Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    अगर आपका जन्म शनिवार के दिन हुआ है तो ये रंग बदल सकते हैं किस्मत

    अगर आपका जन्म शनिवार के दिन हुआ है तो रंगों का इस्तेमाल करते समय विशेष बातों का ध्यान रखें।
    author-profile
    Updated at - 2023-02-02,18:56 IST
    Next
    Article
    what colours are good for saturday born

    शनिवार के दिन जन्म लेने वाले लोगों पर मुख्य रूप से शनिदेव का प्रभाव होता है। शनिवार को जन्मे लोग आम तौर पर दूसरों को देखने के लिए गंभीर होते हैं, लेकिन जब कोई उनके साथ एक मजबूत रिश्ता स्थापित करता है, तो वे उन्हें जोड़ने के लिए अद्भुत व्यक्ति बन जाते हैं।

    शनिवार को जन्म लेने वाले हमेशा अपनी गलतियों से सीख लेते हैं और आगे बढ़ते हैं। इनमें संगठनात्मक कौशल होता है और सभी परिस्थितियों में सफल होने और अपनी आकांक्षाओं और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत प्रयास करते हैं।

    ये लोग स्वभाव से अंतर्मुखी होते हैं और इनमें बहुत धैर्य होता है। ये आसानी से क्रोधित नहीं होते हैं। अगर आप उनमें से एक हैं जिनका जन्म शनिवार के दिन हुआ है तो आप स्वभाव से दानी हैं और गरीबों पर दया करने वाले हैं।

    जब बात शनिवार को जन्म लेने वालों के शुभ और अशुभ रंगों की होती है तब कुछ ऐसे रंग हैं जिनका इस्तेमाल इन्हें जीवन में सफलता दिला सकता है। वहीं कुछ ऐसे रंग हैं जो उनके लिए अशुभ हो सकते हैं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें उन विशेष रंगों के बारे में।

    किन रंगों का करें इस्तेमाल

    अगर आपका जन्म शनिवार के दिन हुआ है तो आपके लिए कुछ ऐसे रंग हैं जो शुभ माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार यदि आप उन विशेष रंगों का इस्तेमाल करते हैं तो आपको हमेशा सुख समृद्धि मिलती है।

    काला रंग है शुभ

    black colour for saturday borns

    यदि आपका जन्म शनिवार के दिन हुआ है तो आपको काले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। काले रंग को शनि ग्रह का रंग माना जाता है और शनिवार को जन्में लोगों पर इसी ग्रह का प्रभाव होता है।

    इसी वजह से यदि कोई व्यक्ति काले रंग का इस्तेमाल करता है तो शनि ग्रह को प्रसन्न किया जा सकता है। अगर आप खासतौर पर शनिवार के दिन काले रंग का इस्तेमाल करते हैं तो आपके ऊपर शनि देव की कृपा बनी रहती है।

    यदि आप किसी बड़े फैसले के लिए घर से कहीं बाहर जा रहे हैं या नौकरी की तलाश में इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो काले रंग का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप अपने घर के फर्नीचर के लिए भी काले रंग का इस्तेमाल करेंगे तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

    इसे जरूर पढ़ें: आपका जन्म शुक्रवार के दिन हुआ है तो ये रंग हो सकते हैं आपके लिए लकी

    नीले रंग का करें इस्तेमाल

    blue colour is good for saturday borns

    नीले रंग का जुड़ाव भी शनि ग्रह से होता है। अगर आप काले रंग का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो नीला रंग भी आपके लिए शुभ हो सकता है। नीले का रॉयल ब्लू या डार्क ब्लू कलर आपके लिए सकारात्मक प्रभाव दे सकता है।

    अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं या वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आप नीले रंग के कपड़े पहनें। ये रंग आपके जीवन में समृद्धि के द्वार खोलने में मदद करते हैं। नीले रंग के कपड़े और फर्नीचर का रंग आपके जीवन में समृद्धि लाने में मदद कर सकते हैं।

    इसे जरूर पढ़ें: आपका जन्म रविवार के दिन हुआ है तो ये 5 रंग बदल सकते हैं आपकी किस्मत

    Recommended Video


    ग्रे कलर का करें इस्तेमाल

    अगर आप ग्रे कलर का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके लिए शुभ हो सकता है। काले और नीले के साथ ग्रे रंग का चुनाव आपके जीवन के लिए अच्छे संकेत दे सकता है। अगर आप इस रंग का इस्तेमाल किसी भी अवसर पर करते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपके ऊपर शनि ग्रह का प्रभाव है इसलिए आपको शनि को मजबूत बनाने के लिए ग्रे कलर का इस्तेमाल करना चाहिए।

    किन रंगों से बचें

    saturday borns unlucky colours

    अगर आप उनमें से हैं जिनका जन्म शनिवार के दिन हुआ है तो आपको कुछ विशेष रंगों से बचने की सलाह दी जाती है। आइए जानें उन रंगों के बारे में।

    लाल रंग से बचें

    शनिवार को जन्में लोगों को लाल रंग का इस्तेमाल खासतौर पर शनिवार के दिन नहीं करना (शनिवार के दिन न करें ये काम)चाहिए। लाल रंग को मंगल ग्रह का रंग माना जाता है और इस वजह से इसका इस्तेमाल शनिवार को जन्में लोगों को नहीं करना चाहिए। हालांकि आप किसी अन्य दिनों में लाल रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं , लेकिन शनिवार के दिन इस रंग से बचें।

    पीले रंग का न करें इस्तेमाल

    शनिवार को जन्में लोगों को पीले रंग का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इस रंग का इस्तेमाल आपके जीवन में नकारात्मकता ला सकता है। मुख्य रूप से शनिवार के दिन पीले रंग का इस्तेमाल न करें।

    ज्योतिष में शनिवार के दिन जन्म लेने वालों को कुछ विशेष रंगों से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं हुआ कि आप किसी विशेष रंगों का ही इस्तेमाल हमेशा करें, लेकिन ये विशेष रंग आपके लिए शुभ हो सकते हैं।

    आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

    images: freepik.com 

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi