Chhath Puja 2022: भारत में मनाए जाने वाले हर एक पर्व की कुछ खासियत होती है। हर साल होने वाली छठ पूजा को भी बहुत खास माना जाता है। कहा जाता है आस्था के इस पर्व पर जो भी सच्चे मन से पूजा-पाठ करता है उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी पूजा के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं इस पूजा के दौरान किस देवी की पूजा की जाती है और पूजा की विधि के बारे में।
छठ पूजा पर होती है इस देवी की पूजा (Chhati Maiya Puja Vidhi 2022)
- छठ पूजा के पर्व पर सूर्य देव को तो अर्घ्य दिया ही जाता है क्योंकि इस दिन सूरज देवता की पूजा की जाती है। इसके साथ-साथ इस दिन छठी मैया की भी पूजा की जाती है। छठी मैया की वजह से ही इस पूजा का नाम छठ पूजा पड़ा है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक छठी मैया भगवान ब्रह्माजी की मानस पुत्री और सूर्य की बहन है।
- माना जाता है कि ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना करते हुए खुद को 2 भागों में विभाजित किया था। इसके बाद ब्रह्मा जी का दायां भाग पुरुष और बांया भाग प्रकृति के रूप सामने आया था। प्रकृति देवी ने भी अपने आपको छह भागों में विभाजित किया जिसमें से एक मातृ देवी या देवसेना है। चूंकी यह देवी का छठा अंश है इसलिए इसे छठी मैया नाम से भी पुकारा जाता है।
छठ महपर्व पर इस विधि से करें पूजा
- किसी भी पूजा के सफल बनाने के लिए जरूरी है कि आप उस दौरान सभी नियमों का पालन करें। छठ पूजा के दौरान आप साफ सफाई और परसाद जैसी चीजों का खासतौर पर ध्यान दें।
- सुबह जल्दी उठकर सन्नान करें और किसी भी चीज का सेवन ना करें। पहले दिन की शाम नदी के तट पर जाकर स्नान आदि करके सूरज को अर्घ्य दें।
- इस दौरान इस्तेमाल होने वाले सामान को बांस की टोकरी में रखें। पूरे दिन का व्रत रखने के बाद रात भर निर्जला व्रत का पालन करें और अगले दिन सुबह सूरज को अर्घ्य दें।
उम्मीद है आपको अब छठ पूजा से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आप इस दिन से जुड़ी कोई और खास जानकारी या उपाय जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit:HerZindagi
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।