Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    एक दशक से भी ज्यादा समय तक साथ रहने के बाद अलग हुए ये सेलिब्रिटीज

    संजीदा शेख और आमिर अली के अलग होने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स हैं, जिनका अलग होना हम सबको खला है।
    author-profile
    Published - 07 Jan 2022, 12:28 ISTUpdated - 07 Jan 2022, 12:54 IST
    celebrity couples separated after being together for long

    कहते हैं शादी तो आत्माओं का मिलन होता है और जब यह मिलन आपके फेवरेट स्टार कपल का हो, तो उत्सुकता और बढ़ जाती है। एक फेयरीटेल लव स्टोरी की एंडिंग भी खूबसूरत हो, ये हम सब उम्मीद करते हैं, मगर इनमें से हैप्पी एंडिंग होती कितने लोगों की है। इंडस्ट्री के कई ऐसे कपल्स हैं, जिन्हें साथ देखना हम सबके लिए खुशी की बात थी, मगर जब वे अलग हुए तो दुख उनके फैंस को भी पहुंचा।

    अभी हाल ही में यह खबर आई कि टीवी के सबसे प्यारे कपल्स आमिर अली और संजीदा शेख का तलाक 9 महीने पहले हो चुका था। यह खबर उनके फैंस के लिए काफी शौकिंग थी। एक लंबे अरसे तक साथ रहने के बाद अलग होने की उनकी खबर मीडिया में आग की तरह फैली। संजीदा और आमिर ऐसे अकेले कपल्स नहीं हैं, टीवी और बॉलीवुड के कई कपल्स हैं, जो लंबे समय तक साथ रहने के बाद अब अलग हो चुके हैं। आइए ऐसे ही कपल्स की लिस्ट देखें।

    1आमिर अली और संजीदा शेख

    amir ali sanjeeda shaikh divorced

    टेलीविजन जोड़ी आमिर अली और संजीदा शेख आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। एक न्यूज पोर्टल के अनुसार, इस जोड़ी के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि इस जोड़े का तलाक नौ महीने पहले तय हो गया था और अब वे अपने-अपने जीवन में खुशी-खुशी बस गए हैं। आपको बता दें कि कपल की लव स्टोरी दो अच्छे दोस्तों से शुरू हुई और फिर लंबी कोर्टशिप के बाद दोनों ने 2012 में शादी कर ली थी। इस जोड़े ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 3' में भी भाग लिया था और प्रतियोगिता जीती थी।

    2पूजा गौर और राज सिंह अरोड़ा

    pooja gaur raj singh arora

    टीवी सीरियल 'प्रतिज्ञा' फेम अभिनेत्री पूजा गोर और 'ये हैं मोहब्बतें' के अभिनेता राज सिंह अरोड़ा ने वर्ष 2020 में अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया था। दोनों साल 2009 से एक साथ थे। अपने ब्रेकअप की घोषणा पूजा ने सोशल मीडिया हैंडल पर की थी। उन्होंने अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया था और बताया था कि ब्रेकअप के बारे में पब्लिक प्लेटफॉर्म करने के लिए उन्हें बहुत साहस की जरूरत थी। 

    3किरण करमारकर और रिंकू धवन

    kiran karmarkar and rinku dhawan

    किरण करमारकर और रिंकू धवन की मुलाकात 'कहानी घर घर की' के सेट पर हुई थी। दोनों ने ऑन-स्क्रीन भाई-बहन की भूमिका निभाई, लेकिन ऑफ-स्क्रीन वे एक-दूसरे के प्यार में थे। उनकी प्रेम कहानी शो के सेट पर शुरू हुई और उन्होंने 2002 में शादी कर ली। हालांकि साल 2017 में दोनों के अलग रहने की खबरें भी आने लगी और साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया। 

    4आमिर खान और किरण राव

    kiran rao amir khan divorced

    आमिर खान और किरण राव का प्यार 'दिल चाहता है' की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था। उसके कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के 15 साल बाद साल 2021 में एक संयुक्त बयान में दोनों ने अपने अलग होने की घोषणा की थी। संयुक्त बयान के अनुसार, आमिर और किरण ने अपने बेटे आजाद के खातिर को-पेरेंटिग का फैसला लिया था और कहा था कि दोनों एक-दूसरे के दोस्त सदा रहेंगे।

    5जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

    john abraham and bipasha basu breakup

    जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थे। 2003 में, वे फिल्म 'जिस्म' के सेट पर मिले और फिर दोनों का अफेयर शुरू हुआ। एक दिन अचानक खबर आई कि दस साल बाद दोनों ने अलग राहें चुन लीं। उनके अलग होने की खबर ने न सिर्फ फैंस का दिल तोड़ा, बल्कि इंडस्ट्री के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया, क्योंकि हर कोई उनके शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहा था। दोनों का ब्रेकअप बड़े खराब नोट पर खत्म हुआ था। बिपाशा ने एक इवेंट में जॉन को पहचानने तक से इंकार कर दिया था।

    इसे भी पढ़ें : बिपाशा बसु के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानती होंगी आप

    6फरहान अख्तर और अधुना भबानी

    farhan akhtar and adhuna bhabani

    बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर और सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट, अधुना भबानी ने 2017 में 16 साल की शादी के बाद कानूनी रूप से तलाक ले लिया था। उन्होंने 2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। दोनों ने 2 साल तक डेटिंग करने के बाद 2000 में शादी करने का फैसला किया। उनके तलाक की खबर अचानक आई और इस खबर को सुनकर फैंस से लेकर बॉलीवुड तक सभी हैरान रह गए। हालांकि अभी दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। ऐसी भी खबर है कि फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर से मार्च में शादी कर सकते हैं।

    7आमिर खान और रीना दत्ता

    aamir khan and reena dutta divorced

    आमिर खान और रीना दत्ता ने 1986 में शादी के बंधन में बंध गए और 2002 में उनका तलाक हो गया। अभिनेता आमिर खान ने एक बार खुलासा किया था कि शादी के 16 साल बाद रीना दत्ता से उनका अलगाव उन दोनों के लिए कठिन था।

    इसे भी पढ़ें : किरण राव और आमिर खान की एक्‍स-वाइफ रीना दत्‍ता के बीच ऐसे हैं संबंध

    8हनी सिंह और शालिनी तलवार

    honey singh and shalini singh

    गायक और रैपर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, जिसके कारण अगस्त, 2021 में उनका तलाक हो गया। शालिनी सिंह ने घरेलू हिंसा के आरोपों के साथ-साथ कई विवाहेतर संबंधों में उनकी संलिप्तता के आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि दोनों बचपन के दोस्त थे और 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। 

    9मानिनी डे और मिहिर मिश्रा

    manini de and mihir misra

    टीवी एक्टर्स मानिनी डे और मिहिर मिश्रा ने छह महीने अलग रहने के बाद साल 2020 में अलग होने की पुष्टि की। इस जोड़े ने 2004 में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी के 16 साल बाद वे अलग हो गए।

    10सैफ अली खान और अमृता सिंह

    saif ali khana and amrita singh

    सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी के लिए सैफ का परिवार राजी नहीं था, मगर फिर भी उन्होंने 1991 में शादी कर ली। शादी के बाद तमाम संघर्षों ने अमृता और सैफ के जीवन में खलबली मचा दी। एक लंबे अरसे तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद, दोनों ने साल 2004 में तलाक ले लिया था। इस शादी से सैफ के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। सैफ ने साल 2012 में करीना कपूर से शादी की थी और उनके दो बेटे हैं।

    इनमें से आपकी फेवरेट जोड़ी कौन-सी थी, हमें जरूर बताएं। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहेंगे हरजिंदगी से।

    Image Credit: googlesearches