क्रिसमस का त्यौहार आने वाला है और अगर आप इस बार अपने घर पर पार्टी देने जा रही हैं तो पार्टी में आप अपने परिवार वालों के साथ और दोस्तों के साथ कई तरह के इंटरेस्टिंग गेम्स खेल सकती हैं। इस लेख में हम आपको कई सारे इंटरेस्टिंग गेम्स बताएंगे जो आप पार्टी में अपने दोस्तों के साथ और परिवार वालों के साथ खेल सकती हैं और शाम को शानदार बना सकती हैं।
1)डांसिंग गेम
आप परिवार में मौजूद बच्चों और लोगों के साथ डांसिंग गेम कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ गाने सेलेक्ट करने होंगे और किसी एक व्यक्ति को म्यूजिक चलाना होगा और बंद करना होगा। जब गाना शुरू होगा तो बच्चों को डांस शुरू करना होगा और अगर गाना बजना रुक जाता है तो आपको उसी पोजीशन में रुक जाना होगा लेकिन अगर कोई भी हिल जाता है और रुकता नहीं है तो वह गेम से आउट हो जाएगा। इस गेम में जो आखिर में जो बच जाएगा वहीं विनर होगा।(बच्चों के लिए क्रिसमस को कुछ इस तरीके से बनाएं खास)
इसके अलावा आप रूमाल डांस भी करवा सकती हैं। इसमें रुमाल पर खड़े होकर डांस करना होता है और उस रूमाल का साइज हर गाने पर कम किया जाएगा और लास्ट में जो सबसे कम साइज के रुमाल पर डांस करेगा वह इस गेम को जीत जाएगा।
2)चेक वॉट इन हैट
परिवार के लोगों के साथ और अपने दोस्तों को आप एक-एक रेड हैट दे सकती हैं। इसके बाद आप उन हैट में उन्हें बिना बताए कुछ चीजों को डाल दीजिए और फिर उन्हें आप यह पहचान ने के लिए कहिए कि हैट में क्या है अगर वह कई सारी हैट में कौन सी चीजें हैं इसका सही जवाब देते हैं तो वह विनर हो जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें-क्रिसमस के मौके पर अपने ऑफिस के कर्मचारियों को दे सकते हैं ये शानदार गिफ्ट्स
3)चॉकलेट कुकिज मेकिंग
यह गेम बहुत यूनिक है इसमें परिवार का कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। इस गेम में आप चॉकलेट को मेल्ट करके रख दीजिए और फिर उससे आप अपने परिवार वालों को अलग-अलग शेप में कुकिज बनाने के लिए कह सकती हैं। इस गेम में आप एक को सभी को बस 60 सेकंड का टाइम दीजिए। इस गेम में सिर्फ 60 सेकंड में जो भी सबसे अच्छी कुकीज बनाएगा वह इस गेम का विनर हो जाएगा।(क्रिसमस पर अपने घर को इस तरह सजाएं) इसके बाद आप अपने परिवार वालों के साथ इन कुकीज का आनंद भी उठा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दुनियाभर में क्रिसमस मनाने की इन अनोखी परंपराओं के बारे में जानते हैं आप?
तो यह थे वो सभी इंटरेस्टिंग गेम्स जो आप क्रिसमस पार्टी पर खेल सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पंहुचाएं। ऐसे ही अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।