं। लॉकडाउन के समय पति का अच्छी तरह से ख्याल रखने में उन्होंने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। दिव्यांका लगभग रोज विवेक को एक से बढ़कर एक नई रेसिपी बनाकर खिलाती हैं। विवेक भी बीवी की कुकिंग के फैन हैं। दोनों एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कभी दिव्यांका विवेक के लिए कुछ स्पेशल बनाती हैं तो कभी विवेक दिव्यांका के लिए। कुछ समय पहले दिव्यांका ने पति विवेक के लिए मीठा बनाया था। दोनों ने एक साथ खाना बनाने के मौके को भी हाथ से जाने नहीं दिया, और इसी के चलते मिलकर कुकिंग भी करते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों ने मिलकर पनीर भुर्जी बनाई थी।
विवेक पर प्यार बरसाने के लिए दिव्यांका को बस एक मौका चाहिए। दिव्यांका विवेक का बच्चों की तरह ख्याल रखती हैं। हाल ही में दिव्यांका ने घर पर ही विवेक को नया हेयरकट दिया था। वहीं, दिव्यांका ने विवेक के बारे में बताया था कि वे काफी ज्यादा लविंग और केयरिंग हैं और अपने इमोशन्स को खुलकर जाहिर करते हैं, जो उन्हें अच्छा फील करवाता है।
दिव्यांका के मुताबिक विवेक एक ओपन माइंडिड पर्सन हैं, जो उन्हें हर बात पर पूरा सपोर्ट करते हैं। दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विवेक उन्हें कभी काम करने से नहीं रोकते और ना ही इस बात में विश्वास करते हैं कि घर के काम सिर्फ औरतों के लिए होते हैं।
डांसिंग रिएलिटी शो 'नच बलिए' में तो दिव्यांका और विवेक के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इस कपल को लोग इतना पसंद करते हैं कि सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने विवेक और दिव्यांका की जोड़ी के लिए कई फैन क्लब बना डाले हैं।
चाहे पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें हों या फिर प्रोफेशल लाइफ से जुड़ी, विवेक हर बात दिव्यांका से शेयर करते हैं। इस वजह से उन दोनों के बीच गलतफहमी जैसी चीज नहीं आती। दोनों एक दूसरे से हमेशा सच बोलते हैं और एक-दूसरे को सबकुछ बताते हैं, इसलिए उनका बॉन्ड स्ट्रॉन्ग बना हुआ है।
शादीशुदा जिंदगी में शुरुआत से लेकर अंत तक काफी बदलाव आता है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है हर दिन एक-दूसरे को समझने की कोशिश करना। विवेक और दिव्यांका भी एक-दूसरे के साथ यही करते हैं। वे एक-दूसरे के बारे में हर दिन कुछ नया सीखते हैं और साझा करते हैं। दोनों अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करते हैं।
दिव्यांका और विवेक फुर्सत के पल साथ बिताते हैं।लम्हों को यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे से दिल की बात करते हैं। यही वजह है कि दोनों एक-दूसरे के लिए परफक्ट हैं।
दिव्यांका एक हैपी फैमिली चाहती थीं और विवेक उनके लिए परफेक्ट मैच बनकर आए। काम के बावजूद विवेक जिस तरह से अपनी पत्नी और परिवार के लिए समय निकालते हैं, वह सही में काबिले तारीफ है। विवेक की इसी बात की दिवानी हैं दिव्यांका। वहीं, खुद दिव्यांका भी विवेक के लिए समय निकालने में कोई कंजूसी नहीं करती और हर वक्त उनके लिए मौजूद रहती हैं। यही है इस जोड़ी की सफलता का राज।