धनतेरस दिवाली के उत्सव का एक मुख्य पर्व माना जाता है। इस पावन दिन में भगवान धनवंतरी, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता, गणेश जी आदि देवी-देवताओं की पूजा का विधान है। इसके साथ ही इस शुभ अवसर पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, कपड़े व अन्य कुछ सामान खरीदने से जीवन में इन चीजों की कई गुना वृद्धि होती है। इसके साथ ही धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है।
मान्यता है कि इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार आप चीज़ो की खरीदारी करती हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि का आगमन हो सकता है और घर में धन धन्य की प्राप्ति के योग भी बढ़ेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि आपको अपनी राशि के अनुसार धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए।
मेष राशि
इस राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी की कोई वस्तु, बर्तन या गहने खरीदें। ऐसा करने से इस राशि के लोगों को धन लाभ मिलेगा और सुख समृद्धि के योग बनेंगे।
वृषभ राशि
इस राशि के लोग धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदें। इससे उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। मान्यता है कि चांदी खरीदने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग यदि इस साल धनतेरस के दिन सोने की वस्तुएं खरीदेंगे तो उन्हें लाभ होगा। इसके अलावा हरे रंग की कोई घरेलू वस्तु भी खरीद सकते हैं।
कर्क राशि
इस राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी का श्री यंत्र खरीदें इससे आपके घर में सुख समृद्धि का आगमन होगा और धन्वंतरि जी की कृपा बनी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: Dhanteras 2022: धनतेरस पर बर्तन के अलावा खरीदें ये सामान
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग इस बार धनतेरस पर सोना खरीदेंगी तो आपके लिए बहुत शुभ होगा। इस दिन आप सोने के सिक्के, गहने या बर्तन खरीद सकती हैं। इसके साथ ही यदि आप इस दिन कोई धार्मिक किताब खरीदेंगी तो आपके लिए लाभकारी होगा।
कन्या राशि
इस बार कन्या राशि के जातक धनतेरस के दिन हाथी दांत से बनी चीज़े खरीदें। इससे आपके घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोग इस बार धनतेरस पर सौंदर्य से संबंधित कुछ चीजें खरीद सकते हैं। इसके आलावा चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं। ये भी बहुत शुभ माना जाता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग धनतेरस के शुभ दिन पर सोने के गहने और सिक्के या तांबे के बर्तन खरीदें। आप पीतल (धनतेरस में पीतल क्यों खरीदते हैं) की कोई चीज भी खरीद सकती हैं। इस राशि वालों के लिए पीतल एक शुभ धातु मानी जाती है। इससे आपके घर में धन वृद्धि होगी।
धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन और वाहन खरीदना शुभ रहेगा। धनु राशि वालों के लिए चांदी बेहद शुभ मानी जाती है। इसलिए आप धनतेरस पर चांदी की कोई चीज जरूर खरीदें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी।
इसे जरूर पढ़ें: Dhanteras Wishes In Hindi: धनतेरस के शुभ मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
मकर राशि
इस राशि के लोग धनतेरस के पावन दिन पर वाहन और सजावट की चीजें खरीदें। आपके लिए इस दिन चांदी और स्टील के बर्तन भी खरीदना बेहद शुभ रहेगा। लेकिन ध्यान रखें कि यदि आप वाहन खरीद रहे हैं तो उसका पेमेंट धनतेरस के एक दिन पहले ही कर दें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि का स्वामी शनि देव को माना जाता है। धनतेरस के दिन कुंभ राशि वालों के लिए चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना शुभ होगा। इससे आप पर कुबेर देव की असीम कृपा बरसेगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों का ग्रह स्वामी गुरु को माना जाता है। ऐसे में ये लोग धनतेरस पर चांदी के बर्तन या गहनें जरूर खरीदें। इस राशि के लिए चांदी बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन चांदी खरीदने से आप पर धन के देवता कुबेर की असीम कृपा होगी।
यदि आप अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए धनतेरस के दिन खरीदारी करेंगी तो आपके घर में सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।