Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    आपका जन्म दिसंबर में हुआ है तो जानें अपने व्यक्तित्व का राज

    December Born Personality: अगर आपका जन्म दिसंबर के महीने में हुआ है तो अपने स्वभाव की विशेषताओं के बारे में यहां विस्तार से जरूर जानें।   
    author-profile
    Updated at - 2022-11-22,13:01 IST
    Next
    Article
    december born people personality traits

    ज्योतिष के अनुसार किसी भी बच्चे का जन्म जिस महीने में होता है उसकी आदतें और व्यवहार उसके अनुसार ही ढलता है। वास्तव में पर्सनैलिटी के विकास में जन्म का दिन और महीना बहुत ज्यादा मायने रखता है। जनवरी से लेकर दिसंबर तक हर एक महीने में जन्म लेने वाले का स्वभाव दूसरे से अलग ही होता है और वही उसके भविष्य का निर्धारण करता है।

    पिछले कुछ समय से हमने हर एक महीने में जन्में लोगों के स्वभाव और पर्सनैलिटी के बारे में बातें बतानी शुरू  की हैं। उसी क्रम में आज हम आपको दिसंबर में जन्में लोगों के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

    अगर आप भी उनमें से एक हैं जो दिसंबर में जन्में हैं तो ये आपके जीवन और पर्सनैलिटी का राज भी हो सकता है। आइए इसके बारे में Husain Minawala, Vastu Consultant, and Sacred Geometry Expert से विस्तार से जानें। 

    उदार हृदय के होते हैं दिसंबर में जन्में लोग

    december born traits

    अगर आपका जन्म दिसंबर में हुआ है तो आप स्वभाव से उदार हैं और अपने उसी स्वभाव की वजह से आप सकारात्मक वातावरण से घिरे रहते हैं। आप बहुत जल्द ही दूसरों पर भरोसा करते हैं जो आपकी एक अलग पहचान बनाता है।

    आप स्वभाव से विनम्र और दिखने में आकर्षक हैं। वास्तव में आप उनमें से एक हैं जो चीजों को ध्यान से देखने और एक सर्वोत्तम विकल्प चुनने पर भरोसा करते हैं। आप मन से बहुत ही साफ़ हैं और किसी के प्रति ईर्ष्या भाव नहीं रखते हैं। 

    इसे जरूर पढ़ें: December Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे? जानें राशिफल

    december born people ki personality

    दिसंबर में जन्में लोग आध्यात्मिक जीवन में रखते हैं यकीन 

    आध्यात्मिक होने का मतलब हमेशा ईश्वर भक्ति में लीन रहना नहीं होता है, बल्कि इसका अर्थ है परमेश्वर में विश्वास करना और अपना कर्म करना। यह आपके जीवन की एक ख़ास विशेषता है। ईश्वर भक्ति के कारण आपकी आत्मा शुद्ध और मन पवित्र है जो आपके व्यक्तित्व में हमेशा निखार लाता है। आप हमेशा जमीन से जुड़े रहने में विश्वास रखते हैं और किसी बात पर घमंड नहीं करते हैं। 

    ईमानदार होते हैं दिसंबर में जन्में लोग

    personality of december born

    ईमानदारी आपके स्वभाव की सबसे अच्छी नीति है और आप हमेशा इस पर विश्वास करते हैं। आप हमेशा सच्चाई के लिए खड़े रहते हैं और कभी भी गलत का साथ नहीं देते हैं। यह आपके जीवन की सबसे अच्छी विशेषताओं में से एक है।

    ईमानदार होने के साथ आप काफी व्यवस्थित और संगठित भी हैं। आप किसी भी काम को जल्दबाजी में करना पसंद नहीं करते हैं और काम की कुशलता ही आपकी प्राथमिकता होती है। आप हमेशा एक अच्छा और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में विश्वास करते हैं।

    इसे जरूर पढ़ें: आपका जन्म नवंबर के महीने में हुआ है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज

    भरोसेमंद और दयालु होते हैं दिसंबर में जन्में लोग

    आप भरोसेमंद और दयालु स्वभाव के हैं। आपके पास दूसरों की तुलना में ज्ञान का खजाना है और ईश्वर में अधिक विश्वास रखते हैं, जो आपको निरंतर आगे  बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। आपके भीतर दूसरों को समझने की क्षमता है।

    यह विशेषता आपके आस-पास के अन्य लोगों को भी आपके पास लाती है। एक साधारण जीवन जीने की इच्छा आपको हमेशा एक बेहतरीन इंसान बनाती है। (A अक्षर वालों की पर्सनैलिटी)

    बड़े पद को हासिल करते हैं दिसंबर में जन्में लोग

    december born people traits

    आप स्वभाव से महत्वाकांक्षी हैं और भाग्य भी हमेशा आपके साथ होता है, इसलिए आप हमेशा वर्कप्लेस में भी किसी बड़े पद को हासिल करने में सफल होते हैं। भले ही आपके स्वभाव में थोड़ी जिद और मृदुता दोनों ही शामिल हों, लेकिन आप हमेशा जीवन में बुलंदियों को हासिल करते हैं।

    आपका स्वभाव कभी कुछ रहस्यों भरा भी हो सकता है, जिससे आपको समझना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं और परिवार की जरूरतों को पूरा करते हैं।(अक्टूबर में जन्में लोगों की पर्सनैलिटी)

    अगर आप भी उनमें से एक हैं जिनका जन्म दिसंबर के महीने में हुआ है तो ये आपके व्यक्तित्व की विशेषताएं हो सकती हैं। 

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

    Image Credit: pixabay.com, freepik.com 

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi