सनातन धर्म में सभी एकादशी तिथियों का विशेष महत्व है। लेकिन इनमें से देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व बताया जाता है। यह एकादशी तिथि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ती है और ऐसा माना जाता है कि इस तिथि से ही भगवान विष्णु के साथ सभी देवतागण निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास का आरंभ हो जाता है। इसके बाद कार्तिक के महीने में देवउठनी एकादशी को ही देवता जागते हैं और सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन से लगभग 4 महीने के लिए सभी मांगलिक कार्यों में रोक लगा दी जाती है और शादी, विवाह और मुंडन जैसे शुभ कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। इस पूरी अवधि को चतुर्मास के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस एकादशी तिथि को यदि व्यक्ति श्रद्धा पूर्वक विष्णु जी का पूजन करता है और राशि के अनुसार कुछ उपाय आजमाता है तो उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें कि देवशयनी एकादशी में राशि के अनुसार कौन से उपाय आजमाए जा सकते हैं।
देवशयनी एकादशी में राशि अनुसार उपाय
मेष राशि
मेष राशि के लोग जीवन में सफलता पाने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। ये पाठ उनकी सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाने में मदद करेगा।
इसे जरूर पढ़ें:Devshayani Ekadashi 2022:देवशयनी एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व, पंडित जी से जानें
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु जी को तुलसी की पत्तियां डालकर पंजीरी का भोग अर्पित करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि एक लोग यदि देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा माता लक्ष्मी समेत करेंगे और लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करेंगे तो उनके बिगड़ते काम भी बन जाएंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग देवशयनी एकादशी के दिन स्नान करने के लिए पानी में गंगाजल (गंगाजल के उपाय)और कच्चे दूध की कुछ बूंदें डालकर स्नान करें। ऐसा करना उन्हें सभी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग देवशयनी एकादशी के दिन शंख में गंगाजल डालकर विष्णु जी को स्नान कराएं। इस उपाय से सिंह राशि के लोगों को धन लाभ होने के योग बनेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग यदि कुंडली में ग्रहों की दशा ठीक रखना चाहते हैं तो विष्णु जी की पूजा करते समय विष्णु सहस्रनाम का जाप करें। इस उपाय से उनके करियर में सफलता के योग बनेंगे।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: जानें विष्णु सहस्रनाम क्या है और उसका जीवन में महत्त्व, इसके पाठ से मिल सकते हैं कई लाभ
तुला राशि
तुला राशि के लोग एकादशी के दिन पीली वस्तुओं का दान मंदिर में करें और इस दिन चावल न खाएं। आप किसी गरीब को भोजन कराएं, अवश्य लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग देवशयनी एकादशी के दिन सूर्य को जल का अर्घ्य दें और जल में रोली डालकर ॐ सूर्याय नमः का जाप करें। इस उपाय से आपको करियर में सफलता के साथ उन्नति के मार्ग खुलेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के लोग यदि देवशयनी एकादशी के दिन गाय को हरा चारा खिलाएंगे और गरीबों को शर्बत पिलाएंगे तो ये उनके लिए लाभप्रद होगा।
Recommended Video
मकर राशि
मकर राशि के लोग जल में हल्दी डालकर सूर्य को अर्घ्य दें आपको अवश्य लाभ होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग माता लक्ष्मी का विशेष पूजन करें और लक्ष्मी जी को मेवे की खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से उन्हें धन लाभ होगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोग भगवान गणपति की पूजा करें और विष्णु जी का पूजन करते हुए एकादशी की कथा का पाठ करें। अवश्य ही जीवन में चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
इस प्रकार यदि आप देवशयनी एकादशी के दिन अपनी राशि के अनुसार काम करेंगे तो आपको जीवन में सफलता सफलता अवश्य मिलेगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।